अपने विवादास्पद बयानों के लिए अक्सर सुर्खियों में रहने वाली भोपाल की पूर्व सांसद साध्वी प्रज्ञा ठाकुर ने एक बार फिर एक बेहद आपत्तिजनक बयान दिया है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में, उन्होंने 'लव जिहाद' के संदर्भ में हिंदू माता-पिता को सलाह दी है कि यदि उनकी बेटियाँ उनकी बात नहीं मानतीं या किसी अन्य धर्म के व्यक्ति से शादी करने की जिद करती हैं, तो उन्हें मारपीट कर और उनकी टांगें तोड़कर भी रोका जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि माता-पिता बच्चों को अच्छे भविष्य के लिए ही ताड़ना देते हैं।

प्रज्ञा ठाकुर, पूर्व सांसद (फाइल फोटो)
भोपाल की पूर्व सांसद प्रज्ञा ठाकुर का विवादित बयान
हिन्दू माता-पिता को दी सलाह बेटी बात न माने तोड़ दो टांगे
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो
भाेपाल. स्टार समाचार वेब
पूर्व सांसद साध्वी प्रज्ञा ठाकुर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह हिंदू माता-पिता को अपनी बेटियों के प्रति कड़ा रुख अपनाने की सलाह दे रही हैं। उन्होंने कहा कि यदि कोई लड़की माता-पिता की बात नहीं मानती है और किसी विधर्मी के यहां जाने का प्रयास करती है, तो माता-पिता को "उसकी टांगें तोड़ देने में भी कसर मत छोड़ना" चाहिए। उन्होंने कहा कि जो लड़कियां संस्कारों से नहीं मानती हैं, उन्हें ताड़ना (सजा/सख्ती) देनी पड़ती है।
साध्वी प्रज्ञा ने अपने बयान को सही ठहराते हुए कहा कि अपनी संतान के भले के लिए यदि मारना या पीटना पड़े, तो माता-पिता को पीछे नहीं हटना चाहिए। उन्होंने तर्क दिया, "जब मां-बाप प्रताड़ना देते हैं तो बच्चों के अच्छे भविष्य के लिए देते हैं, उनको टुकड़ों में काटने मारने के लिए नहीं देते।" उनका यह बयान स्पष्ट रूप से उन माता-पिता को संबोधित था, जिनकी बेटियां प्रेम विवाह या अंतर-धार्मिक विवाह के लिए परिवार की इच्छा के विरुद्ध जाती हैं।
साध्वी प्रज्ञा ने आगे कहा कि जब एक बच्ची पैदा होती है, तो उसे लक्ष्मी और सरस्वती माना जाता है, लेकिन जब वह बड़ी होकर मनमर्जी करने लगती है और माता-पिता की बात नहीं मानती, तो ऐसी स्थिति में सतर्क रहने की जरूरत है। उन्होंने उन लड़कियों को निशाना बनाया जो "हठी हैं, संस्कारों को नहीं मानतीं, बड़ों की इज्जत नहीं करतीं और घर से भागने को तैयार हैं।" उन्होंने साफ निर्देश दिया कि "ऐसी लड़कियों को मार कर, पीट कर ठीक करो।"
साध्वी प्रज्ञा का यह पूरा बयान 'लव जिहाद' के खतरे से अपनी बच्चियों को बचाने के संदर्भ में आया है। उनका मानना है कि माता-पिता को अपनी लड़कियों को विधर्मी व्यक्तियों से विवाह करने से रोकने के लिए हर संभव और सख्त कदम उठाना चाहिए, भले ही उसमें शारीरिक हिंसा का प्रयोग करना पड़े। यह विवादास्पद बयान अब सोशल मीडिया पर तेजी से फैल रहा है और बहस का विषय बन गया है।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 2-3 अक्टूबर को भोपाल दौरे पर रहेंगे। वे भेल मैदान में गोपालक सम्मेलन, नए आपराधिक कानूनों की प्रदर्शनी और IISER परिसर का शिलान्यास करेंगे।
मध्य प्रदेश भाजपा के नए प्रभारी बिप्लब कुमार देब ने भोपाल में कोर कमेटी और पदाधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने नेताओं के स्वागत में जेसीबी से फूल बरसाने पर रोक लगाने और 3 महीने के भीतर गुटबाजी खत्म करने के निर्देश दिए हैं।
मध्यप्रदेश में शिक्षकों का आंदोलन हुआ उग्र। टीईटी अनिवार्यता, ई-अटेंडेंस और वरिष्ठता जैसी 3 सूत्रीय मांगों को लेकर भोपाल के नीलम पार्क में प्रदर्शन। 2 अक्टूबर को प्रदेशभर में होगा उपवास और सत्याग्रह।
उज्जैन शाही मस्जिद विवाद पर जमीयत उलमा मप्र के अध्यक्ष हाजी मोहम्मद हारून ने कोर्ट में तथ्य छिपाने, सड़क चौड़ीकरण के लिए तीन फीट जमीन के वैकल्पिक उपायों और गिरफ्तारियों पर तीखे सवाल उठाए हैं।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने राज्य के विकास कार्यों, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2027 और 'सेवा संकल्प अभियान' की जानकारी दी।
इंदौर के भागीरथपुरा दूषित पेयजल मामले में आयोग की रिपोर्ट सामने आ गई है। लापरवाही और देरी के कारण 36 से अधिक लोगों की मौत के लिए 8 अधिकारियों को दोषी ठहराया गया है, जबकि जनप्रतिनिधियों को क्लीन चिट मिल गई है।
मध्य प्रदेश में नशे के अवैध कारोबार पर लगाम कसने के लिए मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सख्त निर्देश दिए हैं। स्कूल-कॉलेजों के आसपास निगरानी, हॉट स्पॉट की पहचान और हेल्पलाइन नंबर जैसी अहम जानकारियों के साथ पूरी रिपोर्ट पढ़ें।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले के जगला गांव का दौरा किया। उन्होंने कुपोषण और मलेरिया से जान गंवाने वाले आदिवासी बच्चों के परिवारों से मुलाकात कर उनका हाल जाना।
मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2028 में होने हैं। चुनाव में अभी दो वर्ष से अधिक का समय बाकी है, लेकिन कांग्रेस अभी से तैयारी में जुट गई है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी एक पखवाड़े के भीतर दूसरी बार मध्य प्रदेश आ रहे हैं। वह आज बालाघाट के बैहर विकासखंड के जागला गांव में कुपोषण, मलेरिया और खसरा से प्रभावित बैगा आदिवासी बच्चों के परिजनों से मुलाकात करेंगे।
विश्व प्रसिद्ध बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में नए पर्यटन सत्र का गुरुवार को उत्साहपूर्ण आगाज हुआ। पर्यटन सत्र के पहले दिन ताला, मगधी और खितौली गेट को आकर्षक ढंग से सजाया गया। पार्क प्रबंधन और वन विभाग के अधिकारियों ने पर्यटकों का पारंपरिक अंदाज में स्वागत किया।