सहारा सोसायटी के 45,719 करोड़ रुपए के घोटाले में 4 साल से फरार चेयरमैन खालिद चौधरी को ग्वालियर पुलिस ने लखनऊ से गिरफ्तार किया। उपभोक्ता आयोग में पेशी के बाद मिली जमानत।

चार साल की लुका-छिपी खत्म: ग्वालियर पुलिस की स्पेशल टीम ने लखनऊ से दबोचा।
45,719 करोड़ रुपए का घोटाला: निवेशकों को आकर्षक ब्याज का झांसा देकर ठगा।
उपभोक्ता आयोग में समझौता: 1.5 लाख रुपए जमा किए, बाकी रकम के लिए एक महीने का समय मिला।
सहारा समूह से जुड़ी साहर्यन यूनिवर्सल मल्टीपर्पस कोऑपरेटिव सोसायटी के चेयरमैन खालिद चौधरी को ग्वालियर पुलिस की स्पेशल टीम ने 29 सितंबर को उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पिछले चार साल यानी वर्ष 2020 से लगातार फरार चल रहा था और उसके खिलाफ कोर्ट व उपभोक्ता आयोग से कई गैर-जमानती वारंट जारी हो चुके थे। पुलिस ने उसे 29 सितंबर की शाम करीब 6:30 बजे लखनऊ में सहारा टावर के पास कार से जाते समय घेराबंदी कर दबोच लिया।
पुलिस के अनुसार, खालिद चौधरी पर देश भर के निवेशकों से वर्ष 2014 से 2022 के बीच आकर्षक ब्याज का लालच देकर करीब 45,719 करोड़ रुपए जमा कराने और मैच्योरिटी पूरी होने के बाद भुगतान न करने का गंभीर आरोप है। अकेले ग्वालियर और उसके आसपास के क्षेत्रों से लगभग 500 करोड़ रुपए का निवेश कराए जाने का दावा किया जा रहा है। आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी और अमानत में खयानत के 20 से अधिक मामले दर्ज हैं, जिनमें से अकेले ग्वालियर में ही करीब 14 मामले पेंडिंग हैं। मुरैना निवासी रितेश जैन से जुड़े 15 लाख रुपए की धोखाधड़ी का मामला भी इनमें शामिल है।
लखनऊ से ग्वालियर लाई पुलिस
गिरफ्तारी के बाद 30 सितंबर को पुलिस उसे ग्वालियर लेकर आई और उपभोक्ता आयोग में पेश किया। सुनवाई के दौरान पीड़ित रितेश जैन और आरोपी खालिद चौधरी के बीच आपसी सहमति बनी, जिसके तहत चौधरी ने आयोग में डेढ़ लाख रुपए तुरंत जमा करा दिए और शेष राशि एक महीने के भीतर चुकाने का वादा किया। इसके बाद आयोग ने उसे जमानत दे दी। पीड़ितों के वकील सत्या शर्मा ने पुलिस की इस कार्रवाई की सराहना करते हुए कहा कि मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी से निवेशकों को बड़ी राहत मिली है। फिलहाल, पुलिस इस पूरे नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों, अवैध लेनदेन और संपत्तियों की गहराई से छानबीन कर रही है।
मध्य प्रदेश बीजेपी के नए प्रदेश प्रभारी बिप्लब कुमार देव और सह प्रभारी रेखा वर्मा भोपाल पहुंच गए हैं। पदभार संभालने के बाद दोनों नेताओं ने गुफा मंदिर में दर्शन किए और बीजेपी कार्यालय में सीएम मोहन यादव के साथ महत्वपूर्ण बैठक शुरू की।
सहारा सोसायटी के 45,719 करोड़ रुपए के घोटाले में 4 साल से फरार चेयरमैन खालिद चौधरी को ग्वालियर पुलिस ने लखनऊ से गिरफ्तार किया। उपभोक्ता आयोग में पेशी के बाद मिली जमानत।
मध्य प्रदेश में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन। भोपाल, बैतूल, खरगोन और इंदौर सहित कई जिलों में पुतला दहन, वाटर कैनन का उपयोग और कलेक्ट्रेट घेराव की पूरी खबर।
मध्यप्रदेश डिंडोरी जिले के जनपद पंचायत मेंहदवानी अंतर्गत ग्राम पंचायत सारंगपुर के पोषक गांव कनेरी में बुधवार की सुबह ग्रामीणों और स्कूली छात्र-छात्राओं के सब्र का बांध टूट गया। पक्की सड़क की मांग को लेकर आक्रोशित ग्रामीणों और विद्यार्थियों ने मेंहदवानी-शहपुरा स्टेट हाईवे पर चक्का जाम कर दिया।
मध्यप्रदेश भाजपा के नए प्रदेश प्रभारी बिप्लब कुमार देव और सह-प्रभारी रेखा वर्मा अपने पहले आधिकारिक दौरे पर भोपाल पहुंचे। राजा भोज एयरपोर्ट पर पार्टी के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष व खजुराहो सांसद वीडी शर्मा ने दोनों वरिष्ठ नेताओं का आत्मीय स्वागत किया।
सतना जिला अस्पताल की छत पर नई कैंटीन शुरू, स्टाफ और मरीजों के परिजनों को दिन-रात खाद्य सामग्री मिलेगी। एनक्वास मानकों के तहत सुविधा शुरू हुई, सुरक्षा और अग्निशमन व्यवस्था पर भी रहेगा विशेष ध्यान।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में मंगलवार को मंत्रालय में आयोजित मंत्रि-परिषद की बैठक में मध्यप्रदेश के सर्वांगीण विकास को गति देने वाले कई महत्वपूर्ण फैसलों पर मुहर लगी। कैबिनेट फैसलों की जानकारी देते हुए मंत्री चैतन्य कश्यप ने बताया कि इस बैठक में स्कूली बच्चों, अग्निवीरों, किसानों और आम नागरिकों के हित में ऐतिहासिक निर्णय लिए गए हैं।
मध्यप्रदेश की समृद्ध ऐतिहासिक और सांस्कृतिक धरोहर के मुकुट में एक और वैश्विक नीलम सज गया है। प्रदेश के चार और अद्भुत ऐतिहासिक स्थलों धार की ऐतिहासिक बाघ गुफाएं, रातापानी का गिन्नौरगढ़ किला, मुरैना का बटेश्वर-पदावली-ककरामठ मंदिर समूह और विदिशा की गुप्तकालीन उदयगिरि गुफाएं, को यूनेस्को की विश्व धरोहर की टेंटेटिव (अस्थायी) सूची में शामिल कर लिया गया है।
मध्य प्रदेश हाई कोर्ट की इंदौर बेंच ने उज्जैन की शाही मस्जिद को तोड़ने के आदेश पर रोक लगाने से इनकार कर दिया है। प्रशासन और मस्जिद प्रबंधन के बीच आपसी सहमति से 3 फीट हिस्सा और दुकानें हटाने का फैसला हुआ है।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह