'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' में सलमान खान ने अपने भाई सोहेल खान और उनकी पूर्व पत्नी सीमा सजदेह के रिश्ते पर मज़ाकिया टिप्पणी की। उन्होंने आमिर खान की "परफेक्शनिस्ट" शादी पर भी चुटकी ली, जिससे दर्शक खूब हँसे। जानें सलमान के मजेदार किस्से!

स्टार समाचार वेब.
सवालों का जवाब देने का सलमान खान का अपना अंदाज है.. वो भी 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' में हो तो क्या कहने। हालिया एपिसोड में सलमान खान ने कपिल सवालों का इस तरह जवाब दिया कि दर्शक को खूब हँसे। उन्होंने न केवल अपने भाई सोहेल खान और उनकी पूर्व पत्नी सीमा सजदेह के रिश्ते पर टिप्पणी की, बल्कि आमिर खान की गर्लफ्रेंड गौरी और उनकी शादी को लेकर भी मजेदार बात कही।
जब कपिल शर्मा ने सलमान से आमिर खान के निजी जीवन को लेकर सवाल किया, तो सलमान ने बड़े ही मजाकिया अंदाज़ में जवाब दिया। कपिल ने पूछा कि "आमिर भाई ने सबको अपनी गर्लफ्रेंड से मिलवा दिया है, वो रुक नहीं रहे हैं और आप कर नहीं रहे हैं।" इस पर सलमान खान ने कहा, "आमिर की बात ही अलग है। वो परफेक्शनिस्ट हैं। जब तक वो शादी को परफेक्ट नहीं बना लेगा।" सलमान के इतना कहते ही शो पर मौजूद सभी लोग ठहाके लगाकर हँसने लगे। यह टिप्पणी आमिर खान के अपने काम में परफेक्शनिस्ट होने की छवि को लेकर एक हल्की-फुल्की चुटकी थी।
एपिसोड में सलमान खान ने अपने घर गैलेक्सी अपार्टमेंट के खुले दरवाजों के बारे में एक किस्सा सुनाया। उन्होंने बताया कि कैसे फोटोग्राफर अविनाश गोवारिकर उनके घर रहने आए और सालों तक वहीं रहे, यह कहकर कि उन्हें घर का माहौल बहुत पसंद है। इसी किस्से को सुनाते हुए सलमान ने अपने भाई सोहेल खान और उनकी पूर्व पत्नी सीमा सजदेह के रिश्ते का जिक्र किया।
सलमान ने बताया कि अविनाश के रहने के दौरान ही सोहेल और सीमा ने भागकर शादी कर ली थी, और फिर उन्होंने मज़ाकिया अंदाज़ में कहा, "और अब वो भी भाग गई है।" इतना सुनते ही सलमान खान और कपिल के शो के अन्य सदस्य भी हँसने लगे। सोहेल खान और सीमा सजदेह ने साल 1998 में आर्य समाज रीति-रिवाजों से शादी की थी। उनके दो बेटे हैं - निर्वाण और योहान। यह जोड़ा साल 2022 में अलग हो गया था।
आने वाले दिनों में कपिल शर्मा के शो में सलमान ने दर्शकों को खूब मनोरंजन किया, खासकर उनके मजाकिया अंदाज़ और निजी जीवन से जुड़े किस्सों को लेकर।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
रणबीर कपूर और यश स्टारर फिल्म 'रामायण' अपनी भव्यता और बजट को लेकर चर्चा में है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, चीन में फिल्म को नए नाम और बदले हुए रन टाइम के साथ रिलीज किया जा सकता है।
महाराष्ट्र फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन (FDA) ने शाहरुख खान, अजय देवगन और टाइगर श्रॉफ को 'विमल इलायची' के सरोगेट विज्ञापनों के मामले में कारण बताओ नोटिस जारी किया है। राज्य में पान मसाला पर लगे प्रतिबंध के बीच यह बड़ी कार्रवाई की गई है।
सनी देओल, करण देओल, प्रीति जिंटा और शबाना आजमी स्टारर ‘बटवारा 1947’ की विस्तृत समीक्षा। जानें यह फिल्म बंटवारे के दौर में नफरत से परे इंसानियत की कहानी कैसे बयां करती है।
भारतीय फिल्म फेस्टिवल आफ मेलबर्न-2026 के विजेताओं का ऐलान हो गया है। इस साल फिल्म फेस्टिवल में भारतीय सिनेमा के कई बड़े सितारों और शानदार फिल्मों को सम्मान मिला। वहीं दिग्गज एक्ट्रेस रेखा को एक्सीलेंस इन सिनेमा अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। इसके अलावा रानी मुखर्जी को फिल्म इंडस्ट्री में 30 साल पूरे करने के लिए खास सम्मान मिला।
लंबे समय से अक्षय कुमार और सैफ अली खान की फिल्म हैवान का नाम चर्चा में बना हुआ है। मंगलवार को मेकर्स की तरफ से ये एलान किया गया था कि 12 अगस्त यानी आज हैवान का टीजर रिलीज किया जाएगा। जिसके आधार पर तय समयानुसार साइकोलॉजिकल थ्रिलर हैवान का पहला टीजर सामने आ गया है।
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सुनें ये 10 प्रसिद्ध देशभक्ति गीत, जो आपके दिल में देशप्रेम की भावना जगा देंगे।
साल 2026 में कमर्शियल तौर पर सफल फिल्मों के बारे में जिक्र किया जाए तो उसमें धमाल-4 का नाम भी शामिल होगा। अजय देवगन की मल्टी स्टारर इस कॉमेडी फिल्म ने अपनी शानदार कहानी से थिएटर्स में दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। अब धमाल-4 ओटीटी पर दस्तक देने के लिए पूरी तरह से तैयार है।
स्वतंत्रता दिवस के मौके पर 14 अगस्त को रिलीज होने वाली फिल्में 'बंटवारा 1947' और 'आवारापन 2' के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन और ओपनिंग प्रेडिक्शन की विस्तार से जानकारी।
तमिल एक्टर और राजनीतिक नेता विजय और उनकी पत्नी संगीता के तलाक मामले में बड़ा मोड़ आया है। संगीता ने चेंगलपट्टू जिला अदालत से अपनी तलाक की याचिका वापस ले ली है।
काजोल के जन्मदिन पर पति अजय देवगन और बहन तनीषा मुखर्जी ने इंस्टाग्राम पर प्यार भरे पोस्ट शेयर किए हैं। अजय ने मजाकिया अंदाज में जोक्स का जिक्र किया, वहीं तनीषा ने पुरानी तस्वीर साझा की।