संसद परिसर में संत वेशभूषा पहनकर राजनीतिक प्रदर्शन करने के विरोध में काशी के पातालपुरी मठ के महंत बालक दास के नेतृत्व में संतों ने पप्पू यादव, राहुल गांधी और अन्य नेताओं पर FIR के लिए कोतवाली थाने में तहरीर दी।

संसद परिसर में संत वेशभूषा धारण कर राजनीतिक प्रदर्शन करने का मामला अब तूल पकड़ चुका है, जिसका विरोध करते हुए यह विवाद काशी तक पहुंच गया है। शनिवार को पातालपुरी मठ के पीठाधीश्वर महंत बालक दास के नेतृत्व में संत समाज के एक प्रतिनिधिमंडल ने कोतवाली थाने पहुंचकर सांसद पप्पू यादव और अन्य प्रदर्शनकारी नेताओं के खिलाफ तहरीर दी और मुकदमा दर्ज करने की मांग की।
संत समागम की गरिमा को लगी ठेस
संतों का मुख्य आरोप है कि संसद के भीतर संत का स्वरूप धारण करके राम मंदिर के चढ़ावे को लेकर जो राजनीतिक स्वांग रचा गया, उससे संत समाज की गरिमा को भारी ठेस पहुंची है। इस घटना से देश के करोड़ों सनातन धर्मावलंबियों की धार्मिक भावनाएं भी आहत हुई हैं। संतों ने स्पष्ट किया कि विरोध दर्ज कराने के लिए लोकतांत्रिक और संवैधानिक रास्ते अपनाए जा सकते हैं, लेकिन इस तरह संतों की पवित्र वेशभूषा और धार्मिक परंपराओं का राजनीतिक स्वार्थ के लिए उपयोग करना अत्यंत निंदनीय है।
संत समाज को बदनाम करने का कुत्सित प्रयास
महंत बालक दास ने मीडिया से बातचीत में कहा कि संत समाज हमेशा राष्ट्र और समाज के उत्थान के लिए समर्पित भाव से कार्य करता रहा है। संसद जैसे सर्वोच्च लोकतांत्रिक मंच पर संतों के स्वरूप का इस प्रकार राजनीतिक प्रदर्शन के लिए दुरुपयोग करके पूरे संत समाज को बदनाम करने का कुत्सित प्रयास किया गया है। कोतवाली पुलिस को दी गई इस तहरीर में सांसद पप्पू यादव के साथ-साथ लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, सांसद डिंपल यादव, सांसद अवधेश प्रसाद और अन्य नेताओं के विरुद्ध नामजद मुकदमा दर्ज कर कठोर कानूनी कार्रवाई की मांग की गई है।
आवेदन मिला है एफआईआर होगी
तहरीर सौंपने के इस कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में काशी के साधु-संत और उनके समर्थक कोतवाली थाने में मौजूद रहे। इस पूरे प्रकरण पर डीसीपी काशी जोन गौरव बंसवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि संत समाज के प्रतिनिधिमंडल द्वारा कोतवाली थाने में तहरीर प्राप्त हो चुकी है, जिसके आधार पर विधिक प्रक्रिया के तहत प्राथमिकी (FIR) दर्ज की जा रही है।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने मसूद अजहर पर पाकिस्तान के ढोंग, पीएम मोदी और शी जिनपिंग की मुलाकात, ओमान तट पर जहाज हमले और रूस से ऊर्जा सहयोग पर भारत का स्पष्ट रुख रखा।
सुप्रीम कोर्ट ने सीबीआई भ्रष्टाचार मामले में पंजाब पुलिस के निलंबित डीआईजी हरचरण सिंह भुल्लर की जमानत याचिका पर सुनवाई करते हुए इसके खारिज होने के शुरुआती संकेत दिए हैं।
राष्ट्रीय इंजीनियर दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के समस्त इंजीनियरों को बधाई दी और महान सिविल इंजीनियर एवं राजनेता भारत रत्न सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया को उनकी जयंती पर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। प्रधानमंत्री ने बेहतर भविष्य के निर्माण, नवाचार और देश की जटिल समस्याओं के समाधान में इंजीनियरों के अद्वितीय योगदान को रेखांकित किया।
पश्चिम बंगाल के नंदीग्राम में विधानसभा उपचुनाव से पहले ही भाजपा ने सबको चौंका दिया है। जी हां.. भाजपा ने हसिरानी रथ को अपना उम्मीदवार बनाया है। हसिरानी रथ, चंद्रनाथ रथ की मां हैं, जो शुभेंदु अधिकारी के पीए थे।
यूपी काडर की 2013 बैच की आईएएस अधिकारी दिव्या मित्तल का इस्तीफा 14 सितंबर को सरकार की तरफ से मंजूर कर लिया गया। केंद्रीय कार्मिक मंत्रालय ने त्यागपत्र स्वीकार करते हुए नोटिफिकेशन जारी किया। दिव्या मित्तल का इस्तीफा आज यानी मंगलवार से प्रभावी माना जाएगा।
जम्मू-कश्मीर पुलिस ने जम्मू-कश्मीर के राजौरी में लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े ओवरग्राउंट वर्कर नेटवर्क का पर्दाफाश किया है। इस मामले में देर शाम आतंकियों के तीन मददगारों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान राजौरी के कोटचरवाल तेरीयाथ निवासी जाकिर हुसैन और मोहम्मद आजम और उधन गांव निवासी मोहम्मद मुश्ताक के रूप में हुई है।
उत्तर प्रदेश में आजमगढ़ के फूलपुर थाना क्षेत्र में आज तड़के एक भीषण सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि छह अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा सुबह करीब 4:30 बजे हुआ, जब फूलपुर की तरफ से सरायमीर की ओर जा रही स्विफ्ट डिजायर कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई।
अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की पूर्व मैनेजर दिशा सालियान मौत मामले में CBI ने FIR दर्ज कर ली है। बॉम्बे हाईकोर्ट के निर्देश पर यह कार्रवाई हुई है। जानिए मामले से जुड़ी पूरी अपडेट, पिता के आरोप और पुलिस की अब तक की जांच का विवरण।
पितृपक्ष मेले में पिंडदान और श्राद्ध कर्म के लिए पश्चिम मध्य रेलवे ने जबलपुर-गया-जबलपुर स्पेशल ट्रेन का ऐलान किया है। जानिए ट्रेन की तारीखें, रूट, टाइमिंग और स्टेशनों की पूरी जानकारी।
तहलका के पूर्व एडिटर-इन-चीफ तरुण तेजपाल ने सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर 2013 के यौन उत्पीड़न मामले में मापुसा अदालत में आत्मसमर्पण किया। बॉम्बे हाईकोर्ट के फैसले के खिलाफ अब सुप्रीम कोर्ट में होगी सुनवाई।