दिग्गज अभिनेता सतीश शाह का अंतिम संस्कार मुंबई के पवन हंस श्मशान घाट में किया गया। रुपाली गांगुली, रत्ना पाठक शाह, दिलीप जोशी, नसीरुद्दीन शाह और नील नितिन मुकेश सहित बॉलीवुड और टीवी जगत के कई सितारों ने नम आंखों से उन्हें अंतिम विदाई दी। जानें किसने क्या कहा।

सतीश शाह की अंतिम यात्रा.
एंटरटेमेंट डेस्क. स्टार समाचार वेब
अभिनेता सतीश शाह पंचतत्व में विलीन हो गए हैं। उनका अंतिम संस्कार मुंबई के विले पार्ले स्थित पवन हंस श्मशान घाट में किया गया, जहां उन्हें अंतिम विदाई देने के लिए बॉलीवुड और टीवी जगत के कई नामी सितारे पहुंचे। इस दौरान उनके दोस्त, सह-कलाकार और परिजन बेहद भावुक नजर आए।
सतीश शाह को अंतिम विदाई देने वालों में उनके करीबी दोस्त और को-स्टार्स शामिल रहे, जिनमें रुपाली गांगुली और रत्ना पाठक शाह जैसे दिग्गज नाम थे। उनकी ऑनस्क्रीन पत्नी रहीं रत्ना पाठक शाह बेहद भावुक थीं और उन्हें पास खड़े पति तथा अभिनेता नसीरुद्दीन शाह संभालते दिखे। रुपाली गांगुली और राजेश कुमार भी इस दौरान श्मशान घाट पर मौजूद थे।
अभिनेता के निधन के बाद उनके दोस्तों और सह-कलाकारों ने शोक व्यक्त किया
नसीरुद्दीन शाह और सुरेश ओबेरॉय ने 'इंस्टेंट बॉलीवुड' से बात करते हुए दुख व्यक्त किया। सुरेश ओबेरॉय ने कहा, "हम एक साथ एक्टिंग सीखे हैं। हमारे वो दिल का टुकड़ा था।"
'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' फेम दिलीप जोशी ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि उन्होंने 'हम आपके हैं कौन' की शूटिंग के दौरान सतीश शाह के साथ काफी समय बिताया था। उन्होंने कहा, "हम अक्सर एक दूसरे को जोक फॉर्वर्ड करते रहते थे। उनका चले जाना एकदम से हो गया।"
अभिनेता नील नितिन मुकेश ने सतीश शाह को 'पिता जैसा' बताया। उन्होंने कहा, "उन्होंने मेरी बतौर असिस्टेंट डायरेक्टर पहली फिल्म 'मुझसे दोस्ती करोगे' में काम किया था। वो मुझसे बहुत प्यार करते थे और मेरे पिता के बहुत अच्छे दोस्त थे। उन्होंने ऐसी कई फिल्में की हैं जो हमेशा याद रखी जाएंगी।"
दिग्गज अभिनेता सुधीर पांडे भी अंतिम संस्कार में पहुंचे। उनके साथ, सीरियल 'अनुपमा' में रुपाली गांगुली के ससुर का रोल निभाने वाले हसमुख शाह भी मौजूद थे।
अभिनेता शरत सक्सेना और दिलीप ताहिल भी अपने दोस्त सतीश शाह को अंतिम विदाई देने श्मशान घाट पहुंचे और काफी भावुक दिखे।
कोरियोग्राफर और फिल्ममेकर फराह खान भी सतीश शाह को विदाई देने पहुंचीं और इस दौरान काफी दुखी नजर आईं।
सतीश शाह का जाना फिल्म और टीवी जगत के लिए एक बड़ी क्षति है। उनकी कॉमेडी और बेहतरीन अभिनय के लिए उन्हें हमेशा याद किया जाएगा।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
नीम करोली बाबा की फिल्म हनुमान अंश का कमाल जारी है। 54 दिनों के बाद, फिल्म ने भारत में 312.38 करोड़ रुपए कमाए, जबकि ग्रॉस 369 करोड़ रुपए रहा। फिल्म ने अपने चौथे सप्ताह 61 करोड़ रुपए कमाकर पारंपरिक बॉक्स आॅफिस रिकॉर्ड को तोड़ दिया है, जबकि ओपनिंग वीक का कलेक्शन 1.08 करोड़ रुपए था।
संजय लीला भंसाली की लव एंड वॉर से रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और विक्की कौशल के बहुप्रतीक्षित लुक सामने आए हैं, इस महत्वाकांक्षी फिल्म को लेकर उत्सुकता एक और लेवल पर पहुंच गई है। ये तीन शानदार लुक उस दुनिया की झलक दिखाते हैं जिसे भंसाली अपने नए सिनेमाई तमाशे के साथ बना रहे हैं, एक बार फिर उनकी खास विजुअल कहानी को सुर्खियों में ला रहे हैं।
फिल्मों में अपने दमदार अभिनय से पहचान बनाने वाले अक्षय खन्ना अब अपनी नई प्रॉपर्टी को लेकर चर्चा में हैं। अभिनेता ने मुंबई के पॉश इलाके मालाबार हिल में 33.26 करोड़ रुपए का आलीशान अपार्टमेंट खरीदा है। अक्षय खन्ना द्वारा खरीदे गए अपार्टमेंट का कारपेट एरिया 2,341.39 वर्ग फीट (217.52 वर्ग मीटर) है।
फिल्म कल्कि 2898 एडी में दीपिका की जगह कोई नहीं लेने वाला। इस बात का खुलासा खुद फिल्म के डायरेक्टर नाग अश्विन ने किया है। दरअसल, पिछले कुछ समय से पार्ट 2 में नई कास्टिंग को लेकर कई रिपोर्ट्स सामने आ रहे थे। अब अश्विन ने इन सभी अटकलों पर विराम लगा दिया है।
संजय लीला भंसाली फैंस की बेचैनी बढ़ाने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। गंगुबाई काठियावाड़ी के बाद उनकी मोस्ट अवेटेड फिल्म लव एंड वॉर से अभिनय के एक के बाद एक दमदार पोस्टर सामने आ रहा है। सबसे पहले उन्होंने रणबीर कपूर के दो लुक शेयर किए, जिसे देखने के बाद फैंस एक्टर की तारीफ करते नहीं थके।
लालबागचा राजा दर्शन के दौरान कोमल रानी संग वायरल वीडियो पर गोविंदा ने दिया बड़ा बयान। अभिनेता ने इसे अपनी छवि खराब करने और परिवार से दूर करने की सोची-समझी साजिश बताया।
बॉलीवुड के जाने-माने अभिनेता मुश्ताक खान का 56 वर्ष की आयु में लिवर कैंसर के कारण निधन हो गया है. पिछले 15 दिनों से वह अस्पताल में भर्ती थे. उनकी मौत से फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है।
अभिनेता धनुष की अपकमिंग फिल्म ओम चैप्टर 1 की रिलीज डेट को टाल दिया गया है। ये फिल्म अब 16 अक्टूबर, 2026 को रिलीज नहीं होगी। धनुष ने एक्स पर एक पोस्ट शेयर करते हुए बताया कि ऐसा फैसला उन्होंने अभिनेता रजनीकांत की तमिल फिल्म से क्लैश रोकने के लिए किया है।
बिग बॉस 20 के 'वीकेंड का वार' में सलमान खान ने सोशल मीडिया ट्रोलर्स को जमकर फटकार लगाई। सलमान ने कैटरीना कैफ के पोस्ट प्रेग्नेंसी वेट गेन का मजाक उड़ाने वालों को आड़े हाथों लिया और पैपराजी पर भी भड़के।
टीवी के लोकप्रिय रियलिटी शो 'पति-पत्नी और पंगा 2' में मनोज तिवारी-सुरभि तिवारी और दिव्यांका त्रिपाठी-विवेक दहिया जैसी मशहूर जोड़ियां नजर आएंगी। जानिए इस शो की पूरी डिटेल।