सतना जिले में जून माह के आंगनवाड़ी खाद्यान्न का केवल 27 प्रतिशत उठाव दर्ज हुआ। जुलाई के तीन सप्ताह बाद भी 73 प्रतिशत आवंटन लंबित है, जिससे आपूर्ति व्यवस्था और निगरानी पर सवाल उठ रहे हैं।

हाइलाइट्स:
सतना, स्टार समाचार वेब
जून खत्म हुए तीन सप्ताह गुजर गए। जुलाई के भी 21 दिन बीत चुके हैं लेकिन सतना जिले में आंगनवाड़ी केंद्रों के लिए जून माह में आवंटित खाद्यान्न का बड़ा हिस्सा अब तक उठाव के आंकड़ों में नहीं आ सका है। उपलब्ध रिपोर्ट के अनुसार जून के लिए आवंटित गेहूं, फोर्टिफाइड चावल और नमक का औसतन केवल 26 से 27 प्रतिशत उठाव दर्ज है। यानी करीब 73 प्रतिशत आवंटन अब भी आॅफ-टेक के रिकॉर्ड से बाहर है। सवाल इसलिए गंभीर है क्योंकि यह स्थिति जून महीने के बीच की नहीं, बल्कि 21 जुलाई तक सामने आए आंकड़ों की है। यदि जून का आवंटन अगले महीने के तीन सप्ताह गुजरने के बाद भी इतना कम उठा है तो सवाल उठता है कि खाद्यान्न आखिर कहां अटका है? गोदाम में, उचित मूल्य दुकानों पर, परिवहन व्यवस्था में या फिर सरकारी पोर्टल के आंकड़े ही समय पर अपडेट नहीं हुए?
459 दुकानों में 27 फीसदी उठाव
जिले में 459 उचित मूल्य दुकानों और 3 हजार 162 आंगनवाड़ी केंद्रों का बड़ा नेटवर्क इस व्यवस्था से जुड़ा है। इसके बावजूद जून का खाद्यान्न जुलाई के तीसरे सप्ताह तक पूरी तरह उठ नहीं पाना पूरी सप्लाई चेन की समयबद्धता पर सवाल खड़े करता है। रिपोर्ट के मुताबिक जून 2026 में सतना जिले के लिए तीन प्रमुख खाद्य सामग्रियों का कुल आवंटन करीब 396.42 टन था। इसके मुकाबले उपलब्ध आंकड़ों में करीब 107.38 टन का ही उठाव दर्ज हुआ। इस हिसाब से आवंटन और दर्ज उठाव के बीच करीब 289 टन का अंतर है। फोर्टिफाइड चावल के 88661.820 किलो आवंटन में से सिर्फ 24178.230 किलो यानी 27.27 प्रतिशत उठाव हुआ। फोर्टिफाइड नमक के 7762.880 किलो में से 2015.840 किलो, यानी करीब 25.97 प्रतिशत उठा। वहीं करीब 300 टन गेहूं के आवंटन में से केवल 81186.560 किलो, यानी 27.06 प्रतिशत उठाव दर्ज हुआ।
उचेहरा का खाता शून्य
सबसे चौंकाने वाली स्थिति नगर परिषद उचेहरा की है। यहां 26 आंगनवाड़ी केंद्रों के लिए जून में 1,854.990 किलो फोर्टिफाइड चावल, 161.820 किलो नमक और 6,235.620 किलो गेहूं आवंटित था। कुल मिलाकर करीब 8.25 टन खाद्यान्न। लेकिन उपलब्ध रिपोर्ट में तीनों का उठाव चावल, नमक, गेहूं तीनों 0 किलो का उठाव हुआ है। नगर निगम सतना की स्थिति बाकी क्षेत्रों से बेहतर है। यहां तीनों खाद्य सामग्रियों का उठाव करीब 49 प्रतिशत दर्ज हुआ। फोर्टिफाइड चावल में 14013.130 किलो के मुकाबले 6890.100 किलो और गेहूं में 46808.560 किलो के मुकाबले 23023.350 किलो उठाया गया। लेकिन सवाल यहां भी बना हुआ है। जुलाई के तीन सप्ताह गुजरने के बावजूद जिले की सबसे बेहतर प्रदर्शन करने वाली बड़ी इकाई में भी जून के आवंटन का करीब आधा हिस्सा ही उठ पाया।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
सरकार के साथ बनी सहमति के बाद मध्यप्रदेश में तीन दिन से चल रहा इंटर्न डॉक्टरों का धरना समाप्त हो गया है। स्टाइपेंड में 50% की बढ़ोतरी के साथ ₹21,500 प्रतिमाह करने की घोषणा की गई है। पूरी खबर यहाँ पढ़ें।
राजधानी भोपाल में स्टाइपेंड बढ़ाने और शांतिपूर्ण प्रदर्शन पर हुए पुलिस लाठीचार्ज के विरोध में मध्य प्रदेश के इंटर्न डॉक्टर्स का आंदोलन तीसरे दिन और उग्र हो गया है। भोपाल और इंदौर समेत प्रदेशभर के सरकारी मेडिकल कॉलेजों व अस्पतालों में स्वास्थ्य व्यवस्थाएं पूरी तरह चरमरा गई हैं।
मध्यप्रदेश के आबकारी विभाग में सागर जहरीली शराब कांड के बाद उपजा विवाद अब प्रशासनिक व्यवस्था और नियमों की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर रहा है। इधर, आबकारी विभाग नोटिस पर मध्यप्रदेश के आबकारी आयुक्त दीपक सक्सेना से पक्ष और जानकारी लेने के लिए उनके फोन नंबर पर बुधवार को दोपहर 2:30 बजे संपर्क किया तो उन्होंने फोन काट दिया।
मध्यप्रदेश में सितंबर महीने के दौरान बैंकिंग सेवाएं गंभीर रूप से प्रभावित होने जा रही हैं। हड़ताल और नियमित साप्ताहिक छुट्टियों के कारण राज्य भर में कुल 9 दिन बैंकों में काम नहीं होगा। सरकार 5-डे बैंकिंग की जायज मांग को अनावश्यक रूप से टाल रही है। हालांकि, स्थिति को संभालने के लिए सरकार और बैंक संगठनों के प्रतिनिधियों के बीच नई दिल्ली में वार्ता प्रस्तावित है।
दुबई में आयोजित AIM कांग्रेस 2026 में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उद्योगपतियों से की चर्चा। मध्य प्रदेश में इन्फ्रास्ट्रक्चर, हेल्थकेयर और लॉजिस्टिक्स में बड़े निवेश के प्रस्ताव।
मध्य प्रदेश उच्च शिक्षा विभाग का बड़ा कदम। मंत्री इन्दर सिंह परमार 9 सितंबर 2026 को 'ई-ज्ञानसेतु' (e-GyanSetu) यूट्यूब चैनल का करेंगे शुभारंभ। क्षेत्रीय भाषाओं में मिलेंगे गुणवत्तापूर्ण ई-वीडियो कंटेंट।
धार जिले के लिए 8 सितंबर का ऐतिहासिक दिन! प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने धार-छोटा उदयपुर रेल परियोजना के तहत नवनिर्मित रेलखंड का लोकार्पण किया।
भोपाल में सेंट्रल जीएसटी की बड़ी कार्रवाई। जिम 365 डिग्री के पांच ठिकानों पर छापे में 1 करोड़ से ज्यादा की टैक्स चोरी पकड़ी गई। सारंगपुर में किराना कारोबारियों पर भी स्टेट जीएसटी का शिकंजा।
रीवा में न्याय सत्याग्रह में पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने स्वास्थ्य व्यवस्था की बदहाली और आदिवासियों के अधिकारों को लेकर सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने डिप्टी सीएम से इस्तीफे की मांग की।
गुढ़ के भैरव बाबा मोड़ पर लगातार हो रहे हादसों को देखते हुए एसडीएम ने सुरक्षा इंतजामों की पहल की। दोनों ओर स्पीड ब्रेकर, ब्लिंकिंग लाइट, सोलर लाइट, बेरिकेडिंग और चेतावनी बोर्ड लगाए जाएंगे।