सतना-मैहर में 10वीं और 12वीं बोर्ड परिणाम में बेटियों ने बाजी मारी। किसान और मजदूर परिवारों के बच्चों ने भी स्टेट मेरिट में जगह बनाकर सफलता की नई मिसाल पेश की है।

हाइलाइट्स:
सतना, स्टार समाचार वेब
शिक्षा के क्षेत्र में बदलती तस्वीर अब साफ नजर आने लगी है। कभी पीछे मानी जाने वाली बेटियां आज पढ़ाई की राह में तेजी से आगे बढ़ रही हैं और सफलता के नए आयाम गढ़ रही हैं। बोर्ड परीक्षा परिणाम इसका मजबूत प्रमाण है, जहां कक्षा 10वीं और 12वीं की स्टेट मेरिट सूची में सतना की बेटियों ने अपना दबदबा कायम किया है। बुधवार को माध्यमिक शिक्षा मंंडल ने 10वीं एवं 12वीं बोर्ड परीक्षा का परिणाम जारी कर दिए। बताया जाता है कि कक्षा 10वीं और 12वीं की स्टेट मैरिट सूची में कुल 17 टॉपर्स इस बार हैं। इन टॉपर्स में 12 बेटियां शामिल हैं। सबसे हैरान करने वाली बात यह सामने आ रही है कि कक्षा 10वीं की स्टेट टॉपर सूची में लड़कों का खाता तक नहीं खुला। टॉप रैंकों पर पूरी तरह छात्राओं का कब्जा रहा। जिला शिक्षा विभाग से मिली जानकारी के अनुसार 10वीं में शासकीय हाई स्कूल रजरवार की छात्रा अंजलि तिवारी प्रदेश की प्रवीणतम सूची में (493 अंक)सातवां एवं कक्षा 12वीं में कला समूह से विंध्य पब्लिक उमावि. मझगवां की छात्रा राधिका अग्रवाल प्रदेश की प्रवीणतम सूत्री में (480 अंक) दसवां स्थान पर रहीं।
अंजली करेगी कुछ अलग
कक्षा 10वीं में प्रदेश की प्रवीणतम सूची में (493 अंक) सातंवां स्थान लाने वाली शा. हाईस्कूल रजरवार की छात्रा अंजली तिवारी पिता जयप्रकाश तिवारी का सपना कुछ अलग कर दिखाने का है। अंजली किसान परिवार की बेटी हैं, उन्होंने न कोई ट्यूशन लिया और एक लक्ष्य बनाते हुए प्रदेश में अव्वल स्थान लाकर दिखाया। अंजली का कहना है कि उनकी इस सफलता के पीछे माता- पिता एवं प्राचार्य जीतेन्द्र सिंह एवं धीरेन्द्र प्रताप सिंह व सुशील कुमार गुप्ता शिक्षक को श्रेय दिया। स्कूल टाइम के बाद विद्यालय के शिक्षक एक घंटे की एक्स्ट्रा क्लास देते थे जिससे उन्हें पढ़ाई में काफी मदद मिली।
अमन का सपना सिविल सर्विसेज का
व्यकंट वन स्कूल कक्षा 12वीं विज्ञान-गणित समूह में (484 अंक) प्रदेश की प्रवीणतम सूची में 9वां स्थान लाने वाले छात्र अमन गुप्ता ने बताया कि उनका एक ध्येय टॉप करना था, इसके लिए वो 5 से 6 घंटे एकाग्र होकर पढ़ाई करते थे। हफ्ते में दो दिन स्कूल आना होता था इसके बाद भी घर में ही तैयारियों में कमी नहीं की। अमन के पिता पुरुषोत्तम दास निजी क्षेत्र में कार्यरत हैं। अमन सिविल सर्विसेज में जाना चाहते हैं। उन्होंने भौतिकी (फिजिक्स) आलोक सर की फ्री कोचिंग के अलावा किसी अन्य विषय के लिए कोई कोचिंग नहीं ली।
प्राची का सपना डॉक्टर बनने का
स्टेट मेरिट में उत्कृष्ट विद्यालय व्यंकट क्र. एक की छात्रा प्राची कुशवाहा ने कक्षा 10वीं में सातवां स्थान प्राप्त किया है। प्राची का सपना डॉक्टर बनकर मेडिकल क्षेत्र में अपना भविष्य बनाना चाहती हैं। उनके पिता शिवदयाल कुशवाहा गुजरात में मजदूरी करते हैं। प्राची भरहटा उचेहरा निवासी हैं और सतना में किराए से रहती हैं। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय स्कूल के शिक्षकों को दिया। प्राची का कहना था कि नोट्स खरीदने के लिए पैसे नहीं थे तो प्राचार्य सर ने मदद की।
रेशू मिश्रा ने सेल्फ स्टडी से पाई सफलता
सरस्वती कष्णनगर कक्षा 12वीं की छात्रा रेशू मिश्रा ने प्रदेश की प्रावीण्य सूची में चतुर्थ स्थान प्राप्त कर बढ़ाया विद्यालय व परिजनों का नाम रौशन किया है। कु. रेशू का कहना है कि अब उनका आगे का सपना बीटेक करते हुए सिविल सर्विसेज में जाने का है। उन्होंने सेल्फ स्टडी और 14 से 15 घंटे की पढाई से यह सफलता पाई है। रीशू के पिता राम प्रकाश मिश्रा एक किसान हैं जो सतरी निवासी हैं।
मैहर के 6 छात्र स्टेट मैरिट में
मंडल ने इस बार सतना जिले से मैहर को बोर्ड परीक्षाओं के संचालन के लिए अलग किया था। मैहर में कक्षा 10वीं में 4 छात्र स्टेट मैरिट सूची में हैं तो वहीं 12वीं में जीव विज्ञान समूह से दो छात्र हैं। मैहर में छात्रों का दबदबा दिखा, बताया गया कि मैहर में 10वीं का परीक्षा परिणाम 62.13 प्रतिशत तो कक्षा 12वीं में 68.75 प्रतिशत रहा।
सतना में 10वीं के परिणाम में गिरावट, 12वीं में मामूली बढ़त
शिक्षा विभाग से मिली जानकारी के अनुसार सतना जिले में 10वीं का पिछले साल 64.84 प्रतिशत परीक्षा परिणाम रहा जो इस वर्ष 0.97 प्रतिशत गिरकर 63.88 प्रतिशत में आ गया। वहीं कक्षा 12वीं में पिछले साल 72.34 प्रतिशत परीक्षा परिणाम रहा जो 0.87 प्रतिशत से बढ़कर 73.21 प्रतिशत पर पहुंच गया।
सांदीपनि स्कूल के छात्र इस बार टॉपर
बोर्ड परीक्षा के परिणाम में इस बार सबसे खास बात यह है कि सीएम की प्राथमिकता वाले सांदीपनि स्कूलों का रिजल्ट स्टेट लेवल में अपनी पहुंच बनाई है। उल्लेखनीय है कि शैक्षणिक सत्र 2022-23 में सीएम राइज स्कूल जो अब सांदीपनि स्कूल हैं उनका बोर्ड परीक्षा परिणाम सुधरा है। पहली बार बगहा, नागौद सांदीपनि स्कूल के छात्र-छात्रा प्रदेश की प्रवीणतम सूची में शामिल हुए हैं। इसमें बगहा सांदीपनि स्कूल से कक्षा 10वीं की छात्रा तो नागौद से कक्षा 12वीं का छात्र शामिल है।
प्रदेश में सतना-मैहर का परिणाम
सतना
मैहर
राज मिस्त्री के बेटे मनेन्द्र ने प्रदेश में लाया तीसरा स्थान
शा. बालक उमावि रामपुर बाघेलान कक्षा 12वीं विज्ञान-गणित समूह के छात्र मनेन्द्र केवट पिता महेन्द्र केवट निवासी तपा ने प्रदेश की प्रवीणतम सूची में तीसरा स्थान हासिल किया है। मनेन्द्र के पिता राजमिस्त्री का काम करते हैं,कभी -कभी मनेन्द्र भी कारीगरी का काम करते हुए पढाई की। मनेन्द्र का सपना इंजीनियर बनने का है। विद्यालय के प्राचार्य राममित्र चतुर्वेदी ने छात्र की इस सफलता पर शुभकामनाएं देते हुए आगे और लगनपूर्वक पढ़ाई करने की बात कही।
किसान के पौत्र अच्युत राज सिंह परिहार ने हासिल किए 94.5%
सतना जिले के नागौद क्षेत्र के बरकछी ग्राम के होनहार छात्र अच्युत राज सिंह परिहार ने 10वीं परीक्षा में 94.5% अंक हासिल कर जिले और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। किसान स्व. गजेन्द्र सिंह के पौत्र एवं आदर्श प्रताप सिंह के पुत्र अच्युत राज सिंह परिहार, ऊढर स्कूल सागर के छात्र हैं, जिन्होंने अपनी मेहनत और लगन से शानदार सफलता प्राप्त की। उनकी इस उपलब्धि से न केवल परिवार बल्कि पूरे क्षेत्र में गर्व और खुशी का माहौल है।
सचिन को मिलेगी 10 हजार की प्रोत्साहन राशि, किया गया सम्मान
कक्षा 12वीं की परीक्षा में शासकीय सांदीपनि विद्यालय नागौद के छात्र सचिन अहिरवार ने उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है। विद्यालय के कला संकाय के सचिन ने प्रदेश की मेरिट सूची में 10वां स्थान प्राप्त कर विद्यालय और नागौद क्षेत्र का नाम रोशन किया है। विद्यालय के प्राचार्य शिवपाल मांझी, उप प्राचार्य रविकरण सिंह और शिक्षकों ने छात्र को इस उपलब्धि के लिए बधाई दी है। गणतंत्र दिवस 2026 पर प्राचार्य ने छात्र प्रोत्साहन के लिए घोषणा की थी कि जो छात्र दसवीं एवं बारहवीं के राज्य सूची में स्थान प्राप्त करेंगे उन्हें 10 हजार रुपए की प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाएगी।
व्यंकट वन की छात्रा दीपा को मिले 478 अंक
शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय व्यंकट क्रमांक एक की 12वीं की छात्रा दीपा मिश्रा पिता उमाशंकर मिश्रा, माता निशा मिश्रा ने बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय, परिजन व क्षेत्र का नाम रोशन किया है। दीपा मिश्रा विज्ञान एवं गणित संकाय की छात्रा हैं, उसने 500 अंकों में से 478 अंक प्राप्त करने में सफलता हासिल की है।
सौरभ को मिले 87 फीसदी अंक
पौराणिक टोला सतना निवासी रघुवीर सिंह के पुत्र सौरभ सिंह ने कक्षा बारहवीं (गणित संकाय) में 87 प्रतिशत अंक अर्जित कर विद्यालय व परिजनों का नाम रोशन किया है। सौरभ सांदीपनि विद्यालय बगहा में अध्ययनरत हैं।
हृदयेश अग्रवाल ने 12वीं में मारी बाजी
मध्यप्रदेश अग्रवाल महासभा प्रांतीय महामंत्री सविता अग्रवाल के भतीजे हृदयेश अग्रवाल ने 12वीं कक्षा में 94.2 प्रतिशत अंक अर्जित कर स्कूल में प्रथम स्थान प्राप्त कर अपने दादा लल्लू लाल अग्रवाल (रिटायर हेडमास्टर) पिता दीपक अग्रवाल एवं माता पूजा अग्रवाल ने हृदयेश अग्रवाल के उज्जवल भविष्य की कामना की है।
कोटर क्षेत्र के खम्हरिया निवासी छात्र शिवांश तिवारी पिता जनपद सभापति विनोद तिवारी के पुत्र ने सीबीएससी में 95.4 प्रतिशत अंक पाकर गांव व विद्यालय का नाम रोशन किया है।
कोटर के गोरइया में स्थित लक्ष्मी पब्लिक स्कूल में अध्ययनरत छात्र पवनराज पाल ने 97.6 अंक प्राप्त कर स्कूल के साथ ही जिले का नाम भी रोशन किया है। पवन के पिता स्वयं का स्कूल खोल कर बच्चों को शिक्षा दे रहे हैं।
ग्रामीण क्षेत्रों के छात्रों ने लहराया परचम
अनुपम पब्लिक स्कूल लोहरौरा की मेघावी छात्राओं ने कक्षा 10 वी. की परीक्षा में समीक्षा शर्मा 95.4%, करुणा सिंह ने 91. 8%, अर्चिता सिंह ने 84. 8% अंक हासिल किया है। इसी तरह कक्षा 12वीं. में लक्ष्मी कुशवाहा ने 80. 8% अंक हासिल किया है।
अबेर में स्थित आदर्श की छात्रा कीर्ति सिंह पिता कमलेंद्र सिंह ने कक्षा 10 में 92% अंक हासिल किया है। वही अनंत कुमार अग्रवाल के पुत्र राहुल अग्रवाल ने प्रियंबदा बिड़ला स्कूल से कक्षा 10 में 95.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय व क्षेत्र का नाम रोशन किया है।
कोठी के समाजसेवी बृजेश गर्ग सोनू की पुत्री साक्षी गर्ग ने दसवीं में 88% अंक प्राप्त किए, वे कोठी की ज्ञानदीप उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की छात्रा हैं।
रंजना पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल कोठी के छात्र रोहित ने 91% अंक अर्जित किया है। रोहित ने 500 में 455 अंक अर्जित किए हैं।
एमएलबी में 12वीं का 84 प्रतिशत रहा परिणाम
शासकीय महारानी लक्ष्मीबाई कन्या उमावि में बोर्ड परीक्षाओं का परीक्षा परिणाम उत्कृष्ट रहा। 12वीं का रिजल्ट 84.5 तो 10वीं का 65.2 रहा। बताया गया कि कक्षा 12वीं में प्रथम स्थान आर्ट स्ट्रीम से फौजिया खान 94.8 प्रतिशत, गणित समूह द्वितीय स्थान आस्था ताम्रकार 94 प्रतिशत एवं वाणिज्य संकाय से श्रेया सिंह 89.6 प्रतिशत रहा। कक्षा 10वीं का 65.2 प्रतिशत रहा जिसमें प्रथम स्थान गीतिका द्विवेदी 80.6 प्रतिशत दर्ज रहा।
मिलेगा नगद पुरुस्कार व प्रशस्ति-पत्र
माध्यमिक शिक्षा मंडल मध्य प्रदेश भोपाल की दसवीं और 12वीं की परीक्षा में राज्य मेरिट सूची में सतना जिले के ऐसे छात्र जिन्होंने राज्य मेरिट सूची में स्थान प्राप्त किया है उन्हें पेंशनर समाज द्वारा निकट भविष्य में सम्मान समारोह आयोजित कर प्रत्येक छात्र को 1100 नगद पुरस्कार तथा प्रशस्ति- पत्र प्रदान कर सम्मानित किया जाएगा। पेंशनर समाज के अध्यक्ष हरि प्रकाश गोस्वामी ने बताया है कि यह सम्मान समारोह पिछले 15 वर्ष से आयोजित किया जा रहा है जो इस वर्ष भी आयोजित होगा। पेंशनर समाज के द्वारा सभी मेरिट में आने वाले छात्र-छात्राओं एवं उत्तीर्ण होने वाले छात्रों को जो सतना जिले के हैं उन्हें बधाई प्रदान की जा रही है।
छात्र-छात्राओं की मेहनत व लगन का परिणाम
माध्यमिक शिक्षा मंडल मध्यप्रदेश भोपाल द्वारा आयोजित हाईस्कूल एवं हायर सेकेंडरी परीक्षा में प्रदेश की प्रावीण्य सूची में स्थान प्राप्त करने वाले सतना जिले के छात्र-छात्राओं को कलेक्टर डॉ. सतीश कुमार एस ने हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने इस उपलब्धि को विद्यार्थियों की मेहनत, लगन और शिक्षकों के मार्गदर्शन का उत्कृष्ट परिणाम बताया। कलेक्टर ने सफल विद्यार्थियों के साथ उनके अभिभावकों एवं शिक्षकों को भी इस सफलता के लिए बधाई देते हुए कहा कि यह पूरे जिले के लिए गौरव का विषय है।
बिदिशा मुखर्जी ने बढ़ाया उत्साह
प्रदेश की प्रावीण्य सूची में स्थान प्राप्त करने वाले जिले के सभी प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को कलेक्टर मैहर बिदिशा मुखर्जी ने हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने इस उपलब्धि को विद्यार्थियों की कड़ी मेहनत, अनुशासन एवं शिक्षकों के मार्गदर्शन का परिणाम बताया। कलेक्टर ने सफल विद्यार्थियों के साथ-साथ उनके माता-पिता एवं शिक्षकों को भी इस सफलता के लिए विशेष रूप से सराहा और कहा कि यह पूरे जिले के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने उम्मीद जताई कि ये छात्र भविष्य में भी इसी प्रकार उत्कृष्ट प्रदर्शन कर जिले और प्रदेश का नाम रोशन करेंगे।
परीक्षा में अपेक्षित सफलता प्राप्त न कर पाने वाले छात्रों को प्रेरित करते हुए कलेक्टर ने कहा कि असफलता कोई अंत नहीं, बल्कि एक नई शुरुआत है। साहस और परिश्रम के साथ आगे बढ़ें, सफलता अवश्य मिलेगी। उन्होंने विद्यार्थियों से निराश न होने और सकारात्मक सोच के साथ अपने लक्ष्य की ओर निरंतर प्रयास करते रहने की अपील की।
ये हैं 12वीं स्टेट टॉपर
सतना
कला समूह
| नाम | स्कूल | अंक | स्थान |
| राधिका अग्रवाल | विंध्य प.उमावि मझगवां | 480 | 10वां |
| सचिन अहिरवार | सांदीपनि स्कूल नागौद | 480 | 10वां |
विज्ञान गणित समूह
| डाली पुरवार | सत्य निकेतन उमावि नागौद | 490 | दूसरा |
| मनेन्द्र केवट | शा. बालक रामपुर बाघे. | 490 | तीसरा |
| रेशू मिश्रा | सरस्वती उमावि कृष्णनगर | 489 | चौथा |
| श्रीजल पांडेय | सरस्वती केशव नगर | 486 | सातवां |
| अमन गुप्ता | शा. उत्कृष्ट उमावि व्यंकट वन | 484 | नौवां |
| श्रेया अग्रवाल | सत्य निकेतन उमावि नागौद | 483 | दसवां |
| नमन सिंह | व्यंकट क्र. एक | 483 | दसवां |
वाणिज्य समूह
| सिमरन छावड़िया | स्कालर होम उमावि डालीबाबा | 485 | छठवां |
| नंदिनी गर्ग | सुरेन्द्र पाल ग्रामोदय उमावि चित्रकूट | 485 | छठवां |
मैहर 12वीं टॉपर्स जीव विज्ञान समूह
| शिवांशी गुप्ता | शा. उमावि रामगढ़ | 485 | सातवां |
| सुजला पटेल | बा.भा. प. उमावि अमरपाटन | 484 | आठवां |
सतना 10वीं टॉपर्स
| अंजलि तिवारी | शा. हाईस्कूल रजरवार | 493 | सातवां |
| पलक यादव | शा. कन्या उमावि उचेहरा | 493 | सातवां |
| प्राची कुशवाहा | शा. उत्कृष्ट उमावि व्यंकट वन | 492 | आठवां |
| कौशिकी द्विवेदी | शा. सांदीपनि उमावि बगहा | 491 | नौवां |
| अन्नपूर्णा दुबे | गार्जियन एंड गाइड उमावि सतना | 491 | नौवां |
| अनामिका सिंह | शा. उमावि गोलहटा | 490 | दसवां |
मैहर 10वीं टॉपर्स
| श्रुति कुशवाहा | शा. उमावि सन्नेही | 492 | आठवां |
| शिव साहू | शा. उमावि बदेरा | 491 | नौवां |
| दुर्गा पांडेय | सरस्वती शिशु.मं. रामनगर | 491 | नौवां |
| आंचल देवी कोल | शा. हाईस्कूल अमरपाटन | 491 | नौवां |

राज्यपाल मंगुभाई पटेल और CM डॉ. मोहन यादव ने जनजातीय उप योजना कार्यशाला का शुभारंभ किया। जानें मध्यप्रदेश में जनजातीय शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार के लिए क्या है सरकार का नया रोडमैप।
मध्यप्रदेश की मोहन यादव सरकार 2026 की नई तबादला नीति लाने की तैयारी में है। मई से तबादलों पर लगी रोक हट सकती है। जानें 10% की सीमा और प्रभारी मंत्रियों की नई भूमिका के बारे में
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम को पीएम मोदी का क्रांतिकारी निर्णय बताते हुए कांग्रेस की नीयत पर सवाल उठाए हैं। पढ़ें, कैसे यह अधिनियम 1971 की बेड़ियों को तोड़ेगा
रीवा और मऊगंज में बोर्ड परिणाम में बेटियों ने शानदार प्रदर्शन किया। 64 में से 38 छात्राएं मेरिट सूची में रहीं, जबकि 10वीं परिणाम घटा और 12वीं में हल्का सुधार दर्ज किया गया।
रीवा कलेक्टर नरेन्द्र सूर्यवंशी ने औचक निरीक्षण में अनुपस्थित अधिकारियों कर्मचारियों पर सख्ती दिखाते हुए वेतन काटने के निर्देश दिए। कार्यालय समय पालन, ई-ऑफिस कार्य और साफ-सफाई को लेकर भी सख्त चेतावनी दी।
सिंगरौली के छात्रों ने 10वीं बोर्ड में शानदार प्रदर्शन किया। अवनीश ने 497 अंक लेकर प्रदेश में तीसरा स्थान हासिल किया, जबकि पांच छात्रों ने टॉप-10 मेरिट में जगह बनाकर जिले का गौरव बढ़ाया।
ग्वालियर हाईकोर्ट ने 18 वर्षीय दुष्कर्म पीड़िता को 10 सप्ताह का गर्भ गिराने की अनुमति दे दी है। कोर्ट ने मानसिक आघात और मेडिकल बोर्ड की रिपोर्ट के आधार पर जीआर मेडिकल कॉलेज में प्रक्रिया कराने के आदेश दिए हैं
पन्ना की प्रतिभा सिंह सोलंकी ने 10वीं बोर्ड में 499 अंक लाकर प्रदेश में पहला स्थान हासिल किया। जिले के 14 विद्यार्थियों ने मेरिट सूची में जगह बनाकर शिक्षा क्षेत्र में नई मिसाल पेश की।
सतना में भाजपा पार्षद के पुत्र पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का मामला दर्ज हुआ। युवती की शिकायत पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
सतना स्टेशन पर ज्ञानगंगा एक्सप्रेस का एसी कोच तकनीकी खराबी के कारण अलग किया गया। डेढ़ घंटे तक ट्रेन खड़ी रही, वहीं सुपौल एक्सप्रेस में भी धुआं निकलने से यात्रियों में हड़कंप मच गया।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

आहत जनता को राहत...निचले स्तर पर आई थोक महंगाई

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह