सतना और चित्रकूट में लगातार बारिश से नदी-नाले उफान पर हैं। चरवाहे के बहने की खबर से रेस्क्यू जारी है। गुप्त गोदावरी बंद कराई गई, जबकि करौंदी गांव में ग्रामीण जोखिम लेकर नदी पार कर रहे हैं।

मुख्य बातें:
सतना, स्टार समाचार वेब
मंगलवार की रात से बुधवार की सुबह तक लगातार हुई बारिश के चलते शहर से लेकर गांव तक सिर्फ पानी ही पानी नजर आ रहा है। लगातार हो रही बारिश से नदी नाले जहां उफान पर हैं वहीं एक व्यक्ति के नाले में बहने की खबर है। सिविल लाइन थाना क्षेत्र के भुमकहर गांव में बरसाती नाले में एक 55 वर्षीय चरवाहे रमैना बरसाती के बहने की खबर है। मौके पर पहुंची सतना एसडीआरएफ और होमगार्ड की टीम ने घंटों से चरवाहे की तलाश जारी, नाला संकरा होने के कारण रेस्क्यू में लगातार बाधा उत्पन्न हुई, पानी का बहाव तेज होने और अंधेरे के कारण बचाव में बाधा आई। उधर जिले के तराई अंचल में मंगलवार देर शाम से हो रही मूसलाधार बारिश के कारण जनजीवन प्रभावित हुआ है।
चित्रकूट स्थित प्रसिद्ध तीर्थ स्थल गुप्त गोदावरी में पानी भरने से बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। स्थिति को देखते हुए नगर परिषद ने दोनों गुफाओं में श्रद्धालुओं और पर्यटकों के प्रवेश पर रोक लगा दी है। पहाड़ी से तेज रफ्तार में पानी नीचे आने के कारण गुप्तगोदावरी की गुफाओं के ऊपर से पानी बहने लगा। हालात को देखते हुए नगर परिषद ने तत्काल दोनों गुफाओं को बंद करा दिया। गुफा परिसर में संचालित कई दुकानों में भी बारिश का पानी घुस गया, जिसके बाद दुकानदारों को सुरक्षित स्थानों पर जाने की हिदायत दी गई है। श्रद्धालुओं और पर्यटकों को गुफा परिसर में प्रवेश नहीं दिया जा रहा है। प्रशासन और नगर परिषद की टीम लगातार क्षेत्र की स्थिति पर नजर बनाए हुए है और लोगों से सावधानी बरतने की अपील कर रही है।
मंदाकिनी नदी का जलस्तर बढ़ा
लगातार बारिश के कारण चित्रकूट की मंदाकिनी नदी का जलस्तर भी बढ़ रहा है। स्फटिक शिला से सामने आए एक वीडियो में उफनाई नदी के बीच पंडितों द्वारा श्रद्धालुओं का अनुष्ठान कराया जाता दिखाई दे रहा है। लगातार बढ़ते जलस्तर के बीच नदी के बीच लोगों की मौजूदगी से सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है। नगर परिषद की ओर से लोगों को सतर्क करने के लिए मुनादी कराई जा रही है। इसके बावजूद कई स्थानों पर लोग खतरे को नजरअंदाज करते नजर आ रहे हैं।
बारिश में गांव बना टापू, जान जोखिम में डाल नदी पार कर रहीं छात्राएं
रामनगर नगर परिषद के वार्ड नंबर-4 में आने वाला करौंदी गांव बारिश के दिनों में एक तरह से मुख्यधारा से कट जाता है। गांव में सड़क और पुल की सुविधा नहीं होने से ग्रामीणों को नदी पार कर आवागमन करना पड़ता है। हालात ऐसे हैं कि स्कूली छात्राएं भी अपनी जान जोखिम में डालकर नदी पार करने को मजबूर हैं। तस्वीरें रामनगर नगर परिषद के वार्ड नंबर-4 के करौंदी गांव की हैं। बारिश शुरू होते ही यहां के ग्रामीणों की मुश्किलें बढ़ जाती हैं। नदी में पानी बढ़ने के बाद गांव से बाहर निकलना बेहद जोखिम भरा हो जाता है। ग्रामीणों के मुताबिक पहले नदी पर लकड़ी का अस्थायी पुल बनाया गया था जिससे किसी तरह आवागमन हो जाता था लेकिन बारिश में यह पुल भी बह गया। अब ग्रामीणों के सामने नदी पार करने के अलावा कोई आसान रास्ता नहीं है।
पुल के ऊपर से बह रहा पानी
आरोग्यधाम के पास पुल के ऊपर से पानी बहने की स्थिति भी सामने आई है। इसके बावजूद कुछ लोग बढ़ते जलस्तर के बीच नदी में नहाते दिखाई दिए। प्रशासन लोगों से नदी और जलभराव वाले क्षेत्रों से दूर रहने की अपील कर रहा है। लगातार बारिश के कारण मंदाकिनी का जलस्तर और बढ़ने की आशंका है। ऐसे में प्रशासन ने श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों से सुरक्षा को प्राथमिकता देने और नदी के आसपास जाने से बचने की अपील की है।

रीवा में एयरपोर्ट और बड़े इंफ्रास्ट्रक्चर पर जोर के बीच जिवला का शताब्दी पुराना स्कूल सड़क के अभाव में संकट में है। 36 बच्चे बारिश में स्कूल नहीं पहुंच पाते, शिक्षक भी परेशान हैं।
रीवा जिला अस्पताल में मैनपावर ठेका पाने वाली कंपनी पर पहले कर्मचारियों की ईपीएफ-ईएसआईसी राशि रोकने और फर्जी भुगतान पत्रक लगाने के आरोप लगे थे। ब्लैकलिस्ट के बावजूद दोबारा ठेका मिलने से सवाल उठे हैं।
सीएम डॉ. मोहन यादव ने धार के पीथमपुर में प्रताप समूह के एडवांस ऑप्टिकल फाइबर और बैटरी मैन्युफैक्चरिंग प्लांट्स का उद्घाटन किया।
रीवा में लगातार मूसलाधार बारिश से टमस, बेलन, सुगाढ़, गोरमा और बीहर नदियां उफान पर हैं। कई पुल डूबने से गांवों का संपर्क टूटा। प्रशासन अलर्ट है और एनडीआरएफ की टीम पहुंच रही है।
चितरंगी के सुखारा टोला में बारिश के बीच करीब 100 बच्चे उफनती नदी पार कर स्कूल जाने को मजबूर हैं। वहीं झखरावल में नदी में बहे युवक पवन कोल का शव दो किलोमीटर दूर मिला।
पन्ना जिले में भारी बारिश से नदी-नाले उफान पर हैं। पुलिया बहने और रास्तों पर पानी आने से कई गांवों का संपर्क प्रभावित हुआ। घरों में पानी घुसा, प्रशासन ने राहत-बचाव बढ़ाया और स्कूल बंद किए।
सतना की जीवन ज्योति कॉलोनी में डेंगू से महिला की मौत के बाद परिवार के दो सदस्यों की रिपोर्ट अलग-अलग आई। सतना में पॉजिटिव और नागपुर में निगेटिव रिपोर्ट से परिजन असमंजस में हैं।
मैहर में मुख्यमंत्री मोहन यादव ने बरगी नहर परियोजना की प्रगति बताई। जल्द मैहर, सतना और रीवा के खेतों तक नर्मदा जल पहुंचने की उम्मीद है। मैहर को 450 करोड़ से अधिक के विकास कार्य मिले।
सतना और चित्रकूट में लगातार बारिश से नदी-नाले उफान पर हैं। चरवाहे के बहने की खबर से रेस्क्यू जारी है। गुप्त गोदावरी बंद कराई गई, जबकि करौंदी गांव में ग्रामीण जोखिम लेकर नदी पार कर रहे हैं।
सतना के वार्ड सात में निर्माणाधीन भवन का छज्जा गिरने से महिला और बालक घायल हुए, कार क्षतिग्रस्त हुई। प्रशासन ने रास्ता बंद कर अवैध निर्माण हटाया और भवन मालिक पर कार्रवाई शुरू की।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह