सतना जिला कांग्रेस को 30 जुलाई से पहले नया जिलाध्यक्ष मिल सकता है। पीसीसी व एआईसीसी के पर्यवेक्षकों की रिपोर्ट के आधार पर तीन नामों पर मंथन जारी है। शहर व ग्रामीण कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए जातीय संतुलन भी प्रमुख मुद्दा बना हुआ है।

कांग्रेस के पर्यवेक्षकों की रिपोर्ट पर मंथन जारी, अब राजधानी की ओर दावेदारों की टकटकी
सतना, स्टार समाचार वेब
जिला कांग्रेस कमेटी ग्रामीण व शहर को नया जिला अध्यक्ष जल्द मिल सकता है। पार्टी सूत्रों की मानें तो 30 जुलाई के पहले जिला अध्यक्षों के नामों की घोषणा होने के आसार हैं। इसके लिए लिए दिल्ली में पीसीसी- एआईसीसी के पर्यवेक्षकों की रिपोर्ट पर मंथन भी हो चुका है। माना जा रहा है कि इस मंथन से निकले तीन नामों में से एक नाम का चयन किया जाएगा। गौरतलब है कि एआईसीसी व पीसीसी के पर्यवेक्षकों ने संगठन सृजन अभियान के तहत जिला अध्यक्षों के 6-6 नामों का पैनल सौंपा है। इनमें से कॉमन तीन नामों का अंतिम पैनल बनाकर उनमें से एक नाम निकाला जाएगा। बताया जाता है कि पीसीसी के पर्यवेक्षकों ने बीते दिनों अपनी रिपोर्ट पार्टी के प्रदेश प्रभारी हरीश चौधरी व एआईसीसी के पर्यवेक्षक ने अपनी रिपोर्ट पार्टी के राष्टÑीय महासचिव के सी. वेणुगोपालन को सौंपी थी। सतना में एआईसीसी के पर्यवेक्षक 6 दिनों तक दो दौर की रायशुमारी जिला अध्यक्ष के लिए की थी। एक बार वे 17 को दूसरी बार 22 मई को सतना आए थे।
वर्तमान अध्यक्ष अब भी नहीं मान रहे
एआईसीसी व पीसीसी के पर्यवेक्षकों ने अपनी रिपोर्ट में 6-6 दावेदारों के नाम भले ही दे दिए हों लेकिन जिला कांग्रेस कमेटी ग्रामीण व शहर के वर्तमान जिला अध्यक्ष क्रमश: दिलीप मिश्रा व मकसूद अहमद अब भी हार मानने को तैयार नहीं हैं और इस जुगाड़ में लगातार भागदौड़ करने जुटे हैं कि शायद उन्हें एक और मौका मिल जाए।
ग्रामीण : क्षत्रिय या ब्राम्हण!
विशुद्ध जातीय समीकरण के हिसाब से चलने वाले विंध्य में पद चयन के दौरान यदि जातीय समीकरण साधा गया तो कांग्रेस कमेटी ग्रामीण के जिला अध्यक्षी का ताज किसी क्षत्रिय या ब्राम्हण के सिर पर सज सकता है। वर्तमान में ब्राम्हण वर्ग से दिलीप मिश्रा अध्यक्ष हैं। पार्टी यदि इन्हें हटाकर किसी ब्राम्हण को अध्यक्ष बनाने पर विचार करती है तो एक बड़ा नाम पूर्व अध्यक्ष राजेन्द्र मिश्रा गोलहटा का हो सकता है। यदि क्षत्रिय के नाम पर विचार करती है तो पार्टी प्रदेश सचिव राजभान सिंह, पूर्व मंत्री डायरेक्टर गजेन्द्र सिंह परसवारा एवं पूर्व जनपद अध्यक्ष कमलेन्द्र सिंह कमलू में से कोई एक बाजी मार सकता है। चुनाव के दौरान जिले की पांच विधानसभा सीटों में से कांग्रेस एक भी क्षत्रिय नेता को विधानसभा का टिकट नहीं दे सकी थी जबकि भाजपा ने तीन नेताओं को टिकट दी और वे तीनों विधायक हैं। ऐसे में क्षत्रिय वोटबैंक को साधने अध्यक्ष पद यदि क्षत्रिय वर्ग के दावेदार को सौंपा जाता है तो अतिशयोक्ति नहीं होगी। जिला अध्यक्ष बनने के दो अहम दावेदार पूर्व विधायक कल्पना वर्मा और प्रदेश सचिव अजीत सिंह कोटर भी हैं। पर माना जा रहा है कि कल्पना को पार्टी ने विधानसभा का टिकट दिया था इसलिए शायद ही पार्टी उनके नाम पर विचार करे, जबकि दूसरे मजबूत दावेदार अजीत सिंह पटेल का नुकसान पार्टी के इकलौते विधायक सिद्धार्थ कुशवाहा और नागौद विस से पार्टी की प्रत्याशी रही रश्मि सिंह की वजह से हो सकता है। ओबीसी वर्ग से आने वाले अजीत इसलिए पीछे रह सकते हैं कि पार्टी ने सतना से ओबीसी विभाग का प्रदेश अध्यक्ष दिया, युकां का प्रदेश उपाध्यक्ष भी सतना से ही है और विधानसभा में इसी वर्ग से दो प्रत्याशी भी उतारे। बहरहाल ताज किसके सिर में सजता है, यह तो वक्त के गर्भ में है लेकिन अध्यक्षी के लिए बीते कई दिनों से पसीना बहा रहे दावेदारों की टकटकी अब राजधानी दिल्ली की ओर लगी हुई है।
शहर : मुस्लिम या ब्राम्हण!
जिले का मुस्लिम मतदाता हमेशा ही कांग्रेस के साथ रहा है। मुस्लिम मतदाताओं के साथ जिले के बड़े मतदाता वर्ग को भी साधना कांग्रेस के लिए बड़ी चुनौती है। ऐसे में पार्टी यदि ग्रामीण जिला अध्यक्ष किसी ब्राम्हण को नहीं बनाती तो शहर में वह यह दांव खेल सकती है। बहरहाल शहर कांग्रेस कमेटी के जिला अध्यक्ष की कुर्सी पर किसी ब्राम्हण या मुस्लिम की ताजपोशी हो सकती है। इस कुर्सी पर फिलहाल मकसूद अहमद विराजमान हैं। माना जा रहा है कि शहर में मुस्लिम मतदाताओं की आबादी ज्यादा होने और इस वर्ग के हमेशा कांग्रेस के साथ खड़े रहने की प्रवृत्ति को देखते हुए पार्टी एक बार फिर से शहर अध्यक्ष के रूप में किसी मुस्लिम नेता की ताजपोशी कर सकती है। मुस्लिम वर्ग से आसिफ सिद्दीकी का नाम दौड़ में सबसे आगे बताया जा रहा है।
पीसीसी पर्यवेक्षकों ने दी ये रिपोर्ट
इन नामों की चर्चा
ग्रामीण अध्यक्ष
शहर अध्यक्ष

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
मध्य प्रदेश में संभावित अल्प वर्षा की स्थिति को देखते हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जारी की विस्तृत कार्ययोजना। जानें फसल चयन, जल संरक्षण और किसानों के लिए सरकार की नई तैयारियों के बारे में।
मध्य प्रदेश में मानसून ने दी दस्तक, पूरे राज्य में तेज बारिश का दौर जारी। मौसम विभाग ने कई जिलों में ऑरेंज और रेड अलर्ट जारी किया। जानें बारिश से जुड़ी ताजा अपडेट और सुरक्षा निर्देश।
दतिया विधानसभा उपचुनाव 2026 का कार्यक्रम घोषित! जानें कब होगा मतदान, क्या है राजेंद्र भारती की सदस्यता रद्द होने का कारण और कैसे लागू हुई आचार संहिता।
मध्य प्रदेश सरकार ने BLO और बीएलओ सुपरवाइजरों का मानदेय दोगुना किया। जानें नई मानदेय राशि, प्रभावी तिथि और त्रैमासिक भुगतान की पूरी जानकारी।
राजा रघुवंशी मर्डर केस में नया मोड़। मेघालय सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर कर आरोपी पत्नी सोनम रघुवंशी की जमानत रद्द करने की मांग की। जानिए क्या है पूरा मामला।
केंद्रीय मंत्रिमंडल विस्तार की अटकलों के बीच विंध्य क्षेत्र को प्रतिनिधित्व मिलने की चर्चाएं तेज हैं। सतना सांसद गणेश सिंह और शहडोल सांसद हिमांद्री सिंह के नाम संभावित दावेदारों में प्रमुख बताए जा रहे हैं।
सतना जिले में हल्की बारिश के बाद भी घंटों बिजली गुल रहने से उपभोक्ताओं की परेशानी बढ़ गई है। ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल, पढ़ाई और कारोबार प्रभावित हैं, जबकि लोगों ने स्थायी समाधान की मांग उठाई है।
सतना में मानसून की पहली तेज बारिश ने स्मार्ट सिटी की तैयारियों की पोल खोल दी। कई कॉलोनियों, सड़कों और अंडरब्रिज में जलभराव हुआ, जबकि जिला अस्पताल और बस स्टैंड भी पानी से प्रभावित रहे।
सतना जिला अस्पताल में विशेषज्ञ डॉक्टरों के कई पद रिक्त हैं, जिससे 1500 दैनिक मरीजों की चिकित्सा सेवाएं प्रभावित हो रही हैं। दूसरी ओर संत मोतीराम स्वास्थ्य केंद्र नि:शुल्क उपचार देकर राहत पहुंचा रहा है।
मध्य प्रदेश में कैलाश विजयवर्गीय की कथित चिट्ठी ने राजनीतिक गलियारों में हलचल मचा दी है। जानिए क्या है मामला, मुख्यमंत्री के खिलाफ नाराजगी की सच्चाई और इसके पीछे के राजनीतिक मायने।