सतना सिटी कोतवाली परिसर में ड्यूटी के दौरान दो आरक्षकों के बीच गाली-गलौज और हाथापाई का वीडियो वायरल हुआ। पुलिस अधीक्षक ने दोनों को लाइन अटैच कर मामले की जांच सीएसपी को सौंपी।

हाइलाइट्स
सतना, स्टार समाचार वेब
खाकी वर्दी को अनुशासन के लिए जाना जाता है। यह विभाग अन्य सरकारी विभागों से अलग है क्योंकि यहां पर अनुशासन ही पहली प्राथमिकता है। फिर भी खाकी वर्दी में कई ऐसे हैं जो समय- समय पर विभाग की छवि को धूमिल करते हैं। एक ऐसी ही घटना सामने आई है। आॅन ड्यूटी दो आरक्षक थाना परिसर में भिड़ गए, एक-दूसरे से गाली-गलौज की। हाथापाई कर जान से मारने की धमकी दी। इस घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया में सोमवार को वायरल हुआ।
एसपी ने किया लाइन अटैच, सीएसपी को जांच
30 मई की रात सिटी कोतवाली परिसर में आपस में गाली-गलौज कर मारपीट कर एक-दूसरे को जान से मारने की धमकी देने का पुलिस कर्मियों का वीडियो सोशल मीडिया में मंगलवार को वायरल हुआ। वायरल वीडियो को संज्ञान में लेते हुए पुलिस अधीक्षक हंसराज सिंह ने आरक्षक लखन शर्मा और देवेन्द्र सिंह को तत्काल प्रभाव से लाइन अटैच कर कोतवाली से पुलिस लाइन में आमद दर्ज करने का निर्देश दिया है। पुलिस अधीक्षक श्री सिंह ने घटनाक्रम की जांच का जिम्मा सीएसपी देवेन्द्र प्रताप सिंह चौहान को सौंपा है।
तेरी क्या औकात...
सोमवार को वायरल वीडियो में सिटी कोतवाली परिसर में दो आरक्षक आपस में हाथापाई करते नजर आ रहे हैं। दोनों एक दूसरे पर आरोप- प्रत्यारोप लगाते हुए अपशब्द बक रहे हैं। एक आरक्षक कह रहा है कि तेरी औकात क्या है... तेरी मै... कर दूंगा। बताया गया कि दोनों आरक्षकों के बीच गाली-गलौज और मारपीट की घटना 30 मई की रात कोतवाली परिसर मे रात 12.30 बजे के करीब घटित हुई। दोनों की ड्यूटी चीता मोबाइल में लगी हुई थी। रात्रि गश्त की फालिंग पुलिस कंट्रोल रूम में होने के पश्चात दोनों कोतवाली आए थे।
एक आरक्षक ने किया बीच-बचाव
कोतवाली परिसर में दो आरक्षकों के बीच गाली-गलौज और हाथापाई होने पर मौके पर मौजूद एक आरक्षक ने हस्ताक्षेप करते हुए मामला शांत कराने का प्रयास किया। उसने दोनों को अलग किया, तब कहीं जाकर मामला शांत हो पाया। कोतवाली परिसर में दो पुलिस कर्मियों के बीच गाली-गलौज, हाथापाई और जान से मारने की धमकी की घटना के पीछे की वजह क्या है इसे लेकर पुलिस विभाग के जिम्मेदार अधिकारी कुछ भी कहने से बच रहे हैं। महकमे में चर्चा है कि विभागीय ड्यूटी और निजी मतभेद के चलते दोनों के बीच अप्रिय स्थिति निर्मित हुई।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 2-3 अक्टूबर को भोपाल दौरे पर रहेंगे। वे भेल मैदान में गोपालक सम्मेलन, नए आपराधिक कानूनों की प्रदर्शनी और IISER परिसर का शिलान्यास करेंगे।
मध्य प्रदेश भाजपा के नए प्रभारी बिप्लब कुमार देब ने भोपाल में कोर कमेटी और पदाधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने नेताओं के स्वागत में जेसीबी से फूल बरसाने पर रोक लगाने और 3 महीने के भीतर गुटबाजी खत्म करने के निर्देश दिए हैं।
मध्यप्रदेश में शिक्षकों का आंदोलन हुआ उग्र। टीईटी अनिवार्यता, ई-अटेंडेंस और वरिष्ठता जैसी 3 सूत्रीय मांगों को लेकर भोपाल के नीलम पार्क में प्रदर्शन। 2 अक्टूबर को प्रदेशभर में होगा उपवास और सत्याग्रह।
उज्जैन शाही मस्जिद विवाद पर जमीयत उलमा मप्र के अध्यक्ष हाजी मोहम्मद हारून ने कोर्ट में तथ्य छिपाने, सड़क चौड़ीकरण के लिए तीन फीट जमीन के वैकल्पिक उपायों और गिरफ्तारियों पर तीखे सवाल उठाए हैं।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने राज्य के विकास कार्यों, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2027 और 'सेवा संकल्प अभियान' की जानकारी दी।
इंदौर के भागीरथपुरा दूषित पेयजल मामले में आयोग की रिपोर्ट सामने आ गई है। लापरवाही और देरी के कारण 36 से अधिक लोगों की मौत के लिए 8 अधिकारियों को दोषी ठहराया गया है, जबकि जनप्रतिनिधियों को क्लीन चिट मिल गई है।
मध्य प्रदेश में नशे के अवैध कारोबार पर लगाम कसने के लिए मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सख्त निर्देश दिए हैं। स्कूल-कॉलेजों के आसपास निगरानी, हॉट स्पॉट की पहचान और हेल्पलाइन नंबर जैसी अहम जानकारियों के साथ पूरी रिपोर्ट पढ़ें।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले के जगला गांव का दौरा किया। उन्होंने कुपोषण और मलेरिया से जान गंवाने वाले आदिवासी बच्चों के परिवारों से मुलाकात कर उनका हाल जाना।
मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2028 में होने हैं। चुनाव में अभी दो वर्ष से अधिक का समय बाकी है, लेकिन कांग्रेस अभी से तैयारी में जुट गई है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी एक पखवाड़े के भीतर दूसरी बार मध्य प्रदेश आ रहे हैं। वह आज बालाघाट के बैहर विकासखंड के जागला गांव में कुपोषण, मलेरिया और खसरा से प्रभावित बैगा आदिवासी बच्चों के परिजनों से मुलाकात करेंगे।
विश्व प्रसिद्ध बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में नए पर्यटन सत्र का गुरुवार को उत्साहपूर्ण आगाज हुआ। पर्यटन सत्र के पहले दिन ताला, मगधी और खितौली गेट को आकर्षक ढंग से सजाया गया। पार्क प्रबंधन और वन विभाग के अधिकारियों ने पर्यटकों का पारंपरिक अंदाज में स्वागत किया।