सतना जिले में खुरपका-मुंहपका बीमारी से बचाव के लिए एफएमडी टीकाकरण अभियान शुरू हुआ। 15 सितंबर तक सभी पात्र पशुओं का टीकाकरण, ऑनलाइन रिकॉर्ड दर्ज करने और प्रतिदिन समीक्षा के निर्देश जारी किए गए।

हाइलाइट्स:
सतना, स्टार समाचार वेब
पशुधन को खुरपका-मुंहपका अत्यंत (एफएमडी) जैसी संक्रामक बीमारी से सुरक्षित रखने के लिए पशुपालन विभाग द्वारा व्यापक टीकाकरण अभियान शुरू कर दिया गया है। राष्ट्रीय पशु रोग नियंत्रण कार्यक्रम (एनएडीसीपी) के अंतर्गत जिले में 1 जुलाई से एफएमडी टीकाकरण के आठवें चरण का शुभारंभ हो गया है। पशुपालन एवं डेयरी संचालनालय ने निर्देश दिए हैं कि 15 सितंबर तक सभी पात्र पशुओं का शत-प्रतिशत टीकाकरण सुनिश्चित किया जाए। उल्लेखनीय है कि बारिश के मौसम में खुरपका मुंहपका नाम की घातक बीमारी पशुओं में हो जाती है जिसकी वजह से दुग्ध उत्पादन व उनके स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ता है। ऐसे में अभियान चलाकर टीकाकरण शुरू कर दिया गया है।
ऑनलाइन दर्ज होगा रिकार्ड
टीकाकरण कार्य के साथ प्रत्येक पशु का विवरण भारत पशुधन एप पर ऑनलाइन दर्ज करना भी
अनिवार्य किया गया है। एप में डेटा एंट्री की अंतिम तिथि 30 सितंबर निर्धारित की गई है। अधिकारियों ने बताया कि जिले की प्रगति का मूल्यांकन और टीकाकर्मियों के मानदेय का भुगतान भी इसी ऑनलाइन रिकॉर्ड के आधार पर किया जाएगा।
इस तरह लक्ष्य निर्धारित
बताया जाता है कि सतना के पांच विकासखंडों में सबसे ज्यादा पशुओं की संख्या मझगवां विकासखंड में है। मझगवां में कुल पशुओं की संख्या 1 लाख 39 हजार 412 है। इसमें 1 लाख 25 हजार पशुओं के लिए टीकाकरण का लक्ष्य निर्धारित किया गया है जबकि सोहावल में 1 लाख 3 हजार 383 कुल पशु हैं जिसमें 96 हजार पशुओं को बीमारी से बचाव का टीका लगेगा। जबकि रामपुर बाघेलान में 1 लाख 9 हजार 276 की संख्या में 98 हजार तो उचेहरा में 83 हजार 311 की अपेक्षा 75 हजार तो नागौद में 82 हजार 330 की अपेक्षा 75 हजार पशुओं में टीकाकरण का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।
प्रतिदिन होगी समीक्षा पशुपालन एवं डेयरी
संचालनालय के संचालक डॉ. पी.एस. पटेल ने सभी संभागीय संयुक्त संचालकों और जिला अधिकारियों को अभियान की प्रतिदिन समीक्षा करने तथा समय-सीमा के भीतर लक्ष्य पूरा करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि टीकाकरण के साथ ऑनलाइन डेटा अपलोड की गुणवत्ता और गति पर भी विशेष ध्यान दिया जाए।
एफएमडी वैक्सीन को - लेकर अभियान शुरू कर दिया गया है, सभी पशु विस्तार अधिकारियों को समय पर लक्ष्य पूरा करवाने के निर्देश दिए गए हैं।
डॉ. एपी सिंह उप संचालक, पशु चिकित्सा सेवाएं


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने शिक्षक दिवस 2026 पर मध्यप्रदेश के 6 उत्कृष्ट शिक्षकों को नेशनल टीचर अवार्ड से सम्मानित किया। जानिए इन शिक्षकों के नाम और उनके विशेष योगदान के बारे में।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने एसडीआरएफ स्टेट कमांड सेंटर पहुंचकर प्रदेश में वर्षाजनित परिस्थितियों और राहत कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने बाढ़ प्रभावितों को तत्काल भोजन, कपड़ा और राहत सामग्री उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।
भोपाल के मास्टर प्लान को लेकर सियासत तेज हो गई है। कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद ने सरकार की सैद्धांतिक अनुमति पर सवाल उठाए हैं और पुराने ड्राफ्ट का हवाला देते हुए 9 सितंबर को डेढ़ किलोमीटर लंबी 'रन फॉर मास्टर प्लान' दौड़ का ऐलान किया है।
मध्य प्रदेश में शिक्षक वर्ग 1, 2 और 3 के अभ्यर्थी पिछले 15 दिनों से नीलम पार्क, भोपाल में भूख हड़ताल कर रहे हैं। पद बढ़ाने और काउंसलिंग की मांग को लेकर चल रहे इस आंदोलन में अब राजनीति तेज हो गई है।
शिक्षक दिवस के अवसर पर भोपाल स्थित आरसीवीपी नरोन्हा प्रशासन अकादमी में राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया। राज्यपाल मंगूभाई पटेल और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
मंदिर पर जन्माष्टमी का त्योहार मनाने के बाद पैदल घर जा रही तीन महिलाओं को कंटेनर ने कुचल दिया। हादसे में एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई, दो ने इलाज के दौरान अस्पताल में दम तोड़ दिया।
मध्यप्रदेश शासन, संस्कृति विभाग अंतर्गत श्रीकृष्ण पाथेय न्यास द्वारा श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर मुख्यमंत्री निवास में आयोजित विशेष कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने विक्रमादित्य वैदिक घड़ी-2.0 के वॉल वर्जन का लोकार्पण किया।
भोपाल के निशातपुरा थाने ने डेयरी की आड़ में गोकशी करने वाले 48 दिन से फरार 3000 के इनामी आरोपी लम्बू उर्फ नफीस को गिरफ्तार कर लिया है। पढ़ें पूरी खबर।
बीना-आगासौद स्टेशन के बीच यार्ड रीमाडलिंग और तीसरी लाइन के काम के चलते 15 अक्टूबर तक भोपाल-दिल्ली और कटनी रूट की ट्रेनें प्रभावित रहेंगी। श्रीधाम और इंटरसिटी एक्सप्रेस रद, शताब्दी का रूट बदला।
मध्य प्रदेश के बालाघाट के बैहर-बिरसा क्षेत्र में बच्चों की मौत के दावे पर हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। कोर्ट ने अखबारों के आधार पर PIL दाखिल करने पर नाराजगी जताई।