सतना के वार्ड सात में निर्माणाधीन भवन का छज्जा गिरने से महिला और बालक घायल हुए, कार क्षतिग्रस्त हुई। प्रशासन ने रास्ता बंद कर अवैध निर्माण हटाया और भवन मालिक पर कार्रवाई शुरू की।

मुख्य बातें:
सतना, स्टार समाचार वेब
शहर के वार्ड क्र. 7 स्थित बस स्टैंड के पीछे एक निर्माणाधीन भवन का छज्जा गिरने से एक महिला और बालक घायल हो गए। जबकि छज्जे की जद में आने से एक कार पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। बताया जाता है कि यह हादसा क्राइस्ट ज्योति स्कूल के गेट -3 में हुआ। हादसे की वजह अवैध निर्माण बताया जा रहा है। घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे एसडीएम व नगर निगम के अमले ने अवैध निर्माण के छज्जे को पूरी तरह से ध्वस्त कराया। इससे पहले रास्ते को ब्लाक का लोगों का आवागमन बंद कराया गया।
बालक के हाथ में आई चोट
निर्माणाधीन भवन का छज्जा गिरने से उसकी चपेट में महिला के अलावा बैंक कालोनी निवासी एक बालक भी घायल हो गया। जबकि मलबे की चपेट में आने से सड़क किनारे खड़ा एक चार पहिया वाहन क्र. एमपी 17सीबी/1074 भी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। बताया जाता है कि बैंक कालोनी निवासी श्री मिश्रा अपने बेटे को लेने स्कूल गए थे। जैसे ही वे बेटे के साथ गाड़ी के पास पहुंचे और गाड़ी का गेट खोला वैसे ही छत का छज्जा गाड़ी पर गिर गया जिससे उनके बालक के हाथ में चोट आई।
सिर में चोट, हाथ फैक्चर
बताया जाता है कि छज्जा गिरने से घायल महिला की पहचान भरहुत नगर निवासी संतोष श्रीवास्तव पति स्व. अर्जुन श्रीवास्तव (55 वर्ष) के रूप में हुई है। बताया जाता है कि श्रीमती श्रीवास्तव अपने नाती को लेने स्कूल गई थीं जब वे वापस लौट रही थीं तभी निर्माण भवन का छज्जा गिर गया, जिसकी चपेट में आने से उनके सिर में गंभीर चोट आई और उनका एक हाथ फैक्चर हो गया। बेहोशी की हालत में स्थानीय लोगों ने उन्हें एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया।
रास्ता बंद कर तुड़वाया गया अवैध छज्जा
घटना की सूचना मिलते ही एसडीएम राहुल सिलाडिया और नगर निगम की संयुक्त टीम पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची। प्रशासन ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और आमजन व स्कूली बच्चों की सुरक्षा को देखते हुए मार्ग को अस्थायी रूप से बंद कर बैरिकेडिंग की गई। नगर निगम के सूत्रों के अनुसार क्राइस्ट ज्योति स्कूल के गेट नं. 3 के पीछे स्थित मुनीम टावर में तीन मंजिल का नक्शा पास कराकर चौथी मंजिल में अवैध रूप से निर्माण कार्य कराया जा रहा था। भवन के असुरक्षित हिस्से को मौके से हटाया गया। प्रशासन ने अभिभावकों और आम लोगों से बंद मार्ग का उपयोग न करने और वैकल्पिक रास्तों से जाने की अपील की है। इस बीच नगर निगम ने भवन स्वामी के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है। बताया जाता है कि भवन स्वामी योगेश त्रिपाठी कभी नगर निगम में ठेकेदारी करते थे।
पहले भी जारी हो चुकी है नोटिस
नगर निगम के अतिक्रमण प्रभारी सुलभ पाठक ने बताया कि जिस बिल्डिंग का छज्जा गिरा है उसकी बिल्डिंग परमीशन एक्सपायर हो चुकी है। जितना नक्शा पास कराया गया था उससे ज्यादा में निर्माण कराया जा रहा था। जिसके चलते भवन स्वामी को पहले भी नोटिस जारी की गई थी।
बिल्डिंग परमीशन भी एक्सपायर
बैंक कालोनी की जिस निर्माणाधीन बिल्डिंग का छज्जा गिरने के बाद जिला प्रशासन और नगर निगम हरकत में आया है उस बिल्डिंग के निर्माण की परमीशन एक्सपायर हो चुकी थी। बावजूद इसके सामने वाले द्वारा लगातार निर्माण कार्य कराया जा रहा था। यहां तक कि जी प्लस टू का नक्शा पास कराकर जी प्लस फोर का निर्माण कराया जा रहा था और तो और आवासीय नक्शा पास कराकर व्यवसायिक उपयोग किया जा रहा था।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
कटनी में पदस्थ रहीं और वर्तमान में निलंबित चल रहीं मध्यप्रदेश पुलिस की सीएसपी नेहा पच्चीसिया की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। धोखाधड़ी और अवैध वसूली जैसे गंभीर आरोपों में घिरीं और फरार चल रहीं पच्चीसिया के केस में अब एक नया और चौंकाने वाला मोड़ सामने आया है।
मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले में एक भीषण हादसा हो गया। कोतवाली थाना क्षेत्र के बरहपान गांव के जलहथनी टोला में बीती देर रात भोजन करने के बाद सो रहा एक परिवार अचानक ढहे कच्चे मकान के मलबे में दब गया। इस भीषण हादसे में एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौत हो गई, जबकि पांच अन्य लोग घायल हो गए हैं।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उज्जैन में गोवर्धन पूजा कर गौ माता की सेवा का संदेश दिया। साथ ही, सिंहस्थ महाकुंभ में आने वाले 40 करोड़ श्रद्धालुओं के लिए चल रहे विकास कार्यों और सुविधाओं की विस्तृत जानकारी दी।
दीपावली और छठ महापर्व पर यात्रियों की भीड़ कम करने के लिए रेलवे ने एलटीटी और पुणे से दानापुर व गोरखपुर के लिए 3 स्पेशल ट्रेनों का ऐलान किया है। जानिए इटारसी, भोपाल और बीना का पूरा शेड्यूल।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने छोटी दीपावली पर ओरछा के प्रसिद्ध श्रीरामराजा सरकार मंदिर में दर्शन किए। ओरछा में ₹126.96 करोड़ की लागत से बन रहे श्रीरामराजा लोक के निर्माण कार्यों की समीक्षा की।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने चित्रकूट में मंदाकिनी नदी में दीपदान किया और ₹81.17 करोड़ की फोरलेन सड़क का भूमि पूजन किया। ओरछा में रामराजा लोक और चित्रकूट में वनवासी राम लोक का निर्माण होगा।
मध्य प्रदेश हाईकोर्ट की डिवीजन बेंच ने 329 दिन की देरी से अपील दायर करने पर सख्त रुख अपनाते हुए सीएमएचओ और ओआईसी पर 3 लाख रुपए की कॉस्ट लगाई है। जानिए पूरा मामला।
भोपाल के शाहजहांनाबाद थाना क्षेत्र में 75 वर्षीय कलरी देवी की गला घोंटकर हत्या के बाद परिजनों ने सड़क पर उतरकर चक्काजाम किया। पुलिस अधिकारियों के आश्वासन के बाद प्रदर्शन समाप्त हुआ।
मध्यप्रदेश के 2,790 होमगार्ड जवानों के लिए त्योहारों के इस मौसम में बड़ी और राहत भरी खबर सामने आई है। 2018 की विशेष भर्ती के दौरान दूसरे जिलों में पदस्थ किए गए जवानों को अब अपने गृह जिले लौटने का अवसर मिलने जा रहा है। सरकार ने जवानों के हित में बड़ा कदम उठाते हुए होमगार्ड नियम, 2016 के प्रावधानों में एक बार के लिए विशेष छूट देने का निर्णय लिया है।
मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले के खिलचीपुर शहर में एक आवारा कुत्ते ने दहशत फैला दी है। कुत्ते ने महज 6 घंटे के भीतर 26 लोगों को काटकर घायल कर दिया। दोपहर 12 बजे से शाम 6 बजे तक यह आवारा कुत्ता मुख्य बाजार में घूम-घूमकर राहगीरों और वाहन चालकों पर हमला करता रहा।