सतना जंक्शन में 1 जून से नया सफाई ठेका लागू होने के बाद भी स्टेशन की साफ-सफाई की स्थिति में सुधार नहीं हो सका है। जबलपुर मंडल के एसीएम धर्मेन्द्र सिंह ने निरीक्षण में गंदगी को लेकर अधिकारियों को फटकार लगाई और ठेकेदार कंपनी पर बार-बार पेनाल्टी लगाई जा रही है।

हाइलाइट्स
सतना, स्टार समाचार वेब
सफाई का नया ठेका चालू हुए साढे 3 माह का वक्त बीतने को है लेकिन इसके बाद भी सतना जंक्शन की चमक सफाई के मामले में फीकी है। जबकि रेलवे पिछले ठेके की अपेक्षा अधिक पैसा खर्च कर रहा है। बुधवार को जबलपुर मंडल के सहायक वाणिज्य प्रबंधक धर्मेन्द्र सिंह ने सतना जंक्शन का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान साफ-सफाई के मामले में स्थानीय अधिकारियों को एक बार फिर फटकार लगी है। बताया गया कि प्लेटफार्म तो पहले से बेहतर चमक रहे हैं लेकिन कुर्सियों के पीछे एवं दीवारें पीकदान से पटी पड़ी हैं। वाटरबूथों की सफाई ठीक से नहीं होती है और रात भर की गंदगी सुबह तक पसरी रहती है। एसीएम ने निरीक्षण के दौरान एचआई को डांट पिलाते हुए कहा कि स्टेशन में गंदगी के स्पॉटों को चिन्हित करें एवं स्टेशन का कोना- कोना साफ सुथरा होना चाहिए। निरीक्षण के दौरान स्टेशन प्रबंधक अब्दुल मतीन, मुख्य माल गोदाम प्रभारी सीडी सिंह, मुख्य वाणिज्य निरीक्षक मनोज सिंह, स्टेशन वाणिज्य प्रबंधक अवध गोपाल मिश्रा एवं एचआई कृष्ण गोपाल गुप्ता मौजूद रहे।
ठेकेदार पर लग रही पैनाल्टी, बार -बार दे रहे चेतावनी
स्टेशन में सफाई का नया ठेका 1 जून से शुरू हुआ है, ठेका अलर्ट नई दिल्ली फर्म को 4 लाख 80 हजार रुपए महीने में दिया गया है। जबकि पिछला ठेका 3 लाख 99 हजार रुपए में था। बताया जाता है कि जब से नई ठेका कम्पनी ने काम का जिम्मा सम्हाला है तब से हर माह अपनी जिम्मेदारियों व शर्तों का पालन न करने पर रेलवे पेनाल्टी लगाता आ रहा है।
दो घंटे तक किया निरीक्षण
एसीएम ने सतना स्टेशन में दो घंटे तक निरीक्षण किया, इस दौरान उन्होंने प्लेटफार्म एक से लेकर दो, तीन में यात्री सुविधाएं व व्यवस्थाओं को जांचा। नमह के जनरल प्रतीक्षालय एवं एसी प्रतीक्षालय में अतिरिक्त टेबिल लगाकर समोसे एवं अन्य खाद्य पदार्थ बेंचे जा रहे थे जिस पर एसीएम ने नाराजगी जाहिर करते हुए तुरन्त उसे हटाने के निर्देश दिए।
नवरात्रि मेले की तैयारियों का लिया जायजा
एसीएम धर्मेन्द्र सिंह ने सतना जंक्शन के निरीक्षण के बाद मैहर स्टेशन का भी निरीक्षण किया, जहां नवरात्रि मेले में श्रद्धालु व यात्रियों की सुविधाओं की व्यवस्था को लेकर स्थानीय अधिकारियों से चर्चा की। मैहर स्टेशन में निरीक्षण के दौरान क्षेत्रीय प्रबंधक नरेन्द्र सिंह, मैहर स्टेशन प्रबंधक एवं अन्य स्थानीय अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 2-3 अक्टूबर को भोपाल दौरे पर रहेंगे। वे भेल मैदान में गोपालक सम्मेलन, नए आपराधिक कानूनों की प्रदर्शनी और IISER परिसर का शिलान्यास करेंगे।
मध्य प्रदेश भाजपा के नए प्रभारी बिप्लब कुमार देब ने भोपाल में कोर कमेटी और पदाधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने नेताओं के स्वागत में जेसीबी से फूल बरसाने पर रोक लगाने और 3 महीने के भीतर गुटबाजी खत्म करने के निर्देश दिए हैं।
मध्यप्रदेश में शिक्षकों का आंदोलन हुआ उग्र। टीईटी अनिवार्यता, ई-अटेंडेंस और वरिष्ठता जैसी 3 सूत्रीय मांगों को लेकर भोपाल के नीलम पार्क में प्रदर्शन। 2 अक्टूबर को प्रदेशभर में होगा उपवास और सत्याग्रह।
उज्जैन शाही मस्जिद विवाद पर जमीयत उलमा मप्र के अध्यक्ष हाजी मोहम्मद हारून ने कोर्ट में तथ्य छिपाने, सड़क चौड़ीकरण के लिए तीन फीट जमीन के वैकल्पिक उपायों और गिरफ्तारियों पर तीखे सवाल उठाए हैं।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने राज्य के विकास कार्यों, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2027 और 'सेवा संकल्प अभियान' की जानकारी दी।
इंदौर के भागीरथपुरा दूषित पेयजल मामले में आयोग की रिपोर्ट सामने आ गई है। लापरवाही और देरी के कारण 36 से अधिक लोगों की मौत के लिए 8 अधिकारियों को दोषी ठहराया गया है, जबकि जनप्रतिनिधियों को क्लीन चिट मिल गई है।
मध्य प्रदेश में नशे के अवैध कारोबार पर लगाम कसने के लिए मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सख्त निर्देश दिए हैं। स्कूल-कॉलेजों के आसपास निगरानी, हॉट स्पॉट की पहचान और हेल्पलाइन नंबर जैसी अहम जानकारियों के साथ पूरी रिपोर्ट पढ़ें।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले के जगला गांव का दौरा किया। उन्होंने कुपोषण और मलेरिया से जान गंवाने वाले आदिवासी बच्चों के परिवारों से मुलाकात कर उनका हाल जाना।
मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2028 में होने हैं। चुनाव में अभी दो वर्ष से अधिक का समय बाकी है, लेकिन कांग्रेस अभी से तैयारी में जुट गई है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी एक पखवाड़े के भीतर दूसरी बार मध्य प्रदेश आ रहे हैं। वह आज बालाघाट के बैहर विकासखंड के जागला गांव में कुपोषण, मलेरिया और खसरा से प्रभावित बैगा आदिवासी बच्चों के परिजनों से मुलाकात करेंगे।
विश्व प्रसिद्ध बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में नए पर्यटन सत्र का गुरुवार को उत्साहपूर्ण आगाज हुआ। पर्यटन सत्र के पहले दिन ताला, मगधी और खितौली गेट को आकर्षक ढंग से सजाया गया। पार्क प्रबंधन और वन विभाग के अधिकारियों ने पर्यटकों का पारंपरिक अंदाज में स्वागत किया।