सतना और मैहर में 5वीं-8वीं बोर्ड सेकंड चांस परीक्षा के बाद भी आठ हजार से अधिक छात्र असफल रहे। परिणामों ने स्कूलों की शैक्षणिक गुणवत्ता, निगरानी व्यवस्था और बुनियादी शिक्षा की गंभीर खामियां उजागर कर दीं।

हाइलाइट्स:
सतना, स्टार समाचार वेब
5वीं और 8वीं बोर्ड परीक्षाओं के सेकंड चांस के परीक्षा परिणाम सामने आए हैं। इस अवसर को भी दो जिलों के कुल 8 हजार से भी अधिक विद्यार्थी भुना नहीं पाए। परीक्षा परिणामों के अनुसार सतना-मैहर जिले की बात करें तो 5वीं में 2804 तो 8वीं में 5590 छात्रों के हाथ निराशा लगी है। बोर्ड परीक्षा का दूसरा मौका मिलने के बावजूद भी छात्र पास नहीं हो सके। शिक्षा विभाग से जुड़े अधिकारियों के अनुसार सतना-मैहर जिले में नींव कमजोर होना सामने आ रहा है। बताया जाता है कि प्राथमिक और माध्यमिक स्कूलों के परीक्षा परिणाम में सुधार को लेकर अमला गंभीर नहीं रहता है। न तो स्कूलों की समय- समय पर मॉनीटरिंग होती है और न ही औचक निरीक्षण।
सोहावल में सबसे ज्यादा फेल छात्र
सबसे ज्यादा हैरानी की बात यह है कि प्रशासनिक नाक के नीचे वाले ब्लाक में सबसे ज्यादा छात्र असफल हुए हैं। सोहावल विकासखंड जिले का ऐसा विकासखंड सामने आ रहा है जिसमें सबसे ज्यादा बच्चे फेल हुए हैं। 5वीं में 529 तो 8वीं में 719 छात्र फेल हैं। ये हाल तब हैं जब इस विकासखंड में आधे से ज्यादा स्कूलें शहरी सीमा में संचालित हैं। वहीं मैहर विकासखंड में भी यही हाल हैं, 5वीं में यहां 569 तो 8वीं में 1595 छात्र असफल हैं जो मैहर जिले के विकासंखंडों में सबसे अधिक आंकड़े हैं।
पांचवी का ‘फिल्टर’ भी फेल
शैक्षणिक गुणवत्ता सुधार के लिए आरटीई के बावजूद छोटी कक्षाओं का मूल्यांकन किया जा रहा है। इसमें दो फिल्टर लगाए गए हैं ताकि बड़ी कक्षाओं तक कांक्रीट विद्यार्थी पहुंच सके। इस शाख बचाने की स्कीम में पांचवीं का पहला फिल्टर भी काम नहीं आ रहा है। यही कारण है कि 8 वीं के विद्यार्थी भी लुढ़क रहे हैं। हाल के सेकेंड चांस में अपेक्षाकृत आठवीं के विद्यार्थी ज्यादा फेल हैं। परिणाम के आंकड़ों के मुताबिक सतना जिले के 2 हजार 742 और मैहर जिला के 2 हजार 848 कक्षा आठवीं के विद्यार्थी फेल हो गए हैं।
फैक्ट फाइल
सतना जिला
कक्षा 5वीं
कक्षा 8वीं
मैहर जिला
कक्षा 5वीं
कक्षा 8वीं

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने शिक्षक दिवस 2026 पर मध्यप्रदेश के 6 उत्कृष्ट शिक्षकों को नेशनल टीचर अवार्ड से सम्मानित किया। जानिए इन शिक्षकों के नाम और उनके विशेष योगदान के बारे में।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने एसडीआरएफ स्टेट कमांड सेंटर पहुंचकर प्रदेश में वर्षाजनित परिस्थितियों और राहत कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने बाढ़ प्रभावितों को तत्काल भोजन, कपड़ा और राहत सामग्री उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।
भोपाल के मास्टर प्लान को लेकर सियासत तेज हो गई है। कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद ने सरकार की सैद्धांतिक अनुमति पर सवाल उठाए हैं और पुराने ड्राफ्ट का हवाला देते हुए 9 सितंबर को डेढ़ किलोमीटर लंबी 'रन फॉर मास्टर प्लान' दौड़ का ऐलान किया है।
मध्य प्रदेश में शिक्षक वर्ग 1, 2 और 3 के अभ्यर्थी पिछले 15 दिनों से नीलम पार्क, भोपाल में भूख हड़ताल कर रहे हैं। पद बढ़ाने और काउंसलिंग की मांग को लेकर चल रहे इस आंदोलन में अब राजनीति तेज हो गई है।
शिक्षक दिवस के अवसर पर भोपाल स्थित आरसीवीपी नरोन्हा प्रशासन अकादमी में राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया। राज्यपाल मंगूभाई पटेल और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
मंदिर पर जन्माष्टमी का त्योहार मनाने के बाद पैदल घर जा रही तीन महिलाओं को कंटेनर ने कुचल दिया। हादसे में एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई, दो ने इलाज के दौरान अस्पताल में दम तोड़ दिया।
मध्यप्रदेश शासन, संस्कृति विभाग अंतर्गत श्रीकृष्ण पाथेय न्यास द्वारा श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर मुख्यमंत्री निवास में आयोजित विशेष कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने विक्रमादित्य वैदिक घड़ी-2.0 के वॉल वर्जन का लोकार्पण किया।
भोपाल के निशातपुरा थाने ने डेयरी की आड़ में गोकशी करने वाले 48 दिन से फरार 3000 के इनामी आरोपी लम्बू उर्फ नफीस को गिरफ्तार कर लिया है। पढ़ें पूरी खबर।
बीना-आगासौद स्टेशन के बीच यार्ड रीमाडलिंग और तीसरी लाइन के काम के चलते 15 अक्टूबर तक भोपाल-दिल्ली और कटनी रूट की ट्रेनें प्रभावित रहेंगी। श्रीधाम और इंटरसिटी एक्सप्रेस रद, शताब्दी का रूट बदला।
मध्य प्रदेश के बालाघाट के बैहर-बिरसा क्षेत्र में बच्चों की मौत के दावे पर हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। कोर्ट ने अखबारों के आधार पर PIL दाखिल करने पर नाराजगी जताई।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह