सतना के मझगवां वन परिक्षेत्र में बाघ शिकार मामले में वन विभाग ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया। पूछताछ में करंट लगाकर शिकार करने की बात सामने आई, जबकि दांत, नाखून और मूंछ के बाल भी बरामद हुए।

हाइलाइट्स:
सतना, स्टार समाचार वेब
मझगवां वन परिक्षेत्र की कररिया बीट में बाघ के शिकार के मामले में वन विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। विभाग की टीम ने मामले में संदिग्ध पांच लोगों से पूछताछ की, जिसमें आरोपियों ने बाघ का शिकार करने और उसके शव को जमीन में दबाने की बात स्वीकार की। वन विभाग के अनुसार, आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि उन्होंने बिजली का करंट लगाकर बाघ को मारा था। बाघ की मौत के बाद उसके शव को छिपाने के लिए जमीन में दफना दिया गया। इतना ही नहीं आरोपियों ने बाघ के पंजे, दांत (4), नाखून (4)और मूंछ के बाल भी निकाल लिए थे।
जांच के दौरान वन विभाग ने आरोपियों के कब्जे से बाघ के दांत, नाखून और मूंछ के बाल बरामद कर जब्त किए हैं। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान प्रेम सिंह, जयनारायण सिंह, बब्बू सिंह, सत्यम सिंह और सोहन सिंह के रूप में हुई है।
वन विभाग ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर चित्रकूट स्थित न्यायालय में पेश किया। न्यायालय ने सभी को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया है।
वन विभाग का कहना है कि मामले की जांच अभी जारी है। अधिकारियों की टीम यह भी पता लगा रही है कि इस शिकार में और कौन-कौन लोग शामिल थे, बाघ के अंग निकालने का उद्देश्य क्या था और क्या इसके पीछे किसी बड़े वन्यजीव तस्करी गिरोह का संबंध है। जांच पूरी होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्यप्रदेश की प्रमुख उपलब्धियों को साझा किया। सरदार सरोवर परियोजना में राज्य को बड़ी आर्थिक राहत, रक्षा क्षेत्र में निवेश और शिक्षा-संस्कृति में मध्यप्रदेश के प्रथम आने की विस्तृत जानकारी।
मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने 96 हजार आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं को वर्ष 2019 से 2023 के बकाया एरियर्स का भुगतान करने के आदेश दिए हैं। सरकार पर 1400 करोड़ का वित्तीय भार। जानें पूरी अपडेट
सीधी के भुईमाड़ थाने में प्रधान आरक्षक पर लाठी से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया, जबकि घटना ने पुलिस सुरक्षा और संसाधनों की कमी पर सवाल खड़े किए।
पन्ना में रिकॉर्ड बारिश से किसानों को राहत मिली, लेकिन जिला अस्पताल में जलभराव ने मरीजों की मुश्किलें बढ़ा दीं। वार्डों में पानी भरने से स्वास्थ्य व्यवस्थाओं और ड्रेनेज सिस्टम की तैयारियों पर सवाल खड़े हुए।
स्कूल शिक्षा विभाग ने शिक्षकों और अधिकारियों के लिए ई-अटेंडेंस व्यवस्था सख्त कर दी है। अब 200 मीटर दायरे के भीतर ही चेक-इन और चेक-आउट संभव होगा, जबकि नियम उल्लंघन पर अनुपस्थिति दर्ज की जाएगी।
रीवा नगर निगम के विशेष सम्मेलन में विकास कार्यों पर चर्चा से पहले ही हंगामा हो गया। भाजपा पार्षदों ने अधिकारियों पर उपेक्षा का आरोप लगाते हुए उप आयुक्त को चूड़ियां भेंट कीं और सदन से वॉकआउट कर दिया।
मध्यप्रदेश कर्मचारी चयन मंडल ने उपनिरीक्षक और सूबेदार भर्ती परीक्षा का अंतिम परिणाम जारी किया। 500 में से 436 पदों पर चयन, 64 पद रिक्त। यहाँ जानें कटऑफ और पूरी जानकारी।
रीवा और मऊगंज में सिंथेटिक एमडी ड्रग नेटवर्क का बड़ा खुलासा हुआ। पुलिस ने 11 करोड़ रुपये से अधिक की ड्रग बरामद कर कई तस्करों को पकड़ा है। जांच अब अंतरराज्यीय तस्करी गिरोह तक पहुंच गई है।
रीवा में भूमाफियाओं ने फर्जी रजिस्ट्री के जरिए प्रयागराज के डॉक्टर से 1.10 करोड़ रुपये ठगने का आरोप है। नामांतरण के दौरान रिकॉर्ड फर्जी निकले, जिसके बाद पीड़ित ने आईजी से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की।
सतना के मझगवां वन परिक्षेत्र में बाघ शिकार मामले में वन विभाग ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया। पूछताछ में करंट लगाकर शिकार करने की बात सामने आई, जबकि दांत, नाखून और मूंछ के बाल भी बरामद हुए।