सतना कृषि उपज मंडी में पार्ट पेमेंट पर अनाज बाहर जाने का मामला, भुगतान देरी और मंडी व्यवस्था पर उठे सवाल।

हाइलाइट्स:
सतना, स्टार समाचार वेब
कृषि उपज मंडी में विवाद की स्थिति बन गई। दोपहर बाद हुए इस ड्रामे में मंडी की व्यवस्था पर भी सवाल खडेÞ कर दिए। इसके बाद स्थानीय स्तर पर क्रेता-विक्रेता को मनाने की प्रयास चलते रहे। कहा जा रहा है कि बात बन गई है। जानकारी के मुताबिक रीवा जिला के जवा निवासी विक्रेता (किसान) अनिल गुप्ता का बेटा (जिसका नाम सामने नहीं सका) मंगलवार को मंडी पहुंचा। इसने सीएम हेल्पलाइन में शिकायत कर रखी थी जिसे लेकर मंडी प्रशासन ने मान-मनौव्वल के लिए यहां बुलाया था। इस पर क्रेता-विक्रेता के बीच समझाइश का दौर चलता रहा। कहा जा रहा है कि दोनों के बीच बात बन गई है। असल में मामला यह था कि विक्रेता अनिल ने 20 जनवरी 2026 को अपना अनाज बेचा था जिसकी कुल राशि 1.18 लाख रुपए की आसपास थी। खरीदी के दिन क्रेता परमात्मा टेÑडर्स के शिव प्रसाद जैसवाल ने इसका करीब 75 हजार रुपए तत्काल भुगतान कर दिया था। इसके बाद से क्रेता भुगतान नहीं कर रहा था जिसे लेकर विक्रेता ने सीएम हेल्पलाइन में शिकायत कर दी थी। इस पर सबसे बड़ा सवाल यह है कि पार्ट पेमेंट के बाद मंडी गेट से बाहर क्रेता अनाज ले जाने में कैसे सफल रहा? जबकि मंडी अधिनियम में इस बात का स्पष्ट उल्लेख है कि फुल पेमेंट के बाद ही अनाज व्यापारी मंडी गेट से बाहर ले जाएगा। यही स्योरिटी किसानों को मंडी में अपनी उपज बेचने के लिए आकर्षित करती है। सवाल यह भी है कि पार्ट पेमेंट के बाद मंडी गेट से बाहर गए अनाज पर मंडी प्रशासन क्या कार्रवाई करता है?
हर दिन 1 फीसदी ब्याज
क्रेता व्यापारी द्वारा पार्ट पेमेंट करने के कारण उपजे विवाद ने मंडी की कार्यव्यवस्था को कटघरे में ला खड़ा किया है। जानकारी के मुताबिक क्रेता-विक्रेता के विवाद में एक बात यह है कि शेष राशि 43 हजार रुपए का भुगतान करीब 29 दिन लेट है। इसके लिए मंडी अधिनियम में साफ है कि 5 दिन के अंदर भुगतान करना आवश्यक है। और छठवें दिन से 1 फीसदी ब्याज के रूप में हर दिन की अदा करनी होगी। इस कारण विक्रेता गुप्ता का भुगतान 29 दिन लेट है ऐसे में हर दिन का 1 फीसदी बतौर ब्याज चुकानी होगी। यही विवाद की असल जड़ बताई जा रही हैं। हालांकि मंडी प्रशासन की ओर से कहा जा रहा है कि ब्याज सहित भुगतान कर दिया गया है।
क्या लाइसेंस होगा रद्द
क्रेता द्वारा विक्रेता का भुगतान लेट करने पर मंडी अधिनियमों की धाराओं के आधार पर क्रेता का लाइसेंस स्वत: रद्द हो जाता है। इस बात को लेकर मंडी के अंदर चर्चाओं का बाजार गर्म है। सवाल ये है कि क्रेता व्यापारी का लाइसेंस स्वत: रद्द हो गया या फिर इसके कागज में भी उतारा जाएगा। हालांकि मंडी की ओर से आश्वस्त किया गया है कि क्रेता परमात्मा टेÑडर्स पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
शिकायत मिली थी जिस पर ब्याज सहित भुगतान करा दिया गया है। शेष जो भी होगा नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
करुणेश तिवारी, सचिव, कृषि उपज मंडी


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
मध्य प्रदेश में संभावित अल्प वर्षा की स्थिति को देखते हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जारी की विस्तृत कार्ययोजना। जानें फसल चयन, जल संरक्षण और किसानों के लिए सरकार की नई तैयारियों के बारे में।
मध्य प्रदेश में मानसून ने दी दस्तक, पूरे राज्य में तेज बारिश का दौर जारी। मौसम विभाग ने कई जिलों में ऑरेंज और रेड अलर्ट जारी किया। जानें बारिश से जुड़ी ताजा अपडेट और सुरक्षा निर्देश।
दतिया विधानसभा उपचुनाव 2026 का कार्यक्रम घोषित! जानें कब होगा मतदान, क्या है राजेंद्र भारती की सदस्यता रद्द होने का कारण और कैसे लागू हुई आचार संहिता।
मध्य प्रदेश सरकार ने BLO और बीएलओ सुपरवाइजरों का मानदेय दोगुना किया। जानें नई मानदेय राशि, प्रभावी तिथि और त्रैमासिक भुगतान की पूरी जानकारी।
राजा रघुवंशी मर्डर केस में नया मोड़। मेघालय सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर कर आरोपी पत्नी सोनम रघुवंशी की जमानत रद्द करने की मांग की। जानिए क्या है पूरा मामला।
केंद्रीय मंत्रिमंडल विस्तार की अटकलों के बीच विंध्य क्षेत्र को प्रतिनिधित्व मिलने की चर्चाएं तेज हैं। सतना सांसद गणेश सिंह और शहडोल सांसद हिमांद्री सिंह के नाम संभावित दावेदारों में प्रमुख बताए जा रहे हैं।
सतना जिले में हल्की बारिश के बाद भी घंटों बिजली गुल रहने से उपभोक्ताओं की परेशानी बढ़ गई है। ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल, पढ़ाई और कारोबार प्रभावित हैं, जबकि लोगों ने स्थायी समाधान की मांग उठाई है।
सतना में मानसून की पहली तेज बारिश ने स्मार्ट सिटी की तैयारियों की पोल खोल दी। कई कॉलोनियों, सड़कों और अंडरब्रिज में जलभराव हुआ, जबकि जिला अस्पताल और बस स्टैंड भी पानी से प्रभावित रहे।
सतना जिला अस्पताल में विशेषज्ञ डॉक्टरों के कई पद रिक्त हैं, जिससे 1500 दैनिक मरीजों की चिकित्सा सेवाएं प्रभावित हो रही हैं। दूसरी ओर संत मोतीराम स्वास्थ्य केंद्र नि:शुल्क उपचार देकर राहत पहुंचा रहा है।
मध्य प्रदेश में कैलाश विजयवर्गीय की कथित चिट्ठी ने राजनीतिक गलियारों में हलचल मचा दी है। जानिए क्या है मामला, मुख्यमंत्री के खिलाफ नाराजगी की सच्चाई और इसके पीछे के राजनीतिक मायने।