सतना नगर निगम सतना नदी पर 32 करोड़ रुपये की लागत से नया एनीकट बनाने जा रहा है। इस प्रोजेक्ट को जल संसाधन विभाग की एनओसी मिल गई है। इसमें 12 एमएलडी का नया वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट बनेगा, जिससे शहर के 13 वार्डों को शुद्ध पेयजल मिलेगा।

हाइलाइट्स
सतना, स्टार समाचार वेब
शहरवासियों को जल संकट का सामना न करना पड़े इसके लिए नगर निगम एक नया एनीक ट बनाने जा रहा है। सोहावल के करीब सतना नदी में 32 करोड़ की लागत से बनने वाले इस एनीक ट के निर्माण के लिए जल संसाधन विभाग ने एनओसी दे दी है।
दो प्लांट पहले से
शहर में पेयजल सप्लाई के लिए 58 एमएलडी क्षमता के दो डबल्यूटीपी का वाटर ट्रीटमेंट प्लांट पहले से है जिसके जरिए शहर में अभी तक पानी सप्लाई हो रही है। कोलगवां थाने के सामने स्थित इन दोनों प्लांट में एक 40 एमएलडी का तो दूसरा 18 एमएलडी का है। इन दोनों प्लांटों के जरिए अभी शहर के 45 वार्डों में 38 हजार कनेक्शनों से पेयजल सप्लाई की जाती है। सोहावल में सतना नदी में प्रस्तावित एनीकट के लिए 12 एमएलडी का नया डब्ल्यूटीपी का वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट बनाया जाएगा, इसके जरिए शहर के 13 वार्डों में पेयजल सप्लाई होगी। गौरतलब है कि महापौर योगेश ताम्रकार ने मेयर की कमान संभालते ही पेयजल समस्या पर फोकस करते हुए नए एनीकट के प्रयास तेज कर दिए थे जो अब आकार लेने जा रहा है।
हर साल खर्च करने पड़ते हैं 35 लाख
शहरवासियों को जल संकट का सामना न करना पड़े इसके लिए नगर निगम हर साल 35 लाख रुपए सिर्फ इस बात पर खर्च करता है कि उसे बाणसागर से पानी मिल सके। निगम बाणसागर से पानी लेने के एवज में यह राशि खर्च करता है।
झंकार टंकी के कनेक्शन में लगेगा मीटर
पेयजल सपलाई को लेकर शहरवासियों को अक्सर शिकायत रहती है कि उन्हें पर्याप्त पानी नहीं मिल पाता है,जबकि नगर निगम का दावा रहता है कि लोगों को पर्याप्त पानी मुहैय्या कराया जा रहा है। आरोपों और दावों के बीच नगर निगम ने पायलट प्रेजेक्ट से पुरानी झंकार टाकीज स्थित पानी टंकी में मीटर लगाने जा रही है, जिससे इस बात की जानकारी हो सकेगी कि टंकी से कितना पानी घरों के लिए छोड़ा गया,कितना पानी घरों तक पहुंचा और कितना पानी रास्ते में बर्बाद हो गया। पायलट पा्रेजेक्ट के तहत निगम द्वारा प्रस्तावित इस अभियान के तहत झंकार टाकीज से जुड़े नल कनेक्शनों में मीटर लगने के बाद इन कनेक्शनों में सातों दिन 24 घंटे पानी की सप्लाई की जाएगी।
नए प्रोजेक्ट में क्या
फैक्ट फाइल

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 2-3 अक्टूबर को भोपाल दौरे पर रहेंगे। वे भेल मैदान में गोपालक सम्मेलन, नए आपराधिक कानूनों की प्रदर्शनी और IISER परिसर का शिलान्यास करेंगे।
मध्य प्रदेश भाजपा के नए प्रभारी बिप्लब कुमार देब ने भोपाल में कोर कमेटी और पदाधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने नेताओं के स्वागत में जेसीबी से फूल बरसाने पर रोक लगाने और 3 महीने के भीतर गुटबाजी खत्म करने के निर्देश दिए हैं।
मध्यप्रदेश में शिक्षकों का आंदोलन हुआ उग्र। टीईटी अनिवार्यता, ई-अटेंडेंस और वरिष्ठता जैसी 3 सूत्रीय मांगों को लेकर भोपाल के नीलम पार्क में प्रदर्शन। 2 अक्टूबर को प्रदेशभर में होगा उपवास और सत्याग्रह।
उज्जैन शाही मस्जिद विवाद पर जमीयत उलमा मप्र के अध्यक्ष हाजी मोहम्मद हारून ने कोर्ट में तथ्य छिपाने, सड़क चौड़ीकरण के लिए तीन फीट जमीन के वैकल्पिक उपायों और गिरफ्तारियों पर तीखे सवाल उठाए हैं।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने राज्य के विकास कार्यों, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2027 और 'सेवा संकल्प अभियान' की जानकारी दी।
इंदौर के भागीरथपुरा दूषित पेयजल मामले में आयोग की रिपोर्ट सामने आ गई है। लापरवाही और देरी के कारण 36 से अधिक लोगों की मौत के लिए 8 अधिकारियों को दोषी ठहराया गया है, जबकि जनप्रतिनिधियों को क्लीन चिट मिल गई है।
मध्य प्रदेश में नशे के अवैध कारोबार पर लगाम कसने के लिए मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सख्त निर्देश दिए हैं। स्कूल-कॉलेजों के आसपास निगरानी, हॉट स्पॉट की पहचान और हेल्पलाइन नंबर जैसी अहम जानकारियों के साथ पूरी रिपोर्ट पढ़ें।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले के जगला गांव का दौरा किया। उन्होंने कुपोषण और मलेरिया से जान गंवाने वाले आदिवासी बच्चों के परिवारों से मुलाकात कर उनका हाल जाना।
मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2028 में होने हैं। चुनाव में अभी दो वर्ष से अधिक का समय बाकी है, लेकिन कांग्रेस अभी से तैयारी में जुट गई है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी एक पखवाड़े के भीतर दूसरी बार मध्य प्रदेश आ रहे हैं। वह आज बालाघाट के बैहर विकासखंड के जागला गांव में कुपोषण, मलेरिया और खसरा से प्रभावित बैगा आदिवासी बच्चों के परिजनों से मुलाकात करेंगे।
विश्व प्रसिद्ध बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में नए पर्यटन सत्र का गुरुवार को उत्साहपूर्ण आगाज हुआ। पर्यटन सत्र के पहले दिन ताला, मगधी और खितौली गेट को आकर्षक ढंग से सजाया गया। पार्क प्रबंधन और वन विभाग के अधिकारियों ने पर्यटकों का पारंपरिक अंदाज में स्वागत किया।