पैर की चोट और पहले राष्ट्रीय मुकाबले के दबाव के बीच सतना के निशांत सिंह परिहार ने राष्ट्रीय शालेय कुराश प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किया।

हाइलाइट्स
सतना, स्टार समाचार वेब
पैर में चोट, दर्द और पहला राष्ट्रीय मुकाबला.. हालात मुश्किल थे, लेकिन हौसला भारी पड़ा। 14 साल से कम उम्र के निशांत सिंह परिहार ने कुराश की राष्ट्रीय शालेय स्पर्धा में जज्बे से खेलते हुए कांस्य पदक जीत लिया। इस तरह से इन खेलों में सतना के सीने में राष्टÑीय स्तर का यह पांचवां पदक है।
राष्ट्रीय शालेय कुराश प्रतियोगिता में अंडर-14 वर्ग के माइनस 50 किलोग्राम भार वर्ग में खेलते हुए निशांत सिंह परिहार ने कांस्य पदक अपने नाम किया। 14 वर्ष से कम उम्र के निशांत के लिए यह पहला राष्ट्रीय स्तर का टूर्नामेंट था, लेकिन सीमित अनुभव के बावजूद उन्होंने दमदार प्रदर्शन कर सभी का ध्यान खींचा।
दर्द ने किया कमजोर
प्रतियोगिता के दौरान निशांत को तमिलनाडु के खिलाड़ी के खिलाफ मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा। हार की वजह कमजोरी नहीं, बल्कि चोट रही। निशांत ने बताया कि इससे पहले पंजाब के खिलाड़ी के खिलाफ खेले गए मुकाबले में उनके पैर में चोट लग गई थी। इसके बाद भी उन्होंने हिम्मत नहीं हारी और अगले मैच में उतरे, लेकिन लगातार दर्द के कारण पूरी ताकत नहीं लगा सके। इसके बावजूद कांस्य पदक तक पहुंचना उनके जज्बे को दर्शाता है।
चार साल से कर रहे अभ्यास
निशांत एक साधारण परिवार से ताल्लुक रखते हैं। उनकी मां नेहा सिंह परिहार गृहणी हैं, जबकि पिता महिपाल सिंह फैब्रिकेशन की दुकान चलाते हैं। परिवार की आर्थिक स्थिति साधारण होने के बावजूद पिछले चार साल से निशांत लगातार राष्ट्रीय शालेय खेलों की तैयारी कर रहे थे। मेहनत का नतीजा यह रहा कि पहली बार राष्ट्रीय स्तर पर चयन हुआ और पदक भी हाथ लगा।
जूडो में यूं लिया बदला
निशांत इससे पहले जूडो की राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भी भाग ले चुके हैं। गुना में हुई स्पर्धा में उन्हें भोपाल और आदिवासी विकास के खिलाड़ियों से हार मिली थी। दिलचस्प बात यह रही कि कुराश प्रतियोगिता में इंदौर में हुए मुकाबले में निशांत ने भोपाल के उसी खिलाड़ी से जीत दर्ज कर पिछली हार का बदला ले लिया।
सेना में जाने का सपना
निशांत की दीदी और जीजा दोनों पुलिस विभाग में पदस्थ हैं। यही वजह है कि निशांत का सपना सेना में जाकर देश सेवा करने का है। वह आगे चलकर एनडीए में चयनित होना चाहते हैं। उनके कोच नमन उपाध्याय के मुताबिक, निशांत में अनुशासन और सीखने की ललक है। सही मार्गदर्शन और निरंतर अभ्यास से वह भविष्य में और बड़ी उपलब्धियां हासिल कर सकते हैं।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले के जगला गांव का दौरा किया। उन्होंने कुपोषण और मलेरिया से जान गंवाने वाले आदिवासी बच्चों के परिवारों से मुलाकात कर उनका हाल जाना।
मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2028 में होने हैं। चुनाव में अभी दो वर्ष से अधिक का समय बाकी है, लेकिन कांग्रेस अभी से तैयारी में जुट गई है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी एक पखवाड़े के भीतर दूसरी बार मध्य प्रदेश आ रहे हैं। वह आज बालाघाट के बैहर विकासखंड के जागला गांव में कुपोषण, मलेरिया और खसरा से प्रभावित बैगा आदिवासी बच्चों के परिजनों से मुलाकात करेंगे।
विश्व प्रसिद्ध बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में नए पर्यटन सत्र का गुरुवार को उत्साहपूर्ण आगाज हुआ। पर्यटन सत्र के पहले दिन ताला, मगधी और खितौली गेट को आकर्षक ढंग से सजाया गया। पार्क प्रबंधन और वन विभाग के अधिकारियों ने पर्यटकों का पारंपरिक अंदाज में स्वागत किया।
मध्य प्रदेश बीजेपी के नए प्रदेश प्रभारी बिप्लब कुमार देव और सह प्रभारी रेखा वर्मा भोपाल पहुंच गए हैं। पदभार संभालने के बाद दोनों नेताओं ने गुफा मंदिर में दर्शन किए और बीजेपी कार्यालय में सीएम मोहन यादव के साथ महत्वपूर्ण बैठक शुरू की।
सहारा सोसायटी के 45,719 करोड़ रुपए के घोटाले में 4 साल से फरार चेयरमैन खालिद चौधरी को ग्वालियर पुलिस ने लखनऊ से गिरफ्तार किया। उपभोक्ता आयोग में पेशी के बाद मिली जमानत।
मध्य प्रदेश में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन। भोपाल, बैतूल, खरगोन और इंदौर सहित कई जिलों में पुतला दहन, वाटर कैनन का उपयोग और कलेक्ट्रेट घेराव की पूरी खबर।
मध्यप्रदेश डिंडोरी जिले के जनपद पंचायत मेंहदवानी अंतर्गत ग्राम पंचायत सारंगपुर के पोषक गांव कनेरी में बुधवार की सुबह ग्रामीणों और स्कूली छात्र-छात्राओं के सब्र का बांध टूट गया। पक्की सड़क की मांग को लेकर आक्रोशित ग्रामीणों और विद्यार्थियों ने मेंहदवानी-शहपुरा स्टेट हाईवे पर चक्का जाम कर दिया।
मध्यप्रदेश भाजपा के नए प्रदेश प्रभारी बिप्लब कुमार देव और सह-प्रभारी रेखा वर्मा अपने पहले आधिकारिक दौरे पर भोपाल पहुंचे। राजा भोज एयरपोर्ट पर पार्टी के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष व खजुराहो सांसद वीडी शर्मा ने दोनों वरिष्ठ नेताओं का आत्मीय स्वागत किया।
सतना जिला अस्पताल की छत पर नई कैंटीन शुरू, स्टाफ और मरीजों के परिजनों को दिन-रात खाद्य सामग्री मिलेगी। एनक्वास मानकों के तहत सुविधा शुरू हुई, सुरक्षा और अग्निशमन व्यवस्था पर भी रहेगा विशेष ध्यान।