सतना के सभापुर थाना क्षेत्र में शराब के नशे में घायल युवक ने ठेकेदार पर एफआईआर की मांग करते हुए थाने में हंगामा किया, जिसके बाद वीडियो वायरल होने पर प्रधान आरक्षक राजेश तिवारी को लाइन अटैच कर दिया गया। दूसरी ओर हथकड़ी लगे चोरी के आरोपियों को खैनी–गुटखा खिलाने वाले प्रधान आरक्षक तीरथ प्रसाद को निलंबित किया गया। दोनों मामलों ने पुलिस कार्यप्रणाली और अनुशासन पर सवाल खड़े किए हैं।

प्रमुख बिंदु:
सतना, स्टार समाचार वेब
शुक्रवार की रात नशे की हालत में दो युवक सभापुर थाना पहुंचते हैं, दोनों ठीक से चल फिर नहीं पा रहे थे। एक युवक चोटिल था, थाने में मौजूद पुलिस कर्मियों ने चोट लगने की वजह पूछी तो शराब के नशे में धुत्त युवक ने अभद्र भाषा का उपयोग करते हुए कहा कि नाली का निर्माण ठेकेदार ने सही नहीं करा रहा। निर्माणाधीन नाली में गिरकर चोट आई है। ठेकेदार के खिलाफ एफआईआर दर्ज करो। नशे की हालत में एफआईआर की मांग कर रहे युवक के अभद्र आचरण पर थाने में मौजूद पुलिस कर्मी ने सख्ती दिखाई। उसे थाने में बैठा दिया ताकि वह शांत रहे। युवक के दूसरे साथी ने मोबाइल से वीडियो बनाया और उसे सोशल मीडिया में प्रसारित कर यह बताया कि थाने के अंदर शिकायतकर्ता के साथ पुलिस कर्मी ने गाली-गलौज कर अभद्रता की है। वायरल वीडियो को संज्ञान में लेकर शनिवार को पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर सभापुर थाना में पदस्थ प्रधान आरक्षक राजेश तिवारी को थाना से हटाकर पुलिस लाइन भेज दिया गया। जानकारी के अनुसार शुक्रवार को युवराज सिंह शराब के नशे में नशे के कारण वह निर्माणाधीन नाली में गिरकर घायल हो गया। नशे की हालत में युवराज अपने साथी अमजद खान के साथ सभापुर थाना पहुंचकर नाली निर्माण करा रहे ठेकेदार पर एफआईआर दर्ज करने की मांग करते हुए हंगामा करना शुरू कर दिया। नशे की हालत में हंगामा कर रहे युवराज को थाना में मौजूद प्रधान आरक्षक राजेश तिवारी के द्वारा अभद्र आचरण करने पर डांटा- फटकारा गया। युवराज को थाने में बैठने के लिए कहा गया। इस पूरी गतिविधि का वीडियो युवराज के साथी अमजद के द्वारा मोबाइल से बनाया गया। नशे की हालत में थाना के अंदर पुलिस से अभद्र भाषा में बात कर रहे अपने साथी को बचाने अमजद ने वीडियो को सोशल मीडिया में वायरल करते हुए यह प्रसारित किया कि शिकायतकर्ता के साथ थाने में अभद्र व्यवहार किया गया है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि प्रधान आरक्षक को लाइन अटैच करने के साथ ही शनिवार को सभापुर थाना में सुरक्षा नियमों को दरकिनार कर नाली निर्माण कार्य करवा मानव जीवन को खतरे में डालने का कृत्य करने पर नाली निर्माण ठेकेदार के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।
चोरी के आरोपियों को खैनी-गुटखा खिलाने वाला प्रधान आरक्षक निलंबित
चोरी के आरोपियों को न्यायालय में पेश करने के पूर्व जिला अस्पताल में मेडिकल के दौरान खैनी व गुटखा खिलाने वाले प्रधान आरक्षक को निलंबित कर दिया गया है। चोरी के आरोपियों को खैनी-गुटखा खिलाने का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हुआ था। जानकारी के अनुसार सिविल लाइन पुलिस ने चोर गिरोह के दो सदस्य विकास विश्वकर्मा और संदीप वंशकार को गिरफ्तार किया। जिन्हें दो दिन की पुलिस रिमांड के बाद न्यायालय में पेश करने के लिए जिला अस्पताल मेडिकल कराने पुलिस कर्मियों के साथ भेजा गया। ड्यूटी में तैनात प्रधान आरक्षक तीरथ प्रसाद हाथ से खैनी मलकर हथकड़ी पहने आरोपियों को खैनी (तम्बाखू) व गुटखा खिलाते हुए नजर आए। इस मामले का वीडियो सोशल मीडिया में सामने आया। वायरल वीडियो को संज्ञान में लेकर पुलिस अधीक्षक हंसराज सिंह के निर्देश पर सीएसपी देवेन्द्र प्रताप सिह चौहान ने पुलिस अभिरक्षा में हथकड़ी लगे आरोपियों को खैनी (तम्बाखू) गुटखा देने वाले प्रधान आरक्षक से स्पष्टीकरण मांगा गया। जवाब संतोषजनक न पाए जाने पर पुलिस अधीक्षक ने हथकड़ी लगे आरोपियों की आवभगत करने वाले प्रधान आरक्षक तीरथ प्रसाद को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 2-3 अक्टूबर को भोपाल दौरे पर रहेंगे। वे भेल मैदान में गोपालक सम्मेलन, नए आपराधिक कानूनों की प्रदर्शनी और IISER परिसर का शिलान्यास करेंगे।
मध्य प्रदेश भाजपा के नए प्रभारी बिप्लब कुमार देब ने भोपाल में कोर कमेटी और पदाधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने नेताओं के स्वागत में जेसीबी से फूल बरसाने पर रोक लगाने और 3 महीने के भीतर गुटबाजी खत्म करने के निर्देश दिए हैं।
मध्यप्रदेश में शिक्षकों का आंदोलन हुआ उग्र। टीईटी अनिवार्यता, ई-अटेंडेंस और वरिष्ठता जैसी 3 सूत्रीय मांगों को लेकर भोपाल के नीलम पार्क में प्रदर्शन। 2 अक्टूबर को प्रदेशभर में होगा उपवास और सत्याग्रह।
उज्जैन शाही मस्जिद विवाद पर जमीयत उलमा मप्र के अध्यक्ष हाजी मोहम्मद हारून ने कोर्ट में तथ्य छिपाने, सड़क चौड़ीकरण के लिए तीन फीट जमीन के वैकल्पिक उपायों और गिरफ्तारियों पर तीखे सवाल उठाए हैं।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने राज्य के विकास कार्यों, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2027 और 'सेवा संकल्प अभियान' की जानकारी दी।
इंदौर के भागीरथपुरा दूषित पेयजल मामले में आयोग की रिपोर्ट सामने आ गई है। लापरवाही और देरी के कारण 36 से अधिक लोगों की मौत के लिए 8 अधिकारियों को दोषी ठहराया गया है, जबकि जनप्रतिनिधियों को क्लीन चिट मिल गई है।
मध्य प्रदेश में नशे के अवैध कारोबार पर लगाम कसने के लिए मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सख्त निर्देश दिए हैं। स्कूल-कॉलेजों के आसपास निगरानी, हॉट स्पॉट की पहचान और हेल्पलाइन नंबर जैसी अहम जानकारियों के साथ पूरी रिपोर्ट पढ़ें।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले के जगला गांव का दौरा किया। उन्होंने कुपोषण और मलेरिया से जान गंवाने वाले आदिवासी बच्चों के परिवारों से मुलाकात कर उनका हाल जाना।
मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2028 में होने हैं। चुनाव में अभी दो वर्ष से अधिक का समय बाकी है, लेकिन कांग्रेस अभी से तैयारी में जुट गई है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी एक पखवाड़े के भीतर दूसरी बार मध्य प्रदेश आ रहे हैं। वह आज बालाघाट के बैहर विकासखंड के जागला गांव में कुपोषण, मलेरिया और खसरा से प्रभावित बैगा आदिवासी बच्चों के परिजनों से मुलाकात करेंगे।
विश्व प्रसिद्ध बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में नए पर्यटन सत्र का गुरुवार को उत्साहपूर्ण आगाज हुआ। पर्यटन सत्र के पहले दिन ताला, मगधी और खितौली गेट को आकर्षक ढंग से सजाया गया। पार्क प्रबंधन और वन विभाग के अधिकारियों ने पर्यटकों का पारंपरिक अंदाज में स्वागत किया।