सतना जिले में हल्की बारिश के बाद भी घंटों बिजली गुल रहने से उपभोक्ताओं की परेशानी बढ़ गई है। ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल, पढ़ाई और कारोबार प्रभावित हैं, जबकि लोगों ने स्थायी समाधान की मांग उठाई है।

हाइलाइट्स
सतना, स्टार समाचार वेब
बिजली की आंख-मिचौली से जिले के उपभोक्ता त्रस्त हो गए हैं। हल्की बूंदाबांदी होते ही घंटों बिजली गुल हो जाना अब आम बात बन गई है, जिससे विभाग के बारिश पूर्व कराए गए मेंटेनेंस की भी पोल खुलती नजर आ रही है। बताया जाता है कि ग्रामीण अंचलों में इस समय बिजली का रोना बना हुआ है। कई गांवों में अंधेरा छाया हुआ है। बिजली कब आएगी यह भी कोई बताने वाला नहीं है।कोई भी जिम्मेदार अधिकारी फोन नहीं उठा रहा। बताया गया कि 29 जून की मध्य रात्रि से उचेहरा विद्युत वितरण केंद्र के सबस्टेशन पोड़ी-पिथौराबाद अंतर्गत आने वाले करीब आधा सैकड़ा गांवों में बिजली आपूर्ति बंद रही, जिससे लोगों को अंधेरे में रात गुजारनी पड़ी। वहीं बिरसिंहपुर में बिजली समस्या से नाराज लोगों ने बिजली कार्यालय का घेराव कर तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा।
स्थायी समाधान की मांग: ग्रामीणों ने सवाल उठाया है कि जब बारिश पूर्व विद्युत लाइनों के रखरखाव और मेंटेनेंस पर लाखों रुपये खर्च किए गए, तो हल्की बारिश में ही बार-बार बिजली आपूर्ति क्यों बाधित हो रही है। उनका कहना है कि मौजूदा स्थिति से स्पष्ट है कि मेंटेनेंस कार्य या तो कागजों तक सीमित रहा या फिर अपेक्षित गुणवत्ता के साथ नहीं किया गया। इससे ग्रामीणों में विद्युत विभाग के प्रति नाराजगी लगातार बढ़ रही है और उन्होंने शीघ्र स्थायी समाधान की मांग की है।
पेयजल, पढ़ाई और कारोबार पर असर
लगातार बिजली कटौती से पेयजल, घरेलू कार्य, विद्यार्थियों की पढ़ाई और उमस भरी गर्मी के बीच लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। ग्रामीणों का कहना है कि बिना तेज बारिश या आंधी-तूफान के भी बिजली आपूर्ति ठप हो जाती है। रात में फॉल्ट होने के बाद घंटों तक सुधार कार्य नहीं किया जाता। शिकायत करने पर भी विभाग की ओर से संतोषजनक कार्रवाई नहीं होती और हर बार बढ़ते लोड का हवाला देकर जिम्मेदारी से बचने का प्रयास किया जाता है।
भाजपा कार्यकर्ताओं ने की नारेबाजी
बिरसिंहपुर क्षेत्र में लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती के विरोध में मंगलवार को भाजपा कार्यकर्ता बिजली कार्यालय पहुंचे और प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने बिजली विभाग के खिलाफ नारेबाजी करते हुए क्षेत्र की बिजली व्यवस्था में तत्काल सुधार की मांग की। प्रदर्शन का नेतृत्व भाजपा मंडल अध्यक्ष प्रमोद द्विवेदी ने किया। कार्यकतार्ओं ने आरोप लगाया कि पिछले कई दिनों से बिरसिंहपुर क्षेत्र में दिन और रात बिना किसी पूर्व सूचना के बिजली आपूर्ति बार-बार बाधित हो रही है। भीषण गर्मी के बीच लगातार ट्रिपिंग और अघोषित कटौती से आम नागरिकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही स्थिति में सुधार नहीं हुआ तो आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
रक्षाबंधन पर भोपाल और रीवा के बीच सफर करने वाले यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी। पश्चिम मध्य रेलवे ने 25 से 31 अगस्त तक विशेष ट्रेनें चलाने का ऐलान किया है। साथ ही, रीवा-रानी कमलापति वंदे भारत एक्सप्रेस में 16 कोच लगाए गए हैं। जानिए ट्रेनों का पूरा शेड्यूल, रूट और समय।
भोपाल के बोट क्लब पर राजा भोज मल्टी क्लास नेशनल सेलिंग चैंपियनशिप का समापन हुआ। सीएम डॉ. मोहन यादव ने सभी 230 विधानसभाओं में स्टेडियम बनाने और खेल बजट बढ़ाने की बात कही।
स्वतंत्रता दिवस-2026 के अवसर पर मुख्यमंत्री निवास में आयोजित एक गरिमामय समारोह में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्य प्रदेश पुलिस और होमगार्ड्स के 47 अधिकारियों-कर्मचारियों को राष्ट्रपति के विशिष्ट सेवा पदक, सराहनीय सेवा पदक तथा सर्वोत्तम जीवन रक्षा पदक से अलंकृत कर सम्मानित किया।
मध्यप्रदेश के मुरैना जिले की पोरसा तहसील के नगरा घाट पर आज यानी रविवार की सुबह चीख-पुकार और दहशत के माहौल के साथ शुरू हुई। चंबल नदी के उफान और तेज बहाव के बीच 150 से अधिक यात्रियों और 50 मोटरसाइकिलों को ले जा रहा एक स्टीमर अचानक बीच नदी में बंद हो गया।
मध्यप्रदेश में खाद की बिक्री पर लगाई गई अस्थायी रोक के बाद सरकार ने वितरण शुरू करने की समय-सीमा तय कर दी है। किसान कल्याण एवं कृषि विकास विभाग के अनुसार भारत सरकार के आईएफएमएस पोर्टल पर दर्ज उर्वरक स्टॉक और प्रदेश के खाद विक्रेताओं के वास्तविक भौतिक स्टॉक का मिलान आज रविवार को शाम तक पूरा कर लिया जाएगा।
माधव नेशनल पार्क में स्वतंत्रता दिवस के दिन एक और खुशखबरी आई है। पन्ना से लाई गई मादा बाघिन एमटी-4 ने शावकों को जन्म दिया है, जिसकी एक शावक के साथ पहली तस्वीर सामने आई है। इस नए मेहमान के आगमन के साथ ही रिजर्व में बाघों का कुनबा बढ़कर अब 9 हो गया है।
मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय ने 34 करोड़ के धान परिवहन घोटाले पर कड़ा रुख अपनाते हुए पूरे राज्य में व्यापक जांच के निर्देश दिए हैं। फर्जी वाहनों से धान ढुलाई के मामले में सभी जिलों के कलेक्टरों और EOW से रिपोर्ट तलब की गई है।
भोपाल के कोलार रोड पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में 'कर्मश्री' संस्था द्वारा भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। प्रधानमंत्री मोदी के विजन और वर्ष 2027 को 'युवा वर्ष' के रूप में मनाने की घोषणा से जुड़ी पूरी विस्तृत रिपोर्ट यहाँ पढ़ें।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भोपाल के शौर्य स्मारक में 'हर घर तिरंगा' और 'विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस' पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित किया।
स्वतंत्रता दिवस की 80वीं वर्षगांठ के ऐतिहासिक अवसर पर राजधानी दिल्ली स्थित राष्ट्रपति भवन में आयोजित होने वाला पारंपरिक एट होम समारोह इस बार मध्यप्रदेश की समृद्ध और विविधतापूर्ण जनजातीय संस्कृति के रंगों से सराबोर रहेगा।