सतना में तेज बारिश के बाद कई क्षेत्रों में जलभराव, घरों में पानी घुसने और बिजली बाधित होने की समस्या सामने आई। मौसम विभाग ने अगले चार दिनों तक गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना जताई है।

हाइलाइट्स
सतना, स्टार समाचार वेब
सोमवार की दोपहर मौसम ने अचानक करवट बदली, आंधी और गरज-चमक के साथ लगभग 20 मिनट तक मूसलाधार बारिश हुई। बारिश से तापमान में गिरावट दर्ज की गई। बारिश के चलते मौसम सुहाना हो गया, हालांकि बारिश बंद होते ही लोगों को उमस भरी गर्मी का अहसास हुआ। लगातार दो दिन से हो रही बारिश के कारण जिले के अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। सोमवार को अधिकतम तापमान 36.9 डिसे. एवं न्यूनतम तापमान 24.5 डिसे. दर्ज किया गया। मौसम विभाग के आंकड़ों के मुताबिक सोमवार को जिले में 21.6 मिमी. बारिश दर्ज की गई जबकि रविवार को 33.6 मिमी वर्षा हुई थी।
आगामी 4 दिनों तक ऐसा ही रहेगा मौसम
मौसम विभाग के वैज्ञानिकों ने बताया कि महाराष्टÑ में एक पश्चिमी विक्षोभ के साथ चक्रवात भी सक्रिय हो रहा है। जिसके चलते सतना और रीवा संभाग में बादलों की आवाजाही बनी रहेगी। आगामी 4 दिनों तक ऐसा ही मौसम बना रहेगा। गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है।
सीवर कार्यों में तेजी लाने के निर्देश, आयुक्त ने की प्रगति की समीक्षा
आयुक्त नगर पालिक निगम डॉ. शेर सिंह मीना की अध्यक्षता में सीवर परियोजना के कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में कार्यपालन यंत्री एवं सीवर प्रभारी केपी गुप्ता ने परियोजना की प्रगति एवं विभिन्न क्षेत्रों में संचालित कार्यों की जानकारी प्रस्तुत की। आयुक्त ने सीवर परियोजना के अंतर्गत संचालित विभिन्न कार्यों की बिंदुवार समीक्षा करते हुए निर्देश दिए कि सभी कार्य निर्धारित समय-सीमा में गुणवत्ता के साथ पूर्ण किए जाएं। उन्होंने आमजन को न्यूनतम असुविधा सुनिश्चित करने तथा सुरक्षा एवं यातायात संबंधी व्यवस्थाओं पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। आयुक्त ने लंबित कार्यों की प्रगति पर गंभीरता व्यक्त करते हुए संबंधित अधिकारियों एवं कार्यदायी संस्था को कार्यों में तेजी लाने, नियमित मॉनिटरिंग करने तथा शिकायतों का त्वरित निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि परियोजना की गुणवत्ता एवं समय- सीमा के पालन में किसी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। समीक्षा बैठक में आकाश बट्टी, सहायक यंत्री नगर पालिक निगम, रविराज सिंह, उपयंत्री नगर निगम के साथ सीवर परियोजना से जुड़े प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
सड़कें हुई जलमग्न, घरों में घुसा पानी
सोमवार की दोपहर हुई बारिश ने एक बार फिर सिस्टम की नाकामी को उजागर किया है। बारिश के चलते नालियां उफना गर्इं और उनका पानी घरों में घुसने लगा। वार्ड क्र. 8 सिद्धार्थ नगर, मुख्त्यारगंज, टिकुरिया टोला जैसे निचले क्षेत्रों में घरों में पानी घुसने की घटनाएं सामने आर्इं। रहवासियों के मुताबिक सीवर लाइन और जलावर्धन के नाम पर खोदी गई सड़कों पर रेस्टोरेशन के नाम पर ऊपर से मिट्टी डालने का कार्य किया गया है जिसके चलते सड़कें ऊपर हो गई हैं और घर नीचे हो गए हैं। निचले क्षेत्रों में घर होने के कारण पानी घुसना स्वाभाविक है।
सड़क पर फैला मलवा
बारिश के दौरान नईबस्ती में पूरी सड़क पर नाले की गंदगी फैली हुई दिखाई दी। बताया गया कि गहरानाला स्थित नईबस्ती कालोनी में नाले की सफाई के बाद मलवा को सड़क पर रखा गया था, सफाई कर्मियों द्वारा समय पर मलवा नहीं उठाया गया जिसके चलते यह मलवा सड़क पर फैल गया।
इस बीच महापौर ने लिखा कमिश्नर को पत्र
विगत दिवस जरा सी बारिश में शहर के अनेक क्षेत्रों में घरों में पानी घुसने की घटनाएं सामने आई थीं। सोमवार को भी ऐसी ही कई घटनाएं सामने आई जिसके बाद महापौर योगेश ताम्रकार का पत्र सुर्खियों में आ गया जिसमें उन्होंने कमिश्नर शेर सिंह मीना पर पूर्व में सौंपी फाइल पर कार्रवाई न करने एवं वर्षा पूर्व सफाई व्यवस्था में गंभीर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है। पत्र में महापौर ने कहा कि वर्षा के दौरान शहर के अनेक क्षेत्रों में जलभराव की स्थिति निर्मित हुई जिसके चलते लोगों को असुविधा व संकट का सामना करना पड़ा। यह स्थिति गंभीर एवं निदंनीय है। उन्होंने नगर निगम प्रशासन पर घोर लापरवाही एवं कार्य के प्रति उदासीनता का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि 27 मार्च 2026 को आउटसोर्स के माध्यम से 30 जून तक के लिए 60 सफाई कर्मियों की भर्ती करने के लिए नगर निगम कमिश्नर को फाइल सौंपी गई थी जिस पर आज दिनांक तक कोई कार्रवाई नहीं हुई, अगर इस पर कार्रवाई हो जाती तो इस जलभराव की स्थिति को काफी हद तक टाला जा सकता था। महापौर द्वारा एक बार फिर नगर निगम कमिश्नर को 60 सफाई कर्मियों की भर्ती और शहर के प्रभवित क्षेत्रों में जल निकासी एवं सफाई व्यवस्था किए जाने पत्राचार किया गया है।
33 केवी फीडर बंद, घंटों गुल रही बिजली
बारिश होते ही सुरक्षा दृष्टि से 132 केवी को बंद किया गया था जिसके चलते पूरे शहर में बिजली सप्लाई बाधित रही। वहीं शहर में राजेन्द्र नगर एवं टिकुरिया टोला बाईपास में विद्युत लाइनों में ेपेड़ गिरने से बिजली बंद रही। बिजली कम्पनी के मुताबिक पेड़ काटने के लिए एसडीआरएफ की रिक्वेस्ट पर 33केवी पावर हाउस फीडर को बंद किया गया जिसके चलते सब्जी मंडी व पुराना पावर केन्द्र की बिजली 2 घंटे तक बंद रही। इस दौरान जिला अस्पताल, स्टेशन रोड, बाजार, कृष्ण नगर, आदर्श नगर, नजीराबाद, बजरहा टोला, सिटी कोतवाली,रामना टोला, पन्नीलाल चौक की बिजली गुल रही। बिजली की गरज-चमक से शहर संभाग स्थित दो ट्रांसफार्मर फेल हो गए जिसमें टिकुरिया टोला स्थित ऊषा पैलेस के पास लगा ट्रांसफार्मर एवं ऊंचवा टोला में स्थापित ट्रांसफार्मर शामिल हैं। दोनों ट्रांसफार्मरों को बदलने का कार्य शुरू किया गया। कार्यपालन अभियंता मृगेन्द्र सिंह चंदेल ने बताया कि मौसम के बदलाव के चलते कई जगह ट्रांसफार्मर, डीओ, केबिलों एवं तकनीकी उपकरणों में दिक्कतें आ रही हैं जिनका समाधान तत्काल किया जा रहा है। उपभोक्ताओं को राहत पहुुंचाने वर्तमान में 9 एफओसी गाड़ियां मेंटीनेंस के लिए दौड़ाई जा रही हैं।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
मध्य प्रदेश के मंदसौर जिले में पुलिस ने 'नशा मुक्ति अभियान 2.0' के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए एमडी ड्रग्स फैक्ट्री का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने 2 तस्करों को रंगे हाथों दबोचा और करोड़ों के माल के साथ केमिकल जब्त किए।
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को आधुनिक, हाईटेक और पर्यावरण के अनुकूल बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया जा रहा है। पीएम ई-बस सेवा के तहत सोमवार से शहर में यात्रियों के साथ इलेक्ट्रिक बसों का ट्रायल रन शुरू होने जा रहा है।
दतिया का सियासी पारा इन दिनों चरम पर है। भगवा पार्टी की तरफ से चुनावी रण में उतरीं किन्नर प्रत्याशी संजना सिंह का प्रचार अभियान पूरे प्रदेश में कौतूहल और चर्चा का केंद्र बना हुआ है। दतिया की गलियों में यह सिर्फ एक चुनाव नहीं, बल्कि एक अनोखा लोक-उत्सव जैसा नजारा बन गया है।
मध्यप्रदेश में भले ही सरकार भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस की नीति का दावा करती हो, लेकिन जमीनी हकीकत इसके बिल्कुल उलट नजर आ रही है। प्रदेश में भ्रष्टाचार के आरोपियों पर केस चलाने के लिए विभिन्न विभाग अभियोजन की अनुमति देने में आनाकानी कर रहे हैं।
रीवा के एपीएस विश्वविद्यालय में तृतीय और चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की पदोन्नति प्रक्रिया में समिति बदलने से विवाद गहरा गया है। पात्रता, दस्तावेजों और पारदर्शिता को लेकर सवाल उठ रहे हैं।
रीवा में एनएसयूआई ने पेपर लीक, छात्रों पर लाठीचार्ज और शिक्षा व्यवस्था के विरोध में भाजपा कार्यालय घेरने का प्रयास किया। पुलिस ने बैरिकेडिंग कर प्रदर्शनकारियों को रोका और कई कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया।
रीवा में ज्वेलरी दुकान से करीब दो लाख रुपये के जेवर चोरी हो गए। सीसीटीवी में आरोपी कैद हुआ है। वहीं 50 लाख से अधिक की चोरी का खुलासा अब तक नहीं होने से पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं।
पन्ना दौरे पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 184 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का लोकार्पण-भूमिपूजन किया। सामाजिक सुरक्षा पेंशन राशि जारी करते हुए मेडिकल कॉलेज, केन-बेतवा परियोजना और समान नागरिक संहिता पर सरकार की प्राथमिकताएं बताईं।
सतना के एक स्पा सेंटर में कर्मचारियों और संचालक के बीच विवाद के बाद आधी रात पुलिस पहुंची। ताला तोड़कर युवतियों को बाहर निकाला गया। शिकायत नहीं मिलने पर पुलिस ने समझाइश देकर मामला शांत कराया।
सतना में नीट पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस और एनएसयूआई ने कलेक्ट्रेट घेराव किया। प्रदर्शन के दौरान पुलिस से झड़प, हिरासत, यातायात जाम और थाना वाहन में तोड़फोड़ की घटनाओं के बाद कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू हुई।