सतना के रीवा रोड पर बाइक सवार बदमाशों ने ऑटो चालक को गोली मारी। मोबाइल फोन में गोली लगने से जान बची, चार आरोपी गिरफ्तार।

हाइलाइट्स:
सतना, स्टार समाचार वेब
शहर में खाकी का खौफ कम होता जा रहा है। नए-नवेले गुंडे खुलेआम लोगों के साथ मारपीट, छीना-झपटी कर रहे हैं। मामूली सी बात पर चाकू और गोली चला रहे हैं। पुलिस के रसूख को चुनौती देते हुए शनिवार को रीवा रोड पर दिनदहाड़े बाइक सवार नए- नवेले गुंडों ने ऑटो को टक्कर मारी फिर ऑटो चालक से बाइक के क्षतिग्रस्त होने का हवाला देकर पैसे की मांग की। रुपए न मिलने पर दिनदहाड़े गोली चला दी। दो गोली ऑटो चालक को लगी, एक गोली मोबाइल में लगने से आटो चालक बाल-बाल बच गया। आरोपियों के द्वारा चार राउंड फायरिंग की गई।
टक्कर मारकर मांगे पैसे
इस संबंध में ऑटो चालक कल्लू केवट ने बताया कि वह ऑटो लेकर रीवा रोड की तरफ जा रहा था। रास्ते में कोलगवां थानान्तर्गत औद्योगिक क्षेत्र के पास पीछे से आए सफेद रंग की बाइक सवारों ने ऑटो को पीछे से टक्कर मारी। बाइक सवारों ने टक्कर लगने का दोषी ठहराते हुए गाली-गलौज करते हुए चाबी छीन ली और बाइक बनवाने के लिए रुपए की मांग करने लगे। गाली-गलौज और धमकी देने के बाद तीनों चले गए। कुछ ही देर बाद सफेद रंग की बाइक से चार युवक आए जिन्होंने धमकाते हुए पिस्टल निकाल कर गोली चलानी शुरू कर दी।
मोबाइल फोन ने बचाई जान
ऑटो चालक कल्लू ने बताया कि ऑटो की चाबी छीनने के कुछ देर बाद सफेद रंग की बाइक से चार युवक आए, इनके द्वारा पिस्टल निकाल कर ताबड़तोड़ फायरिेग शुरू कर दी। एक गोली कल्लू के दाहिने पैर में लगी जबकि दूसरी गोली उसके पैंट की जेब में रखे मोबाइल फोन में लगी। बताया गया कि मोबाइल फोन में गोली लगने से ऑटो चालक कल्लू की जान बच गई। आटो चालक को दो गोली मारने के बाद आरोपियों ने दहशत फैलाने दो राउंड हवाई फायरिंग की। घायल ऑटो चालक को स्थानीय लोगों की मदद से इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसकी तबियत खतरे से बाहर बताई गई है।
चार आरोपी हिरासत में
सीएसपी देवेन्द्र प्रताप सिंह चौहान ने बताया कि रीवा रोड में बाइक सवार बदमाशों के द्वारा आॅटो चालक को गोली मारने और हवाई फायरिंग कर दहशत फैलाने की घटना की जानकारी लगते ही कोलगवां टीआई सुदीप सोनी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। घायल आटो चालक के बयान के उपरांत घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे चेक किए गए। जांच के दौरान फायरिंग करने वाले बदमाशों के फुटेज मिले, फुटेज में दिख रहे बदमाशोें की पहचान कराई गई। सीएसपी श्री चौहान ने बताया कि आटो चालक को गोली मारने वाले आरोपी कनिष्क सिंह और उसके तीन अन्य साथियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त पिस्टल और बाइक जब्त की गई है। आरोपियों के विरुद्ध हत्या के प्रयास का प्रकरण दर्ज किया गया है।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 2-3 अक्टूबर को भोपाल दौरे पर रहेंगे। वे भेल मैदान में गोपालक सम्मेलन, नए आपराधिक कानूनों की प्रदर्शनी और IISER परिसर का शिलान्यास करेंगे।
मध्य प्रदेश भाजपा के नए प्रभारी बिप्लब कुमार देब ने भोपाल में कोर कमेटी और पदाधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने नेताओं के स्वागत में जेसीबी से फूल बरसाने पर रोक लगाने और 3 महीने के भीतर गुटबाजी खत्म करने के निर्देश दिए हैं।
मध्यप्रदेश में शिक्षकों का आंदोलन हुआ उग्र। टीईटी अनिवार्यता, ई-अटेंडेंस और वरिष्ठता जैसी 3 सूत्रीय मांगों को लेकर भोपाल के नीलम पार्क में प्रदर्शन। 2 अक्टूबर को प्रदेशभर में होगा उपवास और सत्याग्रह।
उज्जैन शाही मस्जिद विवाद पर जमीयत उलमा मप्र के अध्यक्ष हाजी मोहम्मद हारून ने कोर्ट में तथ्य छिपाने, सड़क चौड़ीकरण के लिए तीन फीट जमीन के वैकल्पिक उपायों और गिरफ्तारियों पर तीखे सवाल उठाए हैं।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने राज्य के विकास कार्यों, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2027 और 'सेवा संकल्प अभियान' की जानकारी दी।
इंदौर के भागीरथपुरा दूषित पेयजल मामले में आयोग की रिपोर्ट सामने आ गई है। लापरवाही और देरी के कारण 36 से अधिक लोगों की मौत के लिए 8 अधिकारियों को दोषी ठहराया गया है, जबकि जनप्रतिनिधियों को क्लीन चिट मिल गई है।
मध्य प्रदेश में नशे के अवैध कारोबार पर लगाम कसने के लिए मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सख्त निर्देश दिए हैं। स्कूल-कॉलेजों के आसपास निगरानी, हॉट स्पॉट की पहचान और हेल्पलाइन नंबर जैसी अहम जानकारियों के साथ पूरी रिपोर्ट पढ़ें।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले के जगला गांव का दौरा किया। उन्होंने कुपोषण और मलेरिया से जान गंवाने वाले आदिवासी बच्चों के परिवारों से मुलाकात कर उनका हाल जाना।
मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2028 में होने हैं। चुनाव में अभी दो वर्ष से अधिक का समय बाकी है, लेकिन कांग्रेस अभी से तैयारी में जुट गई है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी एक पखवाड़े के भीतर दूसरी बार मध्य प्रदेश आ रहे हैं। वह आज बालाघाट के बैहर विकासखंड के जागला गांव में कुपोषण, मलेरिया और खसरा से प्रभावित बैगा आदिवासी बच्चों के परिजनों से मुलाकात करेंगे।
विश्व प्रसिद्ध बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में नए पर्यटन सत्र का गुरुवार को उत्साहपूर्ण आगाज हुआ। पर्यटन सत्र के पहले दिन ताला, मगधी और खितौली गेट को आकर्षक ढंग से सजाया गया। पार्क प्रबंधन और वन विभाग के अधिकारियों ने पर्यटकों का पारंपरिक अंदाज में स्वागत किया।