सतना में अधीक्षण अभियंता पीके मिश्रा ने विद्युत विभाग की समीक्षा बैठक में कार्यपालन अभियंताओं की क्लास लगाई। स्मार्ट मीटर कार्य की धीमी प्रगति और फीडर सेप्रेशन में लापरवाही पर फटकार, कार्यों को तय समय में पूर्ण करने के निर्देश।

सतना, स्टार समाचार वेब
शुक्रवार को सतना वृत्त के अधीक्षण अभियंता पीके मिश्रा द्वारा विद्युत विभाग के अधिकारियों के समक्ष समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में केन्द्र सरकार की आरडीएसएस योजना अन्तर्गत चल रहे फीडर सेप्रेशन के कार्य, विभागीय कार्ययोजना, सीएम हेल्पलाइन, राजस्व संग्रहण, बिलिंग दक्षता की जानकारियां ली गईं। अधीक्षण अभियंता द्वारा आरडीएसएस योजना के कार्यों को समय सीमा से पूर्ण करने एवं राजस्व संग्रहण बढ़ाने के निर्देश दिए गए।
स्मार्ट मीटर लगाने की प्रगति धीमी
बैठक में आरडीएसएस योजना के अन्तर्गत शासकीय कनेक्शनों में स्मार्ट मीटर लगाने का मुद्दा गरमाया। विभागीय जानकारी के अनुसार 1341 शासकीय कनेक्शनों को चिन्हित किया गया जिसमें वर्तमान में 600 कनेक्शनों में ही स्मार्ट मीटर लगाए गए। बताया गया कि शासकीय कनेक्शनों में स्मार्ट मीटर के कार्य के लिए 31 जुलाई तक की डेड लाइन दी गई थी लेकिन एसई द्वारा कार्य को पूरा करने के लिए 20 जुलाई तक का समय निर्धारित कर दिया गया है। स्मार्ट मीटर के कार्य में लक्ष्य से कम प्रगति पर कार्यपालन अभियंताओं को फटकार भी लगी।
10 दिन में चालू हो जाएगी कोटर से बाबूपुर की लाइन
बैठक में बताया गया कि 33 केवी लाइन अन्तर्गत कोटर से बाबूपुर खींची जाने वाली 14 किमी की लाइन का कार्य को इस माह पूरा कर लिया जाएगा। वर्तमान में 10 किमी तक की लाइन खींची जा चुकी है। लाइन खींचने का ठेका रेल विकास निगम लिमिटेड (आरबीएनएल) के पास है।
फीडर सेप्रेशन में पाए गए 14 व्यवधान
बताया गया कि फीडर सेप्रेशन अन्तर्गत 14 व्यवधान चिन्हित किए गए थे, जिनमें से 5 प्रकरणों का निराकरण किया गया। जानकारी के अनुसार नए फीडर चालू न होने पर एसई ने नाराजगी जताते हुए निर्देश दिए कि पहले जिन फीडरों का काम आपने शुरू किया है उन्हीं को पूरा करें बाद में नए फीडरों की शुरुआत करें। विभागीय आंकड़ों के अनुसार 240 फीडरों में से अब तक 76 फीडर कम्पलीट किए जा चुके हैं। जबकि 58 फीडरों में काम तक शुरू नहीं हुआ है। बैठक में समस्त संभागों के कार्यपालन अभियंता, अशोक बिल्डिकॉन के प्रोजेक्ट मैनेजर विपुल जैन, पीएमए प्रवेन्द्र उर्मलिया एवं रिशाल पाण्डेय मौजूद रहे।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

आहत जनता को राहत...निचले स्तर पर आई थोक महंगाई

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
हनुमान जयंती 2026 के अवसर पर आज मध्य प्रदेश के भोपाल में यातायात प्रभावित रहेगा. शाम 4 बजे से ट्रैफिक पूरी तरह से प्रभावित रहेगा. मध्य प्रदेश ट्रैफिक पुलिस ने भोपाल के लिए रूट डायवर्जन प्लान जारी किया है. घर से निकलने से पहले डायवर्टेड रूट के बारे में जरूर जान लें.
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने वाराणसी में काशी विश्वनाथ कॉरिडोर का भ्रमण किया। सिंहस्थ-2028 के लिए क्राउड मैनेजमेंट और सुशासन को लेकर MP-UP के बीच नई रणनीति तैयार।
रीवा-छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस एक्सप्रेस को नियमित करने की मंजूरी मिल गई है। चार साल से एक्सटेंशन पर चल रही ट्रेन जल्द नियमित होगी, जिससे यात्रियों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।
रीवा के लोही गांव में वृद्ध महिला की बेरहमी से हत्या कर सिर काटकर ले जाया गया। पुलिस ने सर्च में सिर बरामद किया, मामले की जांच जारी है और आरोपियों की तलाश की जा रही है।
रीवा में अमहिया रोड चौड़ीकरण से पहले प्रशासन सख्त हुआ। करीब 200 दुकानें प्रभावित हैं। दुकानदारों को स्वयं अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए गए, अन्यथा बुलडोजर कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।
सिंगरौली के मुहेर गांव में नल-जल योजना विफल होने से ग्रामीण दूषित पानी पीने को मजबूर हैं। जल संकट गहराने से बीमारियों का खतरा बढ़ा, प्रशासन की अनदेखी पर लोगों में भारी आक्रोश है।
सिंगरौली के मुहेर गांव में नल-जल योजना विफल होने से ग्रामीण दूषित पानी पीने को मजबूर हैं। जल संकट गहराने से बीमारियों का खतरा बढ़ा, प्रशासन की अनदेखी पर लोगों में भारी आक्रोश है।
रामनगर सीएचसी में ब्लड स्टोरेज सेंटर का लाइसेंस खत्म होने से मरीजों को सतना तक 70 किमी जाना पड़ रहा है। संसाधनों की कमी से सुविधा शुरू नहीं हो सकी, जिससे गंभीर मरीजों को परेशानी हो रही है।
सतना के उचेहरा में मजदूरी मांगने पर अधेड़ की बेरहमी से हत्या कर दी गई। आरोप है कि पहले शराब पिलाई गई और फिर पीट-पीटकर घायल किया गया, जिसकी अस्पताल में मौत हो गई।
रीवा संभाग में गेहूं उत्पादन 4.19 लाख एमटी अनुमानित है। सतना और रीवा आगे हैं, जबकि मऊगंज और सिंगरौली पीछे। पंजीकृत किसानों में से केवल आधे ही समर्थन मूल्य पर उपज बेच पाएंगे।