सतना नगर निगम राष्ट्रीय जल संरक्षण अवार्ड 2024 के लिए शार्टलिस्ट हुआ। जल शक्ति मंत्रालय की दो सदस्यीय टीम ने सतना में जल संरक्षण, पर्यावरण संरक्षण और गंदे पानी के रीयूज कार्यों का किया भौतिक निरीक्षण।

जल शक्ति मंत्रालय की दो सदस्यीय टीम ने किया जल संरक्षण की दिशा में किए गए कार्यों का भौतिक सत्यापन
सतना, स्टार समाचार वेब
पर्यावरण संरक्षण की दिशा में किए गए कार्यों को लेकर हाल ही में मुख्यमंत्री के हाथों सम्मानित नगर निगम सतना को अब राष्ट्रीय स्तर पर जल संरक्षण से संबंधित अवार्ड मिलने की संभावना बढ़ गई है। सतना को प्रदेश की 16 नगरीय निकायों में से केन्द्र स्तर पर चयनित प्रदेश की चार नगरीय निकायों में शार्ट लिस्ट किया गया है जिन्होंने जल संरक्षण और पर्यावरण संरक्षण की दिशा में बेहतर काम किया है। छठवें नेशनल वाटर अवार्ड 2024 के लिए प्रदेश की चार नगरीय निकायों इंदौर, भोपाल,सागर और सतना को चयनित किया गया है। इस बीच सतना में जल संरक्षण और पर्यावरण की दिशा में किए गए कार्यों का भौतिक सत्यापन करने केन्द्र की दो सदस्यीय टीम सतना पहुंची। टीम ने सतना नगर निगम और स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत शहर के बरदाडीह, जलपा देवी, ट्रांसपोर्ट नगर, अमौधा, संतोषी माता, लेक नेक्टर, नगर वन में जल व पर्यावरण संरक्षण को लेकर किए गए कार्यों का भौतिक सत्यापन किया।
प्रदूषित पानी के ट्रीटमेंट की देखी कार्यप्रणाली
जल शक्ति मंत्रालय भारत सरकार के नर्वदा बेसिन संगठन के सहायक निदेशक विवेक यादव एवं भूमिगत जल स्त्रोत के वैज्ञानिक एवं तकनीकी सहायक शुभम कुमार ने अपने सतना दौरे के दौरान किए गए कार्यों का जहां निरीक्षण किया वहीं गंदे पानी का दोबारा कैसे उपयोग हो रहा है इसका भी अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने पानी की पुरानी टेस्ट रिपोर्ट देखी व अपने सामने पानी टेस्ट कराया। जल शक्ति मंत्रालय की दो सदस्यीय टीम के तालाबों के भौतिक सत्यापन के दौरान नगर निगम के कार्यपालन यंत्री सिद्धार्थ सिंह एवं एई रोजल प्रताप सिंह मौजूद रहे। टीम ने निर्माणाधीन रजहा तालाब एवं अमौधा तालाब के दूसरे हिस्से का भी अवलोकन किया।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
राजधानी भोपाल में लोक आस्था के महापर्व छठ पर उमड़ी श्रद्धा की भीड़। मंत्री विश्वास सारंग ने विभिन्न छठ घाटों पर पहुंचकर की पूजा-अर्चना। जानिए शीतलदास की बगिया सहित प्रमुख घाटों के विशेष आयोजन और पारण की पूरी जानकारी।
रीवा मेडिकल कॉलेज के मेडिसिन विभाग के विभागाध्यक्ष और पूर्व डीन डॉ. मनोज इंदुलकर पर एक महिला द्वारा मानसिक उत्पीड़न और छेड़छाड़ के गंभीर आरोप लगे हैं। जूनियर डॉक्टरों के प्रदर्शन और प्रशासनिक कार्रवाई की पूरी रिपोर्ट यहाँ पढ़ें।
ग्वालियर के बहोड़ापुर इलाके में आठवीं कक्षा की 13 वर्षीय छात्रा के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है। आरोपियों ने कोचिंग से लौटते वक्त उसे जबरन स्कूटी पर बैठाकर दरगाह के पास स्थित एक खाली तलघर में इस जघन्य वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने पॉक्सो एक्ट और अन्य धाराओं में केस दर्ज कर फरार आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
ग्वालियर के बहोड़ापुर थाना पुलिस ने ट्रांसपोर्ट नगर में चल रहे ऑनलाइन गेमिंग रैकेट का खुलासा किया है। 'LOTUS-247' के जरिए हो रही ठगी में लंदन और मुंबई कनेक्शन सामने आया है।
भोपाल के जहांगीराबाद में रविवार तड़के गोवंश काटे जाने की सूचना से तनाव फैल गया। बजरंग दल व विहिप के प्रदर्शन के बाद प्रशासन ने आरोपी के अवैध अतिक्रमण को तोड़ने की कार्रवाई शुरू कर दी है।
भोपाल के भदभदा चौराहे पर रैपिडो बाइक से ऑफिस जा रही ट्रेनी पत्रकार सपना कुमारी की डंपर से कुचलकर मौत। कट मारने के बाद असंतुलित होकर गिरी थीं सड़क पर।
मध्य प्रदेश सरकार ने सरकारी विभागों में नियमित पदों पर काम कर रहे आउटसोर्स कर्मचारियों की सेवाएं मार्च 2027 तक समाप्त करने के निर्देश दिए हैं। इस फैसले से चतुर्थ श्रेणी को छोड़कर प्रदेश के करीब 2 से 2.5 लाख आउटसोर्स कर्मचारियों की नौकरी पर संकट गहरा गया है। पढ़ें पूरी खबर और नए भर्ती नियम।
वन विकास निगम लामता परियोजना मंडल बालाघाट के परियोजना परिक्षेत्र वारासिवनी अंतर्गत कटंगी-तुमसर नागपुर रेलवे ट्रैक पर पौनिया गांव के पास मालगाड़ी की चपेट में आने से तीन वर्षीय बाघ शावक की मौत हो गई। घटना दरमियानी रात करीब तीन बजे की बताई जा रही है।
लोकायुक्त पुलिस ने सतपुड़ा टाइगर रिजर्व के SDO संजीव शर्मा के पचमढ़ी और छिंदवाड़ा स्थित आवासों पर छापा मारा। तलाशी में 2.5 किलो सोना, 26 लाख नकद, दो होटल-रिसॉर्ट और जमीन के 28 दस्तावेजों समेत 7.60 करोड़ की संपत्ति का खुलासा हुआ है।
इंदौर नगर निगम ने 10 साल की सेवा पूरी कर चुके दैनिक वेतनभोगी और सफाई कर्मचारियों को विनियमित (नियमित) करने का संकल्प पारित किया है। जानें मेयर पुष्यमित्र भार्गव की इस घोषणा और 2016 के सर्कुलर से जुड़ी पूरी जानकारी।