सीधी जिले में अधिकांश स्कूल वाहन सुरक्षा मापदंडों की अनदेखी करते हुए चल रहे हैं। ऑटो, मैजिक व अनफिट बसों में छोटे बच्चों को ठूंस-ठूंसकर बैठाया जा रहा है। प्रशासनिक निरीक्षण का अभाव और राजनैतिक संरक्षण से कार्रवाई रुकी हुई है।

हाइलाइट्स
सीधी, स्टार समाचार वेब
नए शिक्षण सत्र प्रारंभ होने के बाद सीधी जिले के स्कूली वाहनों के संचालन में सुरक्षा मापदंडों की खुलेआम अनदेखी की जा रही है। स्कूली वाहनों के लिए जो सुरक्षा मापदंड निर्धारित किए गए हैं उनका पालन होता नहीं दिख रहा है। जिले की 90 प्रतिशत निजी स्कूलें राजनैतिक संरक्षण में संचालित हो रही हैं। इसी वजह से इनके वाहनों पर भी कोई कार्यवाही नहीं होती। अगर किसी विभाग द्वारा निरीक्षण शुरू भी किया जाता है तो नेताओं के फोन अधिकारियों के पास बजने लगते हैं। इसी वजह से अधिकारियों द्वारा स्कूली वाहनों की न तो जांच की जाती और न ही कमी मिलने पर कोई कार्यवाही हो पाती है।
जिला मुख्यालय में ही नजर दौड़ाई जाय तो कई अनफिट स्कूली बसें दौड़ती हुई दिखाई दे जाती हैं। स्कूलों के छोटे वाहनों में भी बच्चों को ठूंस-ठूंसकर बैठाया जाता है। स्कूली बच्चों को लाने एवं ले जाने के कार्य में दर्जनों आटो रिक्शा भी लगे हुए हैं। जिनके द्वारा छोटे बच्चों को लापरवाहीपूर्वक ठूंस-ठूंसकर बैठाया जाता है। इस पर न तो अभिभावक ध्यान दे रहे हैं और न ही स्कूल। यदि किसी दिन कोई हादसा हो जाएगा तो उस दौरान अभिभावक भी चिल्लाने लगेंगे और स्कूल प्रबंधन भी अपनी लापरवाही को लेकर बचाव करना शुरू कर देगा।
जानकारों के अनुसार जिले के कस्बाई एवं ग्रामीण क्षेत्रों में संचालित स्कूल वाहनों में तो और भी ज्यादा लापरवाही बनी हुई है। अधिकांश स्कूली वाहनों के पास फिटनेस नहीं है। इनके अंदर न तो सीसीटीव्ही कैमरे लगे हुए हैं और न ही फर्स्ट एड बॉक्स है। अभिभावक भी अपने छोटे बच्चों के मैजिक एवं आटो रिक्शा में स्कूल भेज रहे हैं। मैजिक एवं आटो रिक्शा में जाने वाले बच्चे सबसे ज्यादा परेशान नजर आते हैं। ज्यादा से ज्यादा बच्चों को बैठाने के लिए मैजिक एवं आटो रिक्शा में उन्हे ठूंस-ठूंसकर बैठाया जाता है। नौनिहाल स्कूल जाते एवं आते वक्त भारी भरकम बैग भी लेकर असुरक्षित रूप से आटो रिक्शा एवं मैजिक में लिए रहते हैं। इन्हे देखकर ऐसा लगता है कि कभी भी यह हादसे के शिकार हो सकते हैं। आटो रिक्शा चालक काफी तेज रफ्तार से लापरवाही पूर्वक स्कूली बच्चों को लेकर चलते हैं। स्पीड ब्रेकर एवं ऊबड़-खाबड़ रास्तों में भी आटो रिक्शा चालक अपनी बाजीगीरी दिखाते हुए नजर आते हैं। जिस तरह से स्कूली वाहनों में बच्चों की सुरक्षा को लेकर बड़ी लापरवाही देखी जा रही है उससे कभी भी नौनिहाल हादसे के शिकार हो सकते हैं। उस दौरान जिम्मेदारों को भी सही तरीके से जवाब देते नहीं बनेगा।
दरअसल सीधी जिले में स्कूल से संबद्ध वाहनों के लिए भारी भरकम शुल्क प्रबंधन द्वारा वसूला जाता है लेकिन एक ही सीट में कई बच्चों को बैठाया जाता है, जिससे बच्चों को काफी असुविधा का सामना करना पड़ता है। जो आटो रिक्शा एवं मैजिक स्कूली बच्चों को स्कूल लाते एवं घर पहुंचाते हैं उनमें सुरक्षा को लेकर और भी ज्यादा लापरवाही देखी जा रही है। अभिभावकों से ज्यादा से ज्यादा शुल्क वसूलने के बाद भी आटो चालक एक साथ दर्जनों बच्चों को ठूंस-ठूंसकर बैठाते हैं। इस वजह से छोटे बच्चों को स्कूल और घर के बीच आटो रिक्शा में सफर के दौरान काफी दिक्कतें झेलनी पड़ती है। हैरत की बात तो यह है कि ओव्हर लोड आटो रिक्शा में अभिभावक भी अपने बच्चों को खुशी-खुशी बैठाते हैं। उनके द्वारा यह नहीं देखा जाता कि ओव्हर लोड आटो रिक्शा में सफर करने के दौरान यदि कोई हादसा हो तो उस दौरान क्या होगा।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 2-3 अक्टूबर को भोपाल दौरे पर रहेंगे। वे भेल मैदान में गोपालक सम्मेलन, नए आपराधिक कानूनों की प्रदर्शनी और IISER परिसर का शिलान्यास करेंगे।
मध्य प्रदेश भाजपा के नए प्रभारी बिप्लब कुमार देब ने भोपाल में कोर कमेटी और पदाधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने नेताओं के स्वागत में जेसीबी से फूल बरसाने पर रोक लगाने और 3 महीने के भीतर गुटबाजी खत्म करने के निर्देश दिए हैं।
मध्यप्रदेश में शिक्षकों का आंदोलन हुआ उग्र। टीईटी अनिवार्यता, ई-अटेंडेंस और वरिष्ठता जैसी 3 सूत्रीय मांगों को लेकर भोपाल के नीलम पार्क में प्रदर्शन। 2 अक्टूबर को प्रदेशभर में होगा उपवास और सत्याग्रह।
उज्जैन शाही मस्जिद विवाद पर जमीयत उलमा मप्र के अध्यक्ष हाजी मोहम्मद हारून ने कोर्ट में तथ्य छिपाने, सड़क चौड़ीकरण के लिए तीन फीट जमीन के वैकल्पिक उपायों और गिरफ्तारियों पर तीखे सवाल उठाए हैं।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने राज्य के विकास कार्यों, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2027 और 'सेवा संकल्प अभियान' की जानकारी दी।
इंदौर के भागीरथपुरा दूषित पेयजल मामले में आयोग की रिपोर्ट सामने आ गई है। लापरवाही और देरी के कारण 36 से अधिक लोगों की मौत के लिए 8 अधिकारियों को दोषी ठहराया गया है, जबकि जनप्रतिनिधियों को क्लीन चिट मिल गई है।
मध्य प्रदेश में नशे के अवैध कारोबार पर लगाम कसने के लिए मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सख्त निर्देश दिए हैं। स्कूल-कॉलेजों के आसपास निगरानी, हॉट स्पॉट की पहचान और हेल्पलाइन नंबर जैसी अहम जानकारियों के साथ पूरी रिपोर्ट पढ़ें।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले के जगला गांव का दौरा किया। उन्होंने कुपोषण और मलेरिया से जान गंवाने वाले आदिवासी बच्चों के परिवारों से मुलाकात कर उनका हाल जाना।
मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2028 में होने हैं। चुनाव में अभी दो वर्ष से अधिक का समय बाकी है, लेकिन कांग्रेस अभी से तैयारी में जुट गई है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी एक पखवाड़े के भीतर दूसरी बार मध्य प्रदेश आ रहे हैं। वह आज बालाघाट के बैहर विकासखंड के जागला गांव में कुपोषण, मलेरिया और खसरा से प्रभावित बैगा आदिवासी बच्चों के परिजनों से मुलाकात करेंगे।
विश्व प्रसिद्ध बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में नए पर्यटन सत्र का गुरुवार को उत्साहपूर्ण आगाज हुआ। पर्यटन सत्र के पहले दिन ताला, मगधी और खितौली गेट को आकर्षक ढंग से सजाया गया। पार्क प्रबंधन और वन विभाग के अधिकारियों ने पर्यटकों का पारंपरिक अंदाज में स्वागत किया।