मार्केट रेगुलेटर SEBI ने स्टॉक ब्रोकर प्रभुदास लीलाधर को क्लाइंट फंड के दुरुपयोग, मार्जिन की गलत रिपोर्टिंग और सेटलमेंट में देरी के कारण 15 दिसंबर 2025 से 7 दिनों के लिए नया क्लाइंट जोड़ने से प्रतिबंधित किया। पढ़ें पूरी खबर।

बिजनेस डेस्क. स्टार समाचार वेब
मार्केट रेगुलेटर सेबी (SEBI) ने दिग्गज स्टॉक ब्रोकर प्रभुदास लीलाधर (Prabhudas Lilladher) के खिलाफ सख्त कार्रवाई की है। कंपनी को 15 दिसंबर 2025 से 7 दिनों की अवधि के लिए कोई भी नया क्लाइंट जोड़ने या नया असाइनमेंट लेने से पूरी तरह प्रतिबंधित कर दिया गया है। सेबी के चीफ जनरल मैनेजर एन मुरुगन ने जारी अंतरिम आदेश में स्पष्ट किया, "प्रभुदास लीलाधर को 15 दिसंबर 2025 (सोमवार) से 7 दिनों की अवधि के लिए स्टॉक ब्रोकर के रूप में कोई नया क्लाइंट, नया कॉन्ट्रैक्ट या नई स्कीम शुरू करने से प्रतिबंधित किया जाता है।"
सेबी, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE), बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE), और मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) द्वारा 1 अप्रैल 2021 से 31 अक्टूबर 2022 तक की गई संयुक्त जांच में ब्रोकर के संचालन में कई गंभीर अनियमितताएं सामने आईं। इनमें सबसे गंभीर चूक क्लाइंट फंड्स के दुरुपयोग से जुड़ी थी।
प्रमुख उल्लंघन...
क्लाइंट फंड्स का दुरुपयोग: जुलाई 2021 में तीन अलग-अलग तारीखों पर क्लाइंट खातों में कुल लगभग ₹2.70 करोड़ की कमी पाई गई। सेबी ने इसे क्लाइंट फंड्स की "सीधा-सीधा निकासी" माना, जिसके लिए कोई वैध स्पष्टीकरण नहीं दिया गया।
निष्क्रिय खातों का निपटान न करना: 1,283 निष्क्रिय खातों (तिमाही आधार पर), 677 खातों (मासिक आधार पर), और कुछ सक्रिय खातों में भी करोड़ों रुपये का निपटान निर्धारित समय सीमा में नहीं किया गया। निष्क्रिय क्लाइंट्स के फंड्स समय पर नहीं लौटाए गए।
मार्जिन की गलत रिपोर्टिंग: कई क्लाइंट्स के पीक मार्जिन और एंड-ऑफ-डे मार्जिन गलत तरीके से रिपोर्ट किए गए। एक मामले में ₹55.46 लाख की पीक मार्जिन शॉर्ट कलेक्शन भी सामने आई।
जुर्माना क्लाइंट्स पर डालना: एक्सचेंज द्वारा लगाए गए जुर्माने को ब्रोकर ने क्लाइंट्स पर स्थानांतरित कर दिया और बाद में उन्हें रिफंड नहीं किया।
सुरक्षा जमा का गलत प्रबंधन: पूरी पेमेंट वाले क्लाइंट्स की सिक्योरिटीज को अनुचित रूप से क्लाइंट अनपेड सिक्योरिटीज अकाउंट में पार्क किया गया।
अन्य प्रक्रियात्मक चूक: कई मामलों में नियमों से ज्यादा ब्रोकरेज वसूला गया, और केवाईसी रजिस्ट्रेशन एजेंसी (KRA) में क्लाइंट डेटा को अपलोड करने में भी देरी की गई।
प्रभुदास लीलाधर ने इन चूकों को "तकनीकी या सॉफ्टवेयर/क्लर्कियल गलतियां" बताया और तर्क दिया कि प्रभावित राशि कुल व्यापार के मुकाबले बहुत कम थी। सेबी ने इस दलील को सिरे से खारिज कर दिया। रेगुलेटर ने कहा, "क्लाइंट फंड्स का अलग रखना और उनकी सुरक्षा सबसे बुनियादी नियामकीय जिम्मेदारी है। रकम छोटी होने या बाद में सुधार कर लेने से यह जिम्मेदारी खत्म नहीं होती।" हालांकि, सेबी ने यह स्वीकार किया कि कंपनी ने बाद में कई सुधारात्मक कदम उठाए और कुछ रिफंड भी किए, लेकिन बार-बार हो रही चूक की गंभीरता को देखते हुए निवेशकों के हित में यह अस्थायी प्रतिबंध लगाना आवश्यक था। यह कार्रवाई अनुशासनात्मक है और इसका उद्देश्य भविष्य में ऐसी गलतियों को रोकना है।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

आहत जनता को राहत...निचले स्तर पर आई थोक महंगाई

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
अदाणी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अदाणी ने बिहार में 50,000 से 60,000 करोड़ रुपये के बड़े निवेश का एलान किया है। भागलपुर के पीरपैंती में पावर प्रोजेक्ट और सारण में आई हॉस्पिटल का उद्घाटन। पढ़ें पूरी खबर।
दिल्ली-एनसीआर में सीएनजी के दाम आज एक बार फिर एक रुपए प्रति किलो बढ़ा दिए गए। इससे पहले गैस कंपनियों ने शुक्रवार को सीएनजी की कीमतें दो रुपए प्रति किलो बढ़ा दी थी। पिछले तीन दिन में सीएनजी तीन रुपए महंगी हुई है।
भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में तीन प्रति लीटर तक की बढ़ोतरी के बाद केंद्र सरकार ने तेल कंपनियों के लिए नियमों में बदलाव किया है। सरकार ने पेट्रोल एक्सपोर्ट पर तीन रुपए प्रति लीटर का विंडफॉल टैक्स लगा दिया है। इसके साथ ही डीजल और जेट फ्यूल पर टैक्स घटाया है।
अमेरिकी प्रतिभूति एवं विनिमय आयोग (SEC) ने गौतम अदाणी और सागर अदाणी के खिलाफ चल रहे मुकदमे के निपटारे पर सहमति दी है।
भारतीय शेयर बाजार में सप्ताह के आखिर कारोबारी दिन शुक्रवार की शुरुआत पॉजिटिव रही। प्रमुख बेंचमॉर्क इंडेक्स बीएसई सेंसेक्स और एनएसई निफ्टी 50 हरे निशान पर ट्रेड करते हुए ओपन हुए। इससे पहले मार्केट में गुरुवार के कारोबारी दिन जोरदार तेजी देखने को मिली थी।
हफ्ते के चौथे कारोबारी दिन आज घरेलू शेयर बाजार में राहत की किरण नजर आ रही है। बीते कुछ दिनों से बिकवाली का दबाव झेल रहे बाजार के प्रमुख सूचकांक हरे निशान पर कारोबर करते दिख रहे हैं। हालांकि, शुरुआती कारोबार में बढ़त के बाद बेंचमार्क सूचकांकों पर बिकवाली का जोर दिखा।
देश में आज से दूध महंगा हो गया है। देर शाम दिग्गज कंपनियों अमूल और मदर डेयरी ने एक के बाद एक अपनी पैकेज्ड मिल्क की कीमतों में बढ़ोतरी का ऐलान किया था और गुरुवार को महंगाई का झटका देश की जनता को लगा है।
अमेरिका और ईरान के बीच चल रही बातचीत को लेकर छाई अनिश्चितता और पश्चिम एशिया में लगातार बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव का सीधा असर भारतीय शेयर बाजार पर पड़ा है। विदेशी निवेशकों की ओर से बिकवाली के दबाव के कारण इक्विटी बाजारों में लगातार चौथे कारोबारी सत्र में भारी दबाव दिखा।
बीते रविवार को पहली बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के लोगों से एक साल तक सोना न खरीदने की अपील की थी और 24 घंटे के भीतर ही अपनी इस अपील को दोहराया भी था। अब सरकार ने गोल्ड को लेकर एक बड़ा फैसला ले लिया है।
केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने CII समिट 2026 में पेट्रोल-डीजल की कीमतों और तेल कंपनियों के ₹1 लाख करोड़ के घाटे पर बड़ी जानकारी दी। जानें देश का बफर स्टॉक और भविष्य की रणनीति।