रीवा शहर में सीवर लाइन बिछाने के बाद रेस्टोरेशन न होने से सड़कों की हालत बदतर हो गई है। कीचड़, गड्ढों और अव्यवस्था ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है, जबकि नगर निगम की फटकार के बावजूद हालात जस के तस हैं।

रेस्टोरेशन का काम नहीं होने से बारिश में बढ़ी मुश्किलें
रीवा, स्टार समाचार वेब
सीवर लाइन डालने वाली कंपनी ने शहर को बदसूरत बना दिया है। रेस्टोरेशन का काम नहीं होने के चलते ज्यादातर वार्ड की सड़के कीचड़ व गढ्डों में तब्दील हो चुकी है। लोगों का जीना दूभर हो गया है। बच्चों को स्कूल आने-जाने में परेशानी हो रही है। जबकि ननि आयुक्त हर बैठक में रेस्टोरेशन पर जोर देते हैं, लेकिन अधीनस्थ अधिकारी व कर्मचारी इसे अमल में नहीं ला रहे हैं।
उल्लेखनीय है कि शहर के ज्यादातर मोहल्लों की सड़कों को सीवर लाइन डालने के नाम पर खोद दिया गया। कंपनी ने सड़क खोद कर सीवर लाइन तो डाल दी, लेकिन उसके रेस्टोरेशन का काम नहीं किया।
जिसके चलते बारिश से पूरी सड़के कीचड़ में तब्दील हो गई हैं। शहर को शायद ही ऐसा कोई मोहल्ला हो, जहां पर इस तरह की स्थिति निर्मित न हो। ऐसे में एम्बुलेंस, स्कूल वैन व राहगीरों के वाहन कीचड़ में फंस रहे हैं। कई बार तो दुपहिया वाहन चालक फिसल कर गिरते हैं और चोटिल हो जाते हैं। शहर वासियों ने इस मुद्दे को लेकर सीएम हेल्प लाइन से लेकर स्थानीय अधिकारियों से शिकायत दर्ज कराई है, लेकिन हल नहीं निकला है। इधर विभागीय बैठक में नगर निगम आयुक्त ने कई बार कंपनी समेत जिम्मेदार अधिकारियों को फटकार लगाई और रेस्टोरेशन का काम पूरा करने का निर्देश दिया, लेकिन हालात जस के तस बने हुये हैं। बारिश ने परेशानी को कई गुना बढ़ा दिया है।
यह है नियम
इधर सीवर लाइन डालने वाली कंपनी से जो अनुबंध नगर निगम द्वारा किया गया है, उसमें साफ लिखा हुआ है कि सीवर लाइन डालने के बाद सड़कों को पूर्व की तरह व्यवस्थित करना है। यानी गड्ढे को पाट कर उसमें कांक्रीट करना है, लेकिन कंपनी यह काम करना भूल गई है। यही वजह है कि शहर बदसूरत नजर आने लगा है।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
मध्य प्रदेश में संभावित अल्प वर्षा की स्थिति को देखते हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जारी की विस्तृत कार्ययोजना। जानें फसल चयन, जल संरक्षण और किसानों के लिए सरकार की नई तैयारियों के बारे में।
मध्य प्रदेश में मानसून ने दी दस्तक, पूरे राज्य में तेज बारिश का दौर जारी। मौसम विभाग ने कई जिलों में ऑरेंज और रेड अलर्ट जारी किया। जानें बारिश से जुड़ी ताजा अपडेट और सुरक्षा निर्देश।
दतिया विधानसभा उपचुनाव 2026 का कार्यक्रम घोषित! जानें कब होगा मतदान, क्या है राजेंद्र भारती की सदस्यता रद्द होने का कारण और कैसे लागू हुई आचार संहिता।
मध्य प्रदेश सरकार ने BLO और बीएलओ सुपरवाइजरों का मानदेय दोगुना किया। जानें नई मानदेय राशि, प्रभावी तिथि और त्रैमासिक भुगतान की पूरी जानकारी।
राजा रघुवंशी मर्डर केस में नया मोड़। मेघालय सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर कर आरोपी पत्नी सोनम रघुवंशी की जमानत रद्द करने की मांग की। जानिए क्या है पूरा मामला।
केंद्रीय मंत्रिमंडल विस्तार की अटकलों के बीच विंध्य क्षेत्र को प्रतिनिधित्व मिलने की चर्चाएं तेज हैं। सतना सांसद गणेश सिंह और शहडोल सांसद हिमांद्री सिंह के नाम संभावित दावेदारों में प्रमुख बताए जा रहे हैं।
सतना जिले में हल्की बारिश के बाद भी घंटों बिजली गुल रहने से उपभोक्ताओं की परेशानी बढ़ गई है। ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल, पढ़ाई और कारोबार प्रभावित हैं, जबकि लोगों ने स्थायी समाधान की मांग उठाई है।
सतना में मानसून की पहली तेज बारिश ने स्मार्ट सिटी की तैयारियों की पोल खोल दी। कई कॉलोनियों, सड़कों और अंडरब्रिज में जलभराव हुआ, जबकि जिला अस्पताल और बस स्टैंड भी पानी से प्रभावित रहे।
सतना जिला अस्पताल में विशेषज्ञ डॉक्टरों के कई पद रिक्त हैं, जिससे 1500 दैनिक मरीजों की चिकित्सा सेवाएं प्रभावित हो रही हैं। दूसरी ओर संत मोतीराम स्वास्थ्य केंद्र नि:शुल्क उपचार देकर राहत पहुंचा रहा है।
मध्य प्रदेश में कैलाश विजयवर्गीय की कथित चिट्ठी ने राजनीतिक गलियारों में हलचल मचा दी है। जानिए क्या है मामला, मुख्यमंत्री के खिलाफ नाराजगी की सच्चाई और इसके पीछे के राजनीतिक मायने।