MP के शहडोल (Shahdol) में दिल दहलाने वाला मामला। हिरवार गांव में मां अनीता सिंह ने अपनी 3 बेटियों को कीटनाशक देकर खुद भी जान दे दी। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

शहडोल। स्टार समाचार वेब
शहडोल के ब्यौहारी इलाके से एक बेहद दर्दनाक और झकझोर देने वाली खबर सामने आई है। यहाँ के हिरवार गांव में एक मां ने अपनी तीन मासूम बेटियों को जहर देने के बाद खुद भी कीटनाशक निगल लिया। इस खौफनाक कदम के कारण मां समेत चारों की मौत हो गई। घटना के वक्त महिला का पति रोजी-रोटी कमाने के सिलसिले में दूसरे शहर में था। पुलिस ने मौके से एल्युमिनियम सल्फाइड का पैकेट बरामद किया है और मामले की गहनता से जांच शुरू कर दी है।
रविवार को हुई इस घटना में मृतकों की पहचान अनीता सिंह (32) और उसकी तीन बेटियों—रितिका (7), कृष्णकुमारी (4) और अर्पिता (2) के रूप में हुई है। कीटनाशक की कम मात्रा पेट में जाने के कारण सबसे बड़ी बेटी रितिका पूरी तरह बेसुध नहीं हुई थी। उसने हिम्मत जुटाकर घर से बाहर निकलकर पड़ोसियों को आवाज दी और पूरी आपबीती बताई।
पड़ोसी तुरंत चारों को लेकर ब्यौहारी अस्पताल भागे। जहाँ डॉक्टरों ने अनीता और उसकी दो छोटी बेटियों (कृष्णकुमारी और अर्पिता) को मृत घोषित कर दिया, वहीं बड़ी बेटी रितिका ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।
पपौंध थाना प्रभारी (TI) बृजेंद्र मिश्रा ने बताया कि मृतका की बड़ी बेटी रितिका ने दम तोड़ने से पहले पड़ोसियों को एक चौंकाने वाली बात बताई थी। रितिका के मुताबिक, मां अनीता ने उन तीनों बहनों को 'खांसी की दवा' कहकर कीटनाशक खिलाया था। इसके तुरंत बाद अनीता ने घर में रखे सभी जरूरी दस्तावेज, कपड़े, तस्वीरें और अनाज को एक जगह इकट्ठा कर आग के हवाले कर दिया था।
पुलिस के अनुसार, अनीता अपने बच्चों के साथ सास-ससुर से अलग रहती थी। उसका पति पेशे से ड्राइवर है और बाहर रहकर परिवार के लिए पैसे भेजता था। घर चलाने के लिए अनीता खुद भी मजदूरी करती थी। हालांकि, घर के आर्थिक हालात बहुत अच्छे नहीं थे। पति करीब दो महीने पहले ही परिवार से मिलने आया था।
बड़ी बेटी रितिका यह नहीं बता पाई कि उसकी मां ने इतना आत्मघाती कदम क्यों उठाया। पपौंध थाना पुलिस ने महिला के पति को सूचित कर दिया है और ग्रामीणों व पड़ोसियों के बयान दर्ज किए हैं। अब पुलिस महिला के मायके पक्ष के लोगों के बयान दर्ज करने की तैयारी कर रही है, ताकि इस सामूहिक आत्महत्या की असली वजह का सुराग मिल सके।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के दुबई प्रवास के दौरान मध्यप्रदेश को 53,000 करोड़ रुपये से अधिक के निवेश प्रस्ताव मिले हैं। वैश्विक मंच पर एआईएम कांग्रेस-2026 में प्रदेश की निवेश क्षमता, नीतियों और भावी संभावनाओं की पूरी जानकारी यहाँ पढ़ें।
सरकार के साथ बनी सहमति के बाद मध्यप्रदेश में तीन दिन से चल रहा इंटर्न डॉक्टरों का धरना समाप्त हो गया है। स्टाइपेंड में 50% की बढ़ोतरी के साथ ₹21,500 प्रतिमाह करने की घोषणा की गई है। पूरी खबर यहाँ पढ़ें।
राजधानी भोपाल में स्टाइपेंड बढ़ाने और शांतिपूर्ण प्रदर्शन पर हुए पुलिस लाठीचार्ज के विरोध में मध्य प्रदेश के इंटर्न डॉक्टर्स का आंदोलन तीसरे दिन और उग्र हो गया है। भोपाल और इंदौर समेत प्रदेशभर के सरकारी मेडिकल कॉलेजों व अस्पतालों में स्वास्थ्य व्यवस्थाएं पूरी तरह चरमरा गई हैं।
मध्यप्रदेश के आबकारी विभाग में सागर जहरीली शराब कांड के बाद उपजा विवाद अब प्रशासनिक व्यवस्था और नियमों की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर रहा है। इधर, आबकारी विभाग नोटिस पर मध्यप्रदेश के आबकारी आयुक्त दीपक सक्सेना से पक्ष और जानकारी लेने के लिए उनके फोन नंबर पर बुधवार को दोपहर 2:30 बजे संपर्क किया तो उन्होंने फोन काट दिया।
मध्यप्रदेश में सितंबर महीने के दौरान बैंकिंग सेवाएं गंभीर रूप से प्रभावित होने जा रही हैं। हड़ताल और नियमित साप्ताहिक छुट्टियों के कारण राज्य भर में कुल 9 दिन बैंकों में काम नहीं होगा। सरकार 5-डे बैंकिंग की जायज मांग को अनावश्यक रूप से टाल रही है। हालांकि, स्थिति को संभालने के लिए सरकार और बैंक संगठनों के प्रतिनिधियों के बीच नई दिल्ली में वार्ता प्रस्तावित है।
दुबई में आयोजित AIM कांग्रेस 2026 में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उद्योगपतियों से की चर्चा। मध्य प्रदेश में इन्फ्रास्ट्रक्चर, हेल्थकेयर और लॉजिस्टिक्स में बड़े निवेश के प्रस्ताव।
मध्य प्रदेश उच्च शिक्षा विभाग का बड़ा कदम। मंत्री इन्दर सिंह परमार 9 सितंबर 2026 को 'ई-ज्ञानसेतु' (e-GyanSetu) यूट्यूब चैनल का करेंगे शुभारंभ। क्षेत्रीय भाषाओं में मिलेंगे गुणवत्तापूर्ण ई-वीडियो कंटेंट।
धार जिले के लिए 8 सितंबर का ऐतिहासिक दिन! प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने धार-छोटा उदयपुर रेल परियोजना के तहत नवनिर्मित रेलखंड का लोकार्पण किया।
भोपाल में सेंट्रल जीएसटी की बड़ी कार्रवाई। जिम 365 डिग्री के पांच ठिकानों पर छापे में 1 करोड़ से ज्यादा की टैक्स चोरी पकड़ी गई। सारंगपुर में किराना कारोबारियों पर भी स्टेट जीएसटी का शिकंजा।
रीवा में न्याय सत्याग्रह में पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने स्वास्थ्य व्यवस्था की बदहाली और आदिवासियों के अधिकारों को लेकर सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने डिप्टी सीएम से इस्तीफे की मांग की।