प्राथमिक शिक्षक चयन परीक्षा के अभ्यर्थियों के लोक शिक्षण आयुक्त कक्ष में हंगामे और शिक्षा विभाग के कर्मचारियों के दो घंटे के पेन डाउन हड़ताल की पूरी खबर पढ़ें।

गुरुवार शाम प्राथमिक शिक्षक चयन परीक्षा में उत्तीर्ण अभ्यर्थियों का एक उग्र समूह लोक शिक्षण आयुक्त अभिषेक सिंह के कक्ष में जबरन दाखिल हो गया और नारेबाजी शुरू कर दी। इस अप्रत्याशित घटना से कार्यालय में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित करते हुए प्रदर्शनकारियों को परिसर से बाहर खदेड़ा। इस घटना के बाद शासकीय कार्यालयों की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।
इस घटना के विरोध में शुक्रवार को शिक्षा विभाग के कर्मचारियों ने दो घंटे का 'पेन डाउन' रखकर कामकाज ठप रखा। राज्य शिक्षा केंद्र परिसर के बाहर संविदा कर्मचारी अधिकारी संयुक्त मोर्चा और अल्पवेतन भोगी संघ समेत कई संगठनों ने प्रदर्शन किया। कर्मचारी नेताओं ने स्पष्ट किया कि शांतिपूर्ण तरीके से मांग रखना अधिकार है, लेकिन कार्यालय में जबरन घुसना अस्वीकार्य है। हालांकि, बाद में काम प्रभावित न हो इसलिए कर्मचारी काम पर लौट आए।
घटना की गंभीरता को देखते हुए स्कूल शिक्षा विभाग के सचिव डॉ. संजय गोयल तुरंत लोक शिक्षण आयुक्त कार्यालय पहुंचे। उन्होंने विषम परिस्थितियों में भी अधिकारियों और कर्मचारियों की एकजुटता की सराहना की। सचिव ने इस घटना को दुर्भाग्यपूर्ण करार देते हुए कर्मचारियों से अपील की कि वे छात्र हित को सर्वोपरि रखते हुए पूरी जिम्मेदारी और निष्ठा के साथ अपना कार्य जारी रखें।
दूसरी ओर, प्राथमिक शिक्षक चयन परीक्षा 2025 के उत्तीर्ण अभ्यर्थी नीलम पार्क में लगातार प्रदर्शन कर रहे हैं। उनकी मुख्य मांग वर्ग-2 और वर्ग-3 के पदों में वृद्धि करने और चयनित अभ्यर्थियों को जल्द से जल्द नियुक्ति पत्र जारी करने की है। अभ्यर्थियों का तर्क है कि विभागों में पद खाली होने के बावजूद उन्हें नियुक्तियां नहीं मिल रही हैं। जब तक सरकार उनकी मांगों को मानकर नियुक्ति प्रक्रिया शुरू नहीं करती, तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा।
प्राथमिक शिक्षक चयन परीक्षा के अभ्यर्थियों के लोक शिक्षण आयुक्त कक्ष में हंगामे और शिक्षा विभाग के कर्मचारियों के दो घंटे के पेन डाउन हड़ताल की पूरी खबर पढ़ें।
भोपाल के बंसल वन स्थित रेस्टोरेंट और बार में म्युनिसिपल अदालत की बड़ी कार्रवाई। रसोई में एक्सपायर कोल्डड्रिंक और वेज-नॉनवेज एकसाथ मिलने पर ऑन-स्पॉट जुर्माना।
मध्य प्रदेश सरकार ने प्रशासनिक सेवा में बड़ा फेरबदल करते हुए 32 आईएएस अधिकारियों के तबादले किए हैं। इसमें कई जिलों के सीईओ, नगर निगम आयुक्त और अपर कलेक्टर स्तर के अधिकारी शामिल हैं।
मध्य प्रदेश के कॉलेजों और विश्वविद्यालयों में 9 साल बाद छात्रसंघ चुनाव कराने की तैयारी शुरू हो गई है। हाईकोर्ट के निर्देश और अकादमिक कैलेंडर की पूरी जानकारी यहाँ पढ़ें।
मध्य प्रदेश में अक्सर विवादित बयानों को लेकर सुर्खियां बटोरने वाले भाजपा के दिग्गज नेता और पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती के रिश्तेदार एक बार फिर चर्चा में हैं। दरअसल, ब्राह्मणों को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले भाजपा नेता प्रीतम लोधी को पार्टी ने प्राथमिक सदस्यता से निष्कासित कर दिया है।
जमीन खरीदी में धोखाधड़ी और आपराधिक षड्यंत्र के गंभीर केस में कटनी नगर पुलिस अधीक्षक (सीएसपी) नेहा पच्चीसिया पर सीएम की गाज गिरी है। कुठला थाने में एफआईआर दर्ज होने के बाद मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मामले का कड़ा संज्ञान लिया और मुख्य सचिव को सीएसपी को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने के निर्देश दिए।
जबलपुर हाई कोर्ट ने हरदा के भगवती नर्सिंग होम मामले में राज्य सरकार को स्वतंत्र जांच के आदेश दिए हैं। जानिए क्या है पूरा मामला और दोषियों की भूमिका पर कोर्ट का रुख।
सीहोर के पचामा गांव स्थित रुद्रांश डेयरी पर खाद्य विभाग ने दूसरी बार छापा मारकर 25 क्विंटल संदिग्ध एनालॉग पनीर जब्त किया।
रीवा में एयरपोर्ट और बड़े इंफ्रास्ट्रक्चर पर जोर के बीच जिवला का शताब्दी पुराना स्कूल सड़क के अभाव में संकट में है। 36 बच्चे बारिश में स्कूल नहीं पहुंच पाते, शिक्षक भी परेशान हैं।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह