सीधी जिले के कुसमी क्षेत्र में जंगल की गुफा से कंबल में लिपटा महिला का कंकाल मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस ने शव की पहचान लापता गुड़िया बैगा के रूप में कर जांच शुरू कर दी है।

हाइलाइट्स:
सीधी, स्टार समाचार वेब
सीधी जिले के कुसमी थाना क्षेत्र अंतर्गत पोड़ी चौकी के कुन्दौर गांव में कल बुधवार को उस समय सनसनी फैल गई, जब जंगल के बीच स्थित माटी डोंगर पहाड़ की एक गुफा में कंबल में लिपटा हुआ कंकाल मिल गया। इस पूरे वाकये को जब इलाके के ग्रामीणों ने देखा तो वो सब दहशत में आ गए। आनंशन-फानन में इलाके के पुलिस को सूचना दी गई।
ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और प्रोफेशनल तरीके से मामले की विवेचना शुरू की गई तो पता चला कि ये कंकाल करीब 15 दिन से लापता चल रही गुड़िया पति बुद्धसेन बैगा का है। घटना सामने आने के बाद पूरे इलाके में दहशत और तरह-तरह की चचार्एं शुरू हो गई हैं।
क्या थी घटना
मिली जानकारी के मुताबिक, सीधी जिला मुख्यालय से करीब 80 किलोमीटर दूर घने जंगलों और पहाड़ियों के बीच स्थित इस गुफा तक पहुंचना भी आसान नहीं है। ग्रामीणों ने कल बुधवार की दोपहर के समय गुफा के भीतर कंबल में लिपटा शव देखा, जिसके बाद गांव में हड़कंप मच गया। जिसकी सूचना मिलते ही पोड़ी चौकी और कुसमी थाना पुलिस मौके पर पहुंची।
पुलिस ने जब मौके पर पहुंच कर पूरे मामले की प्रोफेशनल तरीके से जांच पर प्रारंभ की गई और कंबल हटाकर देखा तो शव पूरी तरह सड़-गल चुका था और लगभग कंकाल में तब्दील हो चुका था। पुलिस की पूछ परख पर वहां उपस्थित ग्रामीणों ने उसकी पहचान गुड़िया बैगा 30 वर्ष के रूप में की।
ग्रामीणों ने पति पर जताया संदेह
स्थानीय ग्रामीण सत्यवान बैगा ने बताया कि गुड़िया करीब 15 दिनों से लापता थी, जबकि उसका पति बुद्धसेन बैगा भी पिछले दो दिनों से गांव में दिखाई नहीं दे रहा है। जहां अब ग्रामीणों का कहना है कि पत्नी के गायब होने के बाद भी बुद्धसेन ने न तो उसे तलाशने की कोशिश की और न ही किसी को इसकी जानकारी दी, जिससे अब संदेह और गहरा गया है। करीब 30 वर्षीय महिला की रहस्यमयी मौत अब इलाके में चर्चा का बड़ा विषय बन गई है। घटनास्थल पर थाना प्रभारी कुसमी अरुणा द्विवेदी, चौकी प्रभारी पोड़ी डीके रावत सहित पुलिस टीम मौजूद रही।
इनका कहना है
वहीं इस पूरे मामले में थाना प्रभारी अरुणा द्विवेदी ने बताया कि ग्रामीणों द्वारा शव की पहचान गुड़िया बैगा के रूप में की गई है। शव काफी पुराना है और उसे कंबल में लपेटकर गुफा में रखा गया था। जहां पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों और पूरे घटनाक्रम का खुलासा हो सकेगा।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
राजधानी में स्मार्ट मीटर लगने के बाद बिजली बिलों में आ रही बेतहाशा बढ़ोतरी का दायरा अब बढ़ता ही जा रहा है। अयोध्या नगर के बाद अब कटारा हिल्स स्थित गौरी शंकर कौशल आवासीय परिसर से भी उपभोक्ताओं की भारी परेशानियां सामने आई हैं। स्मार्ट मीटर लगते ही आम नागरिकों का बजट पूरी तरह गड़बड़ा गया है।
पन्ना जिले के पहाड़ीखेरा गांव में एक खेत में आठ दुर्लभ गिद्धों और एक सियार के शव मिलने से वन विभाग में हड़कंप मच गया है। शुरुआती जांच में जहरीले मांस खाने से मौत की आशंका जताई जा रही है।
रीवा सुपर स्पेशलिटी अस्पताल की सीटी स्कैन प्रेशर इंजेक्टर मशीन दो माह से बंद है। जीई के इंकार के बाद अब हाइट्स अपने खर्च पर मरम्मत कराएगी, जिससे सीटी एंजियोग्राफी सेवाएं बहाल होने की उम्मीद है।
रीवा के जनेह थाना पुलिस ने दंपत्ति से दिनदहाड़े लूट करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान हुई और लूटा गया सोने का लॉकेट बरामद किया गया।
एनएफएचएस-6 रिपोर्ट के अनुसार रीवा में हर 25वां व्यक्ति हाई बीपी से प्रभावित है। चिंताजनक बात यह है कि आधे मरीज अपनी बीमारी से अनजान हैं, जिससे हार्ट अटैक और ब्रेन स्ट्रोक का खतरा बढ़ रहा है।
सीधी जिले में पेट्रोल पंपों पर नियमों के उल्लंघन, कम ईंधन, सुविधाओं की कमी और शिकायतों पर कार्रवाई नहीं होने के आरोप हैं। उपभोक्ता अधिकारों और निगरानी व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं।
सिंगरौली के खुटार बकरी बाजार में कथित अवैध निकासी शुल्क वसूली के आरोपों से विवाद गहरा गया है। ग्राम पंचायत ने टेंडर से इनकार किया, जबकि स्थानीय लोगों ने प्रशासन से निष्पक्ष जांच की मांग उठाई।
पन्ना पुलिस ने दिनदहाड़े हुई लाखों की चोरी का खुलासा कर अंतर्राज्यीय गिरोह के तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। नकदी, आभूषण और वारदात में प्रयुक्त कार बरामद हुई, जबकि एक आरोपी अभी फरार है।
सतना के ताला थाना क्षेत्र में नवविवाहिता की आत्महत्या मामले में दहेज प्रताड़ना का केस दर्ज हुआ। पति, सास, ससुर और ननद गिरफ्तार कर जेल भेजे गए, जबकि जेठ की तलाश जारी है।
चित्रकूट क्षेत्र में खेत जोतने के विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। लाठी-डंडों से हुई मारपीट में एक व्यक्ति की मौत हो गई, दो घायल हुए। पुलिस ने पीछा कर मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।