सीधी जिले के नकवेल में तहसील कार्यालय के पास अवैध मुरुम और मिट्टी खनन लगातार जारी है। ग्रामीणों ने प्रशासनिक अधिकारियों और खनन माफियाओं की सांठगांठ से सरकारी राजस्व नुकसान का आरोप लगाया है।

हाइलाइट्स:
सीधी, स्टार समाचार वेब
चुरहट तहसील के नकवेल में अवैध खनन का कारोबार बेखौफ होकर किया जा रहा है। ऐसा आभाष होता है कि खनन माफियाओं के जेहन से कार्रवाई होने का अंदेशा पूरी तरह से दूर हो चुका है यह तभी संभव है जब जिम्मेदार विभागों के अधिकारियों का संरक्षण मिला हो। ग्रामीणों के अनुसार ग्राम पटवारी हल्का एवं ग्राम नकवेल में अवैध मुरुम एवं मिट्टी उत्खनन का कारोबार खनन माफियाओं द्वारा करने से तहसील कार्यालय से लगी पहाड़ी समतल हो गई है। तहसील परिसर में मौजूद जिम्मेदार अधिकारी पूरी तरह से मूकदर्शक बने हुए हैं। अगर खनिज विभाग से नियमानुसार अनुमति लेकर उत्खनन किया गया होता तो सरकार को लाखों रुपए का राजस्व मिला होता। यहां के जिम्मेदार अधिकारियों ने भूमिस्वामी एवं खनन माफिया से सांठ-गांठ कर सरकार को लाखों रुपए की राजस्व चपत लगाई गई। तहसील चुरहट के पटवारी हल्का नकवेल की लगभग दो हेक्टेयर से अधिक भूमि पर अवैध उत्खनन किया गया है।
आराजी नंबर 1439/3/1/1/2/1, 1439/3/1/1/2/1, 1439/3/1/1/2/4/1, 1440/1/1/1/1/1 /1 से अवैध रूप से मुरुम का उत्खनन एवं परिवहन किया गया है। बताया गया है कि चुरहट तहसील अंतर्गत विभिन्न क्षेत्रों में अवैध खनन का मामला गत वर्ष भी सुर्खियों में रहा है। तत्कालीन कलेक्टर स्वरोचिष सोमवंशी ने शिकायत कर खनिज विभाग एवं राजस्व विभाग को कार्रवाई के लिए निर्देश दिया था जिसके बाद खनन माफियाओं में हडकंप मच गया था लेकिन फिर एक बार चुरहट क्षेत्र में खनन माफिया सक्रिय हो गए हैं। नकवेल पहाड़ी में लंबे समय से मुरुम निकासी का कार्य किया जा रहा है। जिस स्थान पर अवैध उत्खनन एवं परिवहन हो रहा है वहां के समीप ही एसडीएम, तहसीलदार, नायब तहसीलदार का कार्यालय है। अधिकारियों का कार्यालय में कई घंटे समय बीतता है फिर भी अवैध खनन की जानकारी खंड स्तरीय अमले व पुलिस के पास नहीं है। स्थानीय लोगों की मानें तो गत वर्ष अवैध उत्खनन की शिकायत पर जांच करने पहुंची टीम के बाद कुछ दिनों के लिए अवैध उत्खनन का कार्य बंद हो गया था। बाद में जैसे ही जांच प्रक्रिया थमी अवैध उत्खनन व परिवहन का कार्य तेजी के साथ शुरू हो गया। लोगों का कहना है कि जिस स्थान पर अवैध उत्खनन एवं परिवहन हो रहा है वहां पर कार्रवाई के लिए जिम्मेदार सभी प्रशासनिक अमला के साथ पुलिस अमला भी मौजूद है।
धड़ल्ले से जारी है उत्खनन
चुरहट तहसील के बगल में अवैध मुरूम निकासी का कारोबार फिर धड़ल्ले से शुरू हो गया है। ऐसा नही है कि इस अवैध खनन की जानकारी खंड स्तरीय अमले व पुलिस के पास नही है। लेकिन किसी के द्वारा इस ओर नजर नही दौड़ाई जा रही है। स्थानीय लोगों की माने तो गत वर्ष अवैध उत्खनन की शिकायत पर जांच करने पहुंची टीम के बाद कुछ दिनो के लिए उत्खनन का कार्य बंद हो गया था लेकिन जांच प्रक्रिया जैसे ही थमी हुई उत्खनन का कार्य शुरू हो गया है। लोगों की माने तो यह क्षेत्र जहां तहसील कार्यालय के बगल से लगा हुआ है जहां प्रतिदिन एसडीएम, तहसीलदार, नायब तहसीलदार सहित राजस्व अमले का आना जाना बना रहता है। वहीं पुलिस की टीम भी आती-जाती देखी जा रही है। लेकिन किसी के द्वारा इस अवैध उत्खनन पर रोंक लगाने की हिम्मत नही जुटाई जा रही है।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह 20 अक्टूबर को उज्जैन से अयोध्या तक 950 किमी की 'सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा' शुरू करेंगे। जानिए इस 70 दिवसीय पैदल यात्रा का रूट, धार्मिक अनुष्ठान और मुख्य उद्देश्य।
भोपाल के नीलम पार्क में कोरोना काल के आयुष डॉक्टरों और पैरामेडिकल स्टाफ का 11वें दिन भी प्रदर्शन जारी। अर्धनग्न होकर और PPE किट पहनकर स्वास्थ्यकर्मियों ने संविदा बहाली की मांग की।
मध्य प्रदेश की मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना का पोर्टल दोबारा खोलने को लेकर मंत्री निर्मला भूरिया और नरेंद्र शिवाजी पटेल के बयानों में विरोधाभास सामने आया है। जानें पूरी खबर और कांग्रेस की प्रतिक्रिया।
भोपाल के ऐशबाग इलाके में डबल मर्डर सनसनीखेज मामला। पूर्व एएसआई योगेश मरावी ने पत्नी विनीता और साली मेघा उइके की दिनदहाड़े बेरहमी से हत्या की थी। कोर्ट ने आरोपी को दोहरी उम्रकैद की सजा सुनाई है।
मध्य प्रदेश में वर्ग-2 और वर्ग-3 शिक्षक भर्ती में पद बढ़ाने की मांग को लेकर अभ्यर्थियों ने सीएम हाउस घेराव के लिए विशाल रैली निकाली। रोशनपुरा चौराहे पर पुलिस ने रोका, आंदोलनकारियों की चेतावनी- आदेश मिलने तक जारी रहेगा प्रदर्शन।
सतना के मझगवां में पुश्तैनी जमीन पर प्लांटेशन के विरोध में जयस ने प्रदर्शन किया। वन विभाग पर मनमानी के आरोप लगाते हुए संगठन ने वनाधिकार पट्टे, ग्रामसभा के अधिकार और पेसा कानून के प्रभावी क्रियान्वयन की मांग उठाई।
9,850 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत वाला सागर-सतना ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे बुंदेलखंड और विंध्य को नई सड़क कनेक्टिविटी दे सकता है। सर्वे और डीपीआर जारी हैं, जबकि नागौद, उचेहरा और पतेरी क्षेत्र में संभावित संपर्क बिंदुओं पर नजरें टिकी हैं।
सांसद गणेश सिंह ने निर्माणाधीन सुपर स्पेशलिटी अस्पताल का निरीक्षण कर गुणवत्ता और समयसीमा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। शासकीय मेडिकल कॉलेज सतना में 150 एमबीबीएस विद्यार्थियों ने श्वेत कोट पहनकर चिकित्सा सेवा की शपथ ली।
सतना नगर निगम की एमआईसी और स्मार्ट सिटी बोर्ड बैठक में पेयजल, सड़क, जल निकासी, खेल सुविधाओं और सौंदर्यीकरण के प्रस्ताव मंजूर हुए। 1080 श्रमिकों की सेवा बढ़ी, 179 हितग्राहियों को आवास योजना में पात्रता मिली।
आज यानी गुरुवार को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में राज्य के विकास से जुड़े कई ऐतिहासिक और दूरगामी प्रस्तावों को मंजूरी दी है। इस बैठक में औद्योगिक विकास, शिक्षा, सिंचाई, आयुष और महिला एवं बाल विकास क्षेत्र से जुड़े कई बड़े फैसले लिए गए। राज्य सरकार ने जबलपुर से इंदौर तक बनने वाले महत्वपूर्ण इकोनॉमिक कॉरिडोर के एकीकृत विकास के लिए एक विशेष कंपनी के गठन को मंजूरी दी है।