सीधी में चेक बाउंस मामले में विधिक राय देने के नाम पर रिश्वत मांगने वाले अभियोजन अधिकारी को लोकायुक्त रीवा ने 10 हजार रुपये लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया। आरोपी पर भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत कार्रवाई हुई।

हाइलाइट्स:
सीधी, स्टार समाचार वेब
चेक बाउंस मामले में विधिक सलाह के नाम पर 20 हजार रुपये की रिश्वत मांगने वाले सीधी के अभियोजन अधिकारी राजकुमार रावत को लोकायुक्त पुलिस रीवा ने 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया। न्यायालय परिसर के बाहर कार्रवाई के दौरान आरोपी ने लोकायुक्त टीम को देखकर रुपये फेंककर भागने की कोशिश की, लेकिन टीम ने दौड़ाकर पकड़ लिया। कार्रवाई के बाद अभियोजन कार्यालय में हड़कंप मच गया। आरोपी से सर्किट हाउस में पूछताछ कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की गई।
चेक बाउंस मामले में विधिक राय देने पर मांगी गई थी रिश्वत
फरियादी पंकज कुमार तिवारी की शिकायत पर लोकायुक्त ने कार्रवाई की। शिकायत में बताया गया था कि चेक बाउंस मामले में विधिक राय देने के एवज में अभियोजन अधिकारी ने 20 हजार रुपये की रिश्वत मांगी थी। शिकायत के अनुसार आरोपी अभियोजन अधिकारी पहले ही 8 हजार रुपये रिश्वत ले चुका था और शेष 10 हजार रुपये लेने के लिए फरियादी को बुलाया था।
शिकायत का सत्यापन होने के बाद लोकायुक्त पुलिस रीवा ने योजनाबद्ध तरीके से ट्रैप की कार्रवाई की। सोमवार को जैसे ही फरियादी ने आरोपी को 10 हजार रुपये दिए, पहले से मौजूद लोकायुक्त टीम ने उसे रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। कार्रवाई के बाद अभियोजन कार्यालय में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। इसके बाद लोकायुक्त पुलिस आरोपी को सर्किट हाउस ले गई, जहां रिश्वत प्रकरण से संबंधित दस्तावेजी और वैधानिक कार्रवाई की गई। आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई जारी है। लोकायुक्त अधिकारियों के अनुसार मामले की जांच जारी है तथा आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी होने के बाद विस्तृत जानकारी जारी की जाएगी।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
भोपाल के पीर गेट पर हिंदू उत्सव समिति अध्यक्ष चंद्रशेखर तिवारी के साथ मारपीट और मुंह पर स्याही पोतने का मामला सामने आया। इंटरव्यू में जातिसूचक शब्दों के इस्तेमाल से जुड़ा है विवाद।
भोपाल में मल्लिकार्जुन खड़गे की टिप्पणी के विरोध में भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया कांग्रेस कार्यालय का घेराव। प्रदर्शन के दौरान भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ता भिड़े, पुलिस ने चलाया वाटर कैनन।
भोपाल में मंगलवार को बिजली कंपनी के मेंटेनेंस कार्य के कारण 40 से अधिक इलाकों में 2 से 6 घंटे की बिजली कटौती रहेगी। मंदाकिनी कॉलोनी, न्यू कोहेफिजा, चांदबड़ और बड़वई समेत प्रभावित इलाकों का पूरा शेड्यूल यहाँ देखें।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बड़वानी के जामली (गायत्री धाम) में योगाभ्यास किया। उन्होंने भारतीय दर्शन, सद्भावना, सत्कर्म और स्वस्थ जीवनशैली के महत्व पर विचार व्यक्त किए।
ग्वालियर के साडा क्षेत्र में प्रस्तावित देश के पहले टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन का भूमिपूजन फिर टल गया है। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का 29 अक्टूबर का दौरा स्थगित हो गया है। अब दिवाली के बाद नई तारीख तय होगी।
मध्यप्रदेश में राज्यसभा उपचुनाव की प्रक्रिया शुरू हो गई है। सीएम हाउस में हुई बीजेपी कोर कमेटी की बैठक में 4-5 नामों का पैनल केंद्रीय नेतृत्व को भेजने पर सहमति बनी है। जानें कौन-कौन हैं रेस में शामिल।
नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने रीवा के सरई में प्रस्तावित परमाणु बिजलीघर का विरोध करते हुए सरकार से साइट बदलने की मांग की। जल सत्याग्रह, फर्जी NOC, केन-बेतवा मुआवजा गड़बड़ी और ओबीसी आरक्षण पर सरकार को घेरा।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज इंदौर संभाग के बड़वानी जिले के सेंधवा स्थित गायत्री धाम में आयोजित कार्यक्रम में गायत्री परिवार के सदस्यों के साथ सहभागिता करते हुए योगाभ्यास किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि मनुष्य का जन्म लेना और जीवन यात्रा पूर्ण करना, सब ईश्वर की कृपा से निर्धारित समय का हिस्सा है।
मध्यप्रदेश के धार जिले में चलती कार में आग लगने से सागौर निवासी चार युवकों की मौत हो गई। जबकि एक युवक के गंभीर रूप से झुलस गया। हादसा फोरलने पर हुआ, जहां कार के टायर में आग लगने के बाद वो पुलिया से नीचे गिर गई।
भोपाल के ISBT बस स्टैंड पर रविवार शाम वर्मा ट्रेवल्स की बसों में भीषण आग लग गई। आग ने पास खड़ी कई बसों को चपेट में ले लिया। राहत व बचाव कार्य जारी, देखें पूरी खबर।