सीधी के घोघरा मंदिर में रामनवमी के दौरान छेड़खानी के आरोप में दो युवकों की भीड़ ने पिटाई कर दी, घटना का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस पहचान कर कार्रवाई में जुटी है।

हाइलाइट्स:
सीधी, स्टार समाचार वेब
बीते रामनवमी के दिन घोघरा मंदिर में शाम करीब 5 बजे मंदिर दर्शन करने गई आदिवासी युवतियों के साथ अल्पसंख्यक वर्ग विशेष के युवकों द्वारा छेड़खानी की घटना ने तूल पकड़ लिया। रामनवमी के दिन प्रसिद्ध घोघरा मंदिर में लाखों श्रद्धालु दर्शन करने पहुंचे थे। यहां रामनवमी के दिन मेला भी लगता है और हिंदुओं का सबसे बड़ा आस्था का केंद्र और प्रतीक है।
बताया जा रहा है कि घोघरा धाम मंदिर में रामनवमी के मौके पर भारी भीड़ जुटी हुई थी। इसी दौरान कुछ युवकों ने कथित तौर पर आदिवासी समाज की युवतियों के साथ छेड़खानी की। युवतियों की सहेलियों ने तुरंत इस घटना की जानकारी परिजनों को दी, जिसके बाद मौके पर मौजूद लोगों का गुस्सा भड़क गया।
परिजनों ने देखा छेड़खानी करने के बाद आरोपी भगाने का प्रयास कर रहे है। देखते ही देखते भीड़ ने युवकों को पकड़ लिया और लड़िकयों के परिजन और महिलाओं के द्वारा घेरकर युवकों की चप्पलों, लाठी-डंडों, लात-घूसों से मारपीट भी की गई। अपुष्ट सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक आदिवासी लडकी पटिया टोला खोरवा की निवासी बताई जा रही है जबकि मुस्लिम लडके हटवा के बताए जा रहे हैं।
वीडियो वायरल
घटना का वीडियो वहां मौजूद किसी व्यक्ति ने रिकॉर्ड कर लिया जो शनिवार को सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिससे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि कई महिलाएं और युवक मिलकर दो युवकों के साथ बेरहमी से मारपीट कर रहे हैं। इस दौरान लात-घूंसे के साथ-साथ लाठी-डंडों का भी इस्तेमाल किया गया।
स्थानीय निवासी अमर सिंह ने बताया कि शुरूआत में किसी को समझ नहीं आया कि विवाद किस बात को लेकर हुआ, लेकिन अचानक स्थिति बिगड़ती चली गई और मारपीट भयंकर रूप ले लिया। आसपास मौजूद लोगों ने बीच-बचाव करने की कोशिश भी की, लेकिन कोई भी पक्ष मानने को तैयार नहीं था।
इनका कहना है
जहां इस मामले में थाना प्रभारी राकेश बैस ने बताया कि मारपीट के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। पुलिस वायरल वीडियो और फोटो के आधार पर आरोपियों की पहचान करने में जुटी हुई है। जब पुलिस मौके पर पहुंची, तब तक दोनों पक्ष वहां से जा चुके थे।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
रक्षाबंधन पर भोपाल और रीवा के बीच सफर करने वाले यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी। पश्चिम मध्य रेलवे ने 25 से 31 अगस्त तक विशेष ट्रेनें चलाने का ऐलान किया है। साथ ही, रीवा-रानी कमलापति वंदे भारत एक्सप्रेस में 16 कोच लगाए गए हैं। जानिए ट्रेनों का पूरा शेड्यूल, रूट और समय।
भोपाल के बोट क्लब पर राजा भोज मल्टी क्लास नेशनल सेलिंग चैंपियनशिप का समापन हुआ। सीएम डॉ. मोहन यादव ने सभी 230 विधानसभाओं में स्टेडियम बनाने और खेल बजट बढ़ाने की बात कही।
स्वतंत्रता दिवस-2026 के अवसर पर मुख्यमंत्री निवास में आयोजित एक गरिमामय समारोह में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्य प्रदेश पुलिस और होमगार्ड्स के 47 अधिकारियों-कर्मचारियों को राष्ट्रपति के विशिष्ट सेवा पदक, सराहनीय सेवा पदक तथा सर्वोत्तम जीवन रक्षा पदक से अलंकृत कर सम्मानित किया।
मध्यप्रदेश के मुरैना जिले की पोरसा तहसील के नगरा घाट पर आज यानी रविवार की सुबह चीख-पुकार और दहशत के माहौल के साथ शुरू हुई। चंबल नदी के उफान और तेज बहाव के बीच 150 से अधिक यात्रियों और 50 मोटरसाइकिलों को ले जा रहा एक स्टीमर अचानक बीच नदी में बंद हो गया।
मध्यप्रदेश में खाद की बिक्री पर लगाई गई अस्थायी रोक के बाद सरकार ने वितरण शुरू करने की समय-सीमा तय कर दी है। किसान कल्याण एवं कृषि विकास विभाग के अनुसार भारत सरकार के आईएफएमएस पोर्टल पर दर्ज उर्वरक स्टॉक और प्रदेश के खाद विक्रेताओं के वास्तविक भौतिक स्टॉक का मिलान आज रविवार को शाम तक पूरा कर लिया जाएगा।
माधव नेशनल पार्क में स्वतंत्रता दिवस के दिन एक और खुशखबरी आई है। पन्ना से लाई गई मादा बाघिन एमटी-4 ने शावकों को जन्म दिया है, जिसकी एक शावक के साथ पहली तस्वीर सामने आई है। इस नए मेहमान के आगमन के साथ ही रिजर्व में बाघों का कुनबा बढ़कर अब 9 हो गया है।
मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय ने 34 करोड़ के धान परिवहन घोटाले पर कड़ा रुख अपनाते हुए पूरे राज्य में व्यापक जांच के निर्देश दिए हैं। फर्जी वाहनों से धान ढुलाई के मामले में सभी जिलों के कलेक्टरों और EOW से रिपोर्ट तलब की गई है।
भोपाल के कोलार रोड पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में 'कर्मश्री' संस्था द्वारा भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। प्रधानमंत्री मोदी के विजन और वर्ष 2027 को 'युवा वर्ष' के रूप में मनाने की घोषणा से जुड़ी पूरी विस्तृत रिपोर्ट यहाँ पढ़ें।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भोपाल के शौर्य स्मारक में 'हर घर तिरंगा' और 'विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस' पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित किया।
स्वतंत्रता दिवस की 80वीं वर्षगांठ के ऐतिहासिक अवसर पर राजधानी दिल्ली स्थित राष्ट्रपति भवन में आयोजित होने वाला पारंपरिक एट होम समारोह इस बार मध्यप्रदेश की समृद्ध और विविधतापूर्ण जनजातीय संस्कृति के रंगों से सराबोर रहेगा।