सीधी जिले के रामपुर नैकिन थाना क्षेत्र में 4 साल की मासूम बच्ची से दुष्कर्म का गंभीर मामला सामने आया है। घटना के बाद पुलिस अधिकारियों की प्रारंभिक चुप्पी और बाद में एसडीओपी द्वारा पुष्टि ने कानून-व्यवस्था और जवाबदेही पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

हाइलाइट्स:
सीधी, स्टार समाचार वेब
मध्य प्रदेश के सीधी जिले का नाम तो सीधी है परंतु यहां के कुछ बदनुमा दाग चरित्र के लोगों की करतूतें हमेशा सीधी नाम को उल्टा साबित करती रहती हैं। दिल दहला देने वाला ताजा मामला सीधी जिले के रामपुर नैकिन थाना अंतर्गत से कल रविवार को सामने आया है जो 4 वर्ष की अबोध मासूम के साथ में दुष्कर्म का मामला है।
क्या है मामला ?
प्रात जानकारी के अनुसार जिले के रामपुर नैकिन थाना अंतर्गत एक गांव में 4 वर्ष की मासूम के साथ गांव के ही रहने वाले युवक के द्वारा पहले बहला फुसलाकर दरिंदगी की गई। बच्ची के रोने की आवाज सुनने पर आस पड़ोस के लोग घटनास्थल पर पहुंचे जब तक आरोपी फरार हो चुका था। बच्ची को उपचार हेतु स्वास्थ्य केंद्र रामपुर नैकिन में भर्ती कराया गया है। बताया जाता है की बच्ची अभी स्वस्थ है।
फोन उठाने तक को तैयार नहीं है जिले के एसपी और थाना प्रभारी
विश्वस्त सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार सीधी जिले के रामपुर नैकिन थाना क्षेत्र अंतर्गत 4 वर्ष के मासूम के साथ में दरिंदगी का ये मामला जैसे ही मीडिया की जानकारी में आया तो मीडिया ने पुष्टि करने हेतु जिले के पुलिस अधीक्षक से संपर्क करने का प्रयास किया गया परंतु उनका फोन नहीं उठा। मीडिया के द्वारा लगातार इस मामले को लेकर थाना प्रभारी रामपुर नैकिन से भी संपर्क करने का प्रयास भी किया गया परंतु थाना प्रभारी के द्वारा भी फोन रिसीव नहीं किया गया।
आखिर क्या छुपाने का प्रयास कर रही थी पुलिस? यह बड़ा सवाल खड़ा हो रहा है। जबकि संबंधित जिले की मीडिया के द्वारा अगर फोन लगाया जाता है तो फोन रिसीव करना चाहिए या तो फिर कॉल बैक करना चाहिए परंतु जिले के पुलिस अधिकारियों के द्वारा ऐसा कभी नहीं किया जाता।
बमुश्किल एसडीओपी ने स्वीकार की घटना
जब इस मामले को लेकर स्टार समाचार के द्वारा एसडीओपी चुरहट से संपर्क किया गया तो उन्होंने चर्चा की शुरूआत में ऐसी किसी भी घटना से पहले इनकार किया। पर जब हमारे संवाददाता ने इस मामले में अपनी जानकारी पुष्ट होने की बात एसडीओपी से कही गई, तब उन्होंने दबे स्वर में इस घटना को लेकर उसकी पुष्टि की और यह भी बताया कि इस मामले का संबंधित आरोपी उसी गांव का है जिसे गिरफ्तार कर लिया गया है और फिलहाल बच्ची स्वस्थ है।
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 2-3 अक्टूबर को भोपाल दौरे पर रहेंगे। वे भेल मैदान में गोपालक सम्मेलन, नए आपराधिक कानूनों की प्रदर्शनी और IISER परिसर का शिलान्यास करेंगे।
मध्य प्रदेश भाजपा के नए प्रभारी बिप्लब कुमार देब ने भोपाल में कोर कमेटी और पदाधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने नेताओं के स्वागत में जेसीबी से फूल बरसाने पर रोक लगाने और 3 महीने के भीतर गुटबाजी खत्म करने के निर्देश दिए हैं।
मध्यप्रदेश में शिक्षकों का आंदोलन हुआ उग्र। टीईटी अनिवार्यता, ई-अटेंडेंस और वरिष्ठता जैसी 3 सूत्रीय मांगों को लेकर भोपाल के नीलम पार्क में प्रदर्शन। 2 अक्टूबर को प्रदेशभर में होगा उपवास और सत्याग्रह।
उज्जैन शाही मस्जिद विवाद पर जमीयत उलमा मप्र के अध्यक्ष हाजी मोहम्मद हारून ने कोर्ट में तथ्य छिपाने, सड़क चौड़ीकरण के लिए तीन फीट जमीन के वैकल्पिक उपायों और गिरफ्तारियों पर तीखे सवाल उठाए हैं।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने राज्य के विकास कार्यों, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2027 और 'सेवा संकल्प अभियान' की जानकारी दी।
इंदौर के भागीरथपुरा दूषित पेयजल मामले में आयोग की रिपोर्ट सामने आ गई है। लापरवाही और देरी के कारण 36 से अधिक लोगों की मौत के लिए 8 अधिकारियों को दोषी ठहराया गया है, जबकि जनप्रतिनिधियों को क्लीन चिट मिल गई है।
मध्य प्रदेश में नशे के अवैध कारोबार पर लगाम कसने के लिए मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सख्त निर्देश दिए हैं। स्कूल-कॉलेजों के आसपास निगरानी, हॉट स्पॉट की पहचान और हेल्पलाइन नंबर जैसी अहम जानकारियों के साथ पूरी रिपोर्ट पढ़ें।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले के जगला गांव का दौरा किया। उन्होंने कुपोषण और मलेरिया से जान गंवाने वाले आदिवासी बच्चों के परिवारों से मुलाकात कर उनका हाल जाना।
मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2028 में होने हैं। चुनाव में अभी दो वर्ष से अधिक का समय बाकी है, लेकिन कांग्रेस अभी से तैयारी में जुट गई है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी एक पखवाड़े के भीतर दूसरी बार मध्य प्रदेश आ रहे हैं। वह आज बालाघाट के बैहर विकासखंड के जागला गांव में कुपोषण, मलेरिया और खसरा से प्रभावित बैगा आदिवासी बच्चों के परिजनों से मुलाकात करेंगे।
विश्व प्रसिद्ध बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में नए पर्यटन सत्र का गुरुवार को उत्साहपूर्ण आगाज हुआ। पर्यटन सत्र के पहले दिन ताला, मगधी और खितौली गेट को आकर्षक ढंग से सजाया गया। पार्क प्रबंधन और वन विभाग के अधिकारियों ने पर्यटकों का पारंपरिक अंदाज में स्वागत किया।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह