सीधी जिले के कुर्वाह गांव में पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में हिंसक झड़प, 16 लोग घायल, जिला अस्पताल में भर्ती, पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू की

हाइलाइट्स:
सीधी, स्टार समाचार वेब
जिला मुख्यालय के समीपी गांव कुर्वाह में पुरानी दुश्मनी को लेकर दो गुटों में जमकर मारपीट हो गई। गुरुवार रात करीब 9 बजे हुई इस हिंसक झड़प में दोनों पक्षों के कई लोग घायल हुए हैं, जिन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह पूरी घटना जमोड़ी थाना क्षेत्र के पनिहवा टोला की है। आरोप है कि भागवत बंसल और उनके साथियों ने लाठी-डंडों से दूसरे पक्ष पर हमला कर दिया। इस मारपीट में गांव के उपसरपंच जागेश्वर उर्फ बेटऊ द्विवेदी के सिर और चेहरे पर गहरी चोटें आई हैं।
क्या है पूरा मामला
जमोड़ी थाना अंतर्गत ग्राम कुर्रवाह पनिहवा टोला क्योटान के समीप गुरूवार रात हुये विवाद में 16 लोग घायल हो गये। प्रथम पक्ष से 9 लोग तथा दूसरे पक्ष से 7 लोग घायल हैं। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामले में जमोड़ी थाना पुलिस ने दोनों पक्षों की ओर से अलग-अलग मामला पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है। प्रथम पक्ष के फरियादी भागवत बसोर पिता इंदल बसोर निवासी भेलकी खुर्द ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि गुरूवार रात करीब 9 बजे मेरे बड़े भाई की बिटिया सोनिया बंशल तथा दामाद दिलीप बंशल अपनी बाइक से मेरे घर ग्राम भेलकी खुर्द आ रहे थे। रास्ते में ग्राम कुर्रवाह पनिहवा टोला क्योटान के समीप पहुंचे तो कमल द्विवेदी, कृष्ण कुमार द्विवेदी, ब्रम्हा प्रसाद द्विवेदी तथा शंखधर द्विवेदी सडक पर बैठकर शराब पी रहे थे। इनके द्वारा बाइक को रूकवाकर पूंछा गया कि कहां जा रहे हो ? इसके बाद चारों लोग मारपीट करने लगे। मौके पर से ही दामाद ने मोबाइल से इसकी सूचना घर पर दी। जिसके बाद सुखलाल बंशल, रमेश बंशल, संतोष बंशल, राहुल बंशल को लेकर मौके पर पहुंचा। यहां कुशल द्विवेदी, पंकज द्विवेदी तथा जागेश्वर द्विवेदी भी पहुंच चुके थे। सभी लोग गाली-गलौज करते हुये मारपीट शुरू कर दिये। मारपीट में भागवत बसोर, संतोष बंशल, रमेश बंशल, सुखलाल बंशल, मैनावती बंशल, राहुल बंशल, दिलीप बंशल, सोनिया बंशल तथा करण बंशल को चोटें आई हैं। वहीं दूसरे पक्ष से भी कुछ लोग घायल हुये हैं। जमोड़ी थाना पुलिस ने भागवत बसोर की रिपोर्ट पर 7 आरोपियों के विरूद्ध धारा 296(बी), 115(2), 351 (3), 126(2), 3(5) बीएनएस तथा अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति अधिनियम की धारा 3(1)(द), 3(1)(ध), 3(2) (व्हीए) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है।
दूसरे पक्ष ने क्या लगाया आरोप?
वहीं दूसरे पक्ष की ओर से फरियादी जागेश्वर उर्फ बेटऊ पिता नवल किशोर द्विवेदी उम्र 30 वर्ष निवासी ग्राम कुर्रवाह ने रिपोर्ट किया है कि वे ग्राम कुर्रवाह के उपसरपंच है, घटना के वक्त आरोपीगण बिना किसी बात के उनके साथ गाली-गलौज करने लगे, जब पूछा गया कि क्या बात है तो उनके द्वारा लडकी-दामाद के साथ मारपीट की बात कही गई। अनभिज्ञता जाहिर करने पर लाठी-डंडा से मारपीट की जाने लगी। मारपीट में भागवत बंशल, संतोष बंशल, सुखलाल बंशल, रमेश बंशल, दिलीप बंशल, राहुल बंशल शामिल थे। इनके मारपीट से जागेश्वर द्विवेदी, कमल द्विवेदी, शंखधर द्विवेदी, कुशल द्विवेदी, ब्रम्हा द्विवेदी, पंकज द्विवेदी, कृष्ण कुमार द्विवेदी घायल हो गये। इनकी रिपोर्ट पर आरोपियों के विरूद्ध धारा 296(बी), 115(2), 351 (3), 3(5)बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया है।
दोनों पक्षों की रिपोर्ट पर एफआईआर दर्ज कर ली गई है, मामले की जांच की जा रही है। जांच में जो भी तथ्य सामने आयेंगे उनके आधार पर विधि सम्मत कार्रवाई की जायेगी।
दिव्य प्रकाश त्रिपाठी, थाना प्रभारी, जमोड़ी


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
मध्य प्रदेश के मुख्य सचिव और 1989 बैच के वरिष्ठ आईएएस अधिकारी अनुराग जैन को देश के महत्वपूर्ण थिंक-टैंक नीति आयोग का नया मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) नियुक्त किया गया है।
सतना नगर निगम में आठ एल्डरमैन की नियुक्ति के साथ परिषद का राजनीतिक समीकरण बदला। एल्डरमैन बैठकों में जनहित के मुद्दे उठा सकेंगे, लेकिन उन्हें बजट, वित्तीय अधिकार और मतदान का अधिकार नहीं मिलेगा।
सतना में जनसुनवाई के दौरान आउटसोर्स कर्मचारियों ने वेतन और ईपीएफ अनियमितताओं का मुद्दा उठाया। आशा कार्यकर्ता ने लंबित ज्वाइनिंग की गुहार लगाई, जबकि एक मां ने बीमार बेटे के इलाज के लिए रोजगार मांगा।
सतना फल-सब्जी मंडी में किसानों के लिए बनाई गई पानी की टंकी वर्षों से बंद पड़ी है। अब बच्चे उस पर चढ़ रहे हैं, जिससे बड़े हादसे का खतरा बढ़ गया है और सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं।
रेलवे ने 1 अगस्त से तत्काल टिकट बुकिंग के लिए नई टोकन व्यवस्था लागू करने का निर्णय लिया है। स्वयं उपस्थित यात्रियों को एजेंटों से पहले प्राथमिकता मिलेगी, जिससे पारदर्शिता बढ़ेगी और दलालों पर अंकुश लगेगा।
सतना-मैहर में खरीफ सीजन के लिए खाद का पर्याप्त भंडारण होने के सरकारी दावों के बावजूद बिक्री केंद्रों पर किसानों की लंबी कतारें लगी हैं। आंकड़ों में उपलब्धता और वास्तविक वितरण के बीच बड़ा अंतर सामने आया है।
दिल्ली में पीएम निवास के पास राहुल गांधी के प्रदर्शन के विरोध में भोपाल में भाजपाइयों ने कांग्रेस कार्यालय तक मार्च निकाला।
इंदौर में नीट पेपर लीक के खिलाफ छात्रों का उग्र प्रदर्शन। मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के घर पहुंचे छात्रों पर कार्रवाई, दो गिरफ्तार। विधानसभा में भी गूंजा मुद्दा।
जानिए मध्य प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र के तीसरे दिन की मुख्य खबरें। कांग्रेस विधायकों का विरोध प्रदर्शन, चंबल परियोजना पर तीखी बहस और 7,765.76 करोड़ रुपए के अनुपूरक बजट पर पूरी जानकारी।
रीवा के समान थाना पुलिस ने वाहन चोरी और मोबाइल स्नैचिंग करने वाले चार आरोपियों को गिरफ्तार किया। पूछताछ में तीन वारदातों का खुलासा हुआ और चोरी के वाहन व लूटा गया मोबाइल बरामद किया गया।