सिंगरौली के खुटार बकरी बाजार में कथित अवैध निकासी शुल्क वसूली के आरोपों से विवाद गहरा गया है। ग्राम पंचायत ने टेंडर से इनकार किया, जबकि स्थानीय लोगों ने प्रशासन से निष्पक्ष जांच की मांग उठाई।

हाइलाइट्स:
सिंगरौली, स्टार समाचार वेब
जिले के खुटार स्थित बकरी बाजार में निकासी शुल्क के नाम पर कथित अवैध वसूली के आरोप सामने आने के बाद मामला चर्चा का विषय बन गया है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि बाजार से बकरियों की निकासी के दौरान प्रति पशु 50 से 100 रुपये तक वसूले जा रहे हैं। वहीं कुछ वाहन चालकों का कहना है कि उनसे 800 से 1000 रुपये तक की राशि भी ली जाती है। इस कथित वसूली को लेकर बाजार में तरह-तरह की चर्चाएं हैं और लोगों में नाराजगी बढ़ रही है। स्थानीय नागरिकों का यह भी दावा है कि कुछ लोग पुलिस का नाम लेकर भी पैसे वसूलने की बात कहते हैं।
हालांकि, इस संबंध में पुलिस की ओर से कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। यदि ऐसे आरोप सही पाए जाते हैं, तो यह गंभीर जांच का विषय माना जाएगा। मामले में उस समय नया मोड़ आ गया जब ग्राम पंचायत खुटार की सरपंच सरिता पनिका से जानकारी ली गई। सरपंच ने स्पष्ट कहा कि ग्राम पंचायत द्वारा बकरी बाजार में निकासी शुल्क वसूली के लिए किसी प्रकार का टेंडर जारी नहीं किया गया है।
ऐसे में यह सवाल उठ रहा है कि यदि पंचायत ने कोई अधिकृत व्यवस्था नहीं की, तो आखिर किसके निर्देश पर और किस अधिकार से यह वसूली की जा रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि बिना वैध अनुमति के इस तरह की वसूली नियमों के विरुद्ध है और इससे पशुपालकों व व्यापारियों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ रहा है। नागरिकों ने जिला प्रशासन से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों की पहचान करनेए अवैध वसूली पर तत्काल रोक लगाने तथा जिम्मेदार लोगों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई करने की मांग की है। प्रशासनिक जांच के बाद ही आरोपों की सत्यता स्पष्ट हो सकेगी।

पन्ना जिले के पहाड़ीखेरा गांव में एक खेत में आठ दुर्लभ गिद्धों और एक सियार के शव मिलने से वन विभाग में हड़कंप मच गया है। शुरुआती जांच में जहरीले मांस खाने से मौत की आशंका जताई जा रही है।
रीवा सुपर स्पेशलिटी अस्पताल की सीटी स्कैन प्रेशर इंजेक्टर मशीन दो माह से बंद है। जीई के इंकार के बाद अब हाइट्स अपने खर्च पर मरम्मत कराएगी, जिससे सीटी एंजियोग्राफी सेवाएं बहाल होने की उम्मीद है।
रीवा के जनेह थाना पुलिस ने दंपत्ति से दिनदहाड़े लूट करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान हुई और लूटा गया सोने का लॉकेट बरामद किया गया।
एनएफएचएस-6 रिपोर्ट के अनुसार रीवा में हर 25वां व्यक्ति हाई बीपी से प्रभावित है। चिंताजनक बात यह है कि आधे मरीज अपनी बीमारी से अनजान हैं, जिससे हार्ट अटैक और ब्रेन स्ट्रोक का खतरा बढ़ रहा है।
सीधी जिले में पेट्रोल पंपों पर नियमों के उल्लंघन, कम ईंधन, सुविधाओं की कमी और शिकायतों पर कार्रवाई नहीं होने के आरोप हैं। उपभोक्ता अधिकारों और निगरानी व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं।
सिंगरौली के खुटार बकरी बाजार में कथित अवैध निकासी शुल्क वसूली के आरोपों से विवाद गहरा गया है। ग्राम पंचायत ने टेंडर से इनकार किया, जबकि स्थानीय लोगों ने प्रशासन से निष्पक्ष जांच की मांग उठाई।
पन्ना पुलिस ने दिनदहाड़े हुई लाखों की चोरी का खुलासा कर अंतर्राज्यीय गिरोह के तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। नकदी, आभूषण और वारदात में प्रयुक्त कार बरामद हुई, जबकि एक आरोपी अभी फरार है।
सतना के ताला थाना क्षेत्र में नवविवाहिता की आत्महत्या मामले में दहेज प्रताड़ना का केस दर्ज हुआ। पति, सास, ससुर और ननद गिरफ्तार कर जेल भेजे गए, जबकि जेठ की तलाश जारी है।
चित्रकूट क्षेत्र में खेत जोतने के विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। लाठी-डंडों से हुई मारपीट में एक व्यक्ति की मौत हो गई, दो घायल हुए। पुलिस ने पीछा कर मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
सतना जिले में जून माह के आंगनवाड़ी खाद्यान्न का केवल 27 प्रतिशत उठाव दर्ज हुआ। जुलाई के तीन सप्ताह बाद भी 73 प्रतिशत आवंटन लंबित है, जिससे आपूर्ति व्यवस्था और निगरानी पर सवाल उठ रहे हैं।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह