अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल ने मनाई पहली शादी की सालगिरह, पर पार्टी में नहीं दिखे भाई लव-कुश और पिता शत्रुघ्न सिन्हा। जानें क्या है नाराजगी की वजह और जहीर का सम्मान देख लोगों ने क्यों की तारीफ।

मुंबई. स्टार समाचार वेब
बॉलीवुड अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा और उनके पति जहीर इकबाल ने 23 जून को अपनी शादी की पहली सालगिरह मनाई। स्टार कपल ने पार्टी का आयोजन किया, जिसमें बॉलीवुड के कई जाने-माने सितारे हुमा कुरेशी, राजकुमार राव, और फराह खान शामिल हुए और मस्ती की। सोनाक्षी ने खुद इस सेलिब्रेशन की कुछ झलकियाँ अपने इंस्टाग्राम पर साझा की हैं, जो तेजी से वायरल हो रही हैं।
हालांकि, यह एक प्राइवेट फंक्शन था जिसमें ज्यादातर करीबी दोस्त ही नजर आए, लेकिन सामने आई तस्वीरों और वीडियो को देखने के बाद लोगों के बीच एक बार फिर यह सवाल उठने लगा है कि क्या सोनाक्षी के भाई लव और कुश सिन्हा, और पिता शत्रुघ्न सिन्हा अभी भी इस शादी से नाराज हैं? क्योंकि इस खास मौके पर भी वे पार्टी में मौजूद नहीं थे।
सिर्फ माँ और भाभी की मौजूदगी
शादी की सालगिरह की पार्टी की जो झलकियां सामने आई हैं, उनमें सोनाक्षी और जहीर को खुशी से झूमते हुए देखा जा सकता है। लेकिन उनके दोनों भाई और पिता कहीं नजर नहीं आए। वहीं, एक्ट्रेस की माँ पूनम सिन्हा और भाभी तरुणा अग्रवाल पार्टी में शामिल होने के लिए पहुंची थीं। एक वायरल वीडियो में जहीर इकबाल को पूनम सिन्हा और भाभी तरुणा अग्रवाल को गाड़ी तक छोड़ने आते हुए और उन्हें गाड़ी में बिठाने से पहले उनके पैर छूते हुए देखा जा सकता है। इस वीडियो के सामने आने के बाद से यह चर्चा और तेज हो गई है कि क्या सोनाक्षी के भाई अभी भी अपनी बहन से नाराज हैं?
कई सोशल मीडिया यूजर्स ने इस पर टिप्पणी करते हुए कहा कि "भाई भले ही नाराज हों लेकिन भाभी का प्यार अब भी सोनाक्षी को मिल रहा है।" वहीं, जहीर इकबाल के इस respectful gesture की भी खूब तारीफ हो रही है। लोगों का कहना है कि उनमें संस्कार हैं और यही वजह है कि वे अपनी सास पूनम सिन्हा का इतना सम्मान कर रहे हैं। इस पूरी घटना ने एक बार फिर सिन्हा परिवार के बीच चल रहे कथित मनमुटाव को सुर्खियों में ला दिया है।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
रणबीर कपूर और यश स्टारर फिल्म 'रामायण' अपनी भव्यता और बजट को लेकर चर्चा में है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, चीन में फिल्म को नए नाम और बदले हुए रन टाइम के साथ रिलीज किया जा सकता है।
महाराष्ट्र फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन (FDA) ने शाहरुख खान, अजय देवगन और टाइगर श्रॉफ को 'विमल इलायची' के सरोगेट विज्ञापनों के मामले में कारण बताओ नोटिस जारी किया है। राज्य में पान मसाला पर लगे प्रतिबंध के बीच यह बड़ी कार्रवाई की गई है।
सनी देओल, करण देओल, प्रीति जिंटा और शबाना आजमी स्टारर ‘बटवारा 1947’ की विस्तृत समीक्षा। जानें यह फिल्म बंटवारे के दौर में नफरत से परे इंसानियत की कहानी कैसे बयां करती है।
भारतीय फिल्म फेस्टिवल आफ मेलबर्न-2026 के विजेताओं का ऐलान हो गया है। इस साल फिल्म फेस्टिवल में भारतीय सिनेमा के कई बड़े सितारों और शानदार फिल्मों को सम्मान मिला। वहीं दिग्गज एक्ट्रेस रेखा को एक्सीलेंस इन सिनेमा अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। इसके अलावा रानी मुखर्जी को फिल्म इंडस्ट्री में 30 साल पूरे करने के लिए खास सम्मान मिला।
लंबे समय से अक्षय कुमार और सैफ अली खान की फिल्म हैवान का नाम चर्चा में बना हुआ है। मंगलवार को मेकर्स की तरफ से ये एलान किया गया था कि 12 अगस्त यानी आज हैवान का टीजर रिलीज किया जाएगा। जिसके आधार पर तय समयानुसार साइकोलॉजिकल थ्रिलर हैवान का पहला टीजर सामने आ गया है।
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सुनें ये 10 प्रसिद्ध देशभक्ति गीत, जो आपके दिल में देशप्रेम की भावना जगा देंगे।
साल 2026 में कमर्शियल तौर पर सफल फिल्मों के बारे में जिक्र किया जाए तो उसमें धमाल-4 का नाम भी शामिल होगा। अजय देवगन की मल्टी स्टारर इस कॉमेडी फिल्म ने अपनी शानदार कहानी से थिएटर्स में दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। अब धमाल-4 ओटीटी पर दस्तक देने के लिए पूरी तरह से तैयार है।
स्वतंत्रता दिवस के मौके पर 14 अगस्त को रिलीज होने वाली फिल्में 'बंटवारा 1947' और 'आवारापन 2' के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन और ओपनिंग प्रेडिक्शन की विस्तार से जानकारी।
तमिल एक्टर और राजनीतिक नेता विजय और उनकी पत्नी संगीता के तलाक मामले में बड़ा मोड़ आया है। संगीता ने चेंगलपट्टू जिला अदालत से अपनी तलाक की याचिका वापस ले ली है।
काजोल के जन्मदिन पर पति अजय देवगन और बहन तनीषा मुखर्जी ने इंस्टाग्राम पर प्यार भरे पोस्ट शेयर किए हैं। अजय ने मजाकिया अंदाज में जोक्स का जिक्र किया, वहीं तनीषा ने पुरानी तस्वीर साझा की।