दिल्ली हाईकोर्ट ने पहलवान विनेश फोगाट को बैन करने पर WFI को फटकार लगाई है। कोर्ट ने कहा कि मातृत्व अवकाश के बाद लौट रही विनेश को एशियाई खेलों के ट्रायल का मौका मिलना चाहिए।

नई दिल्ली। स्टार समाचार वेब
दिल्ली हाईकोर्ट ने पहलवान विनेश फोगाट के पक्ष में रुख अपनाते हुए भारतीय कुश्ती महासंघ (WFI) को कड़ी फटकार लगाई है। अदालत ने विनेश को घरेलू प्रतियोगिताओं में भाग लेने से रोकने पर नाराजगी जताते हुए कहा कि जब अतीत में मशहूर खिलाड़ियों को नियमों में छूट दी जाती रही है, तो विनेश के साथ अलग व्यवहार क्यों किया जा रहा है?
चीफ जस्टिस डीके उपाध्याय और जस्टिस तेजस कारिया की बेंच ने इस मामले की सुनवाई की। कोर्ट ने केंद्र सरकार को विनेश फोगाट मामले की समीक्षा के लिए एक एक्सपर्ट पैनल (विशेषज्ञ समिति) बनाने का निर्देश दिया है। अदालत ने साफ शब्दों में कहा भारत में मातृत्व का सम्मान किया जाता है। मातृत्व अवकाश (Maternity Leave) के बाद वापसी कर रही विनेश को आगामी एशियाई खेलों (Asian Games) के ट्रायल में हिस्सा लेने का पूरा मौका मिलना चाहिए। किसी भी खेल संघ को बदले की भावना से काम नहीं करना चाहिए। सुनवाई के दौरान सरकार ने भी माना कि विशेष परिस्थितियों में खिलाड़ियों को नियमों में ढील दी जा सकती है।
दरअसल, भारतीय कुश्ती महासंघ (WFI) ने एंटी-डोपिंग नियमों का हवाला देते हुए विनेश फोगाट को 26 जून, 2026 तक घरेलू प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए अयोग्य (Disqualify) घोषित कर दिया था। WFI के इसी फैसले के खिलाफ विनेश ने हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया है।

मई की शुरुआत में उत्तर प्रदेश के गोंडा में 10 से 12 मई के बीच सीनियर ओपन रैंकिंग कुश्ती टूर्नामेंट का आयोजन किया गया था। विनेश इस ट्रायल और घरेलू टूर्नामेंट में हिस्सा लेने गोंडा पहुंची थीं। 3 मई को मीडिया से बात करते हुए विनेश ने WFI प्रबंधन पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा मैंने इस टूर्नामेंट के लिए 27 अप्रैल को ही रजिस्ट्रेशन करा लिया था। लेकिन मेरे खेलने से ठीक दो दिन पहले मुझे जानबूझकर दो कारण बताओ (Show-Cause) नोटिस थमा दिए गए। महासंघ के अध्यक्ष चाहते हैं कि मैं कुश्ती छोड़ दूं। उन्होंने मुझसे तुरंत 14 दिनों के भीतर जवाब देने की मांग की, जबकि मैंने संक्षेप में अपना जवाब दे दिया था।
यह पढ़ें...

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
भारत और श्रीलंका के बीच दूसरे टेस्ट के तीसरे दिन बारिश ने खलल डाला। श्रीलंका ने 8 विकेट पर 265 रन बना लिए हैं। सोनल दिनूषा की जुझारू अर्धशतकीय पारी की मदद से श्रीलंका अभी भी फॉलोऑन बचाने के संघर्ष में जुटा है।
दलीप ट्रॉफी के क्वार्टर फाइनल मुकाबले में ईस्ट जोन के 15 वर्षीय युवा सितारे और उपकप्तान वैभव सूर्यवंशी ने अपनी गेंदबाजी से समां बांध दिया। नॉर्थ ईस्ट जोन के खिलाफ खेले जा रहे इस मैच में भले ही वैभव का बल्ला खामोश रहा हो, लेकिन अपनी धीमी गति की आर्थोडॉक्स स्पिन से उन्होंने विरोधी टीम की कमर तोड़ दी।
कोलंबो टेस्ट में यशस्वी जायसवाल और असिता फर्नांडो के बीच हुई तीखी नोकझोंक और सिर टकराने की घटना। जानिए क्या है आईसीसी का नियम और क्या मिल सकती है बड़ी सजा।
भारत के सबसे युवा खिलाड़ी वैभव सूर्यवंशी के लिए दलीप ट्रॉफी का डेब्यू उम्मीदों के मुताबिक नहीं रहा। नॉर्थ ईस्ट जोन के खिलाफ क्वार्टर फाइनल में वैभव ईस्ट जोन की ओर से पहली पारी में महज 8 रन बनाकर आउट हो गए।
विश्व बैडमिंटन चैंपियनशिप 2026 में त्रिसा जॉली और गायत्री गोपीचंद की जोड़ी ने चीन को हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। महिला डबल्स में 15 साल बाद भारत के लिए मेडल पक्का हुआ है।
कोलंबो में श्रीलंका के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच के लिए टीम इंडिया में हो सकता है बड़ा बदलाव। मध्य प्रदेश के सारांश जैन की प्लेइंग इलेवन में एंट्री की चर्चा तेज। जानिए उनका करियर और उपलब्धियां।
भारत और श्रीलंका के बीच खेले गए पहले टेस्ट मैच के रोमांचक हाइलाइट्स। गॉल में टीम इंडिया ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है।
केंद्र सरकार ने नेशनल स्पोर्ट्स अवॉर्ड्स 2025 का ऐलान कर दिया है। खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों और कोचों के योगदान को सम्मानित करने के लिए इस वर्ष 17 खिलाड़ियों को अर्जुन अवॉर्ड फॉर आउटस्टैंडिंग परफॉर्मेंस इन स्पोर्ट्स एंड गेम्स 2025 के लिए चुना गया है।
नई दिल्ली में शुरू हुई बैडमिंटन वर्ल्ड चैंपियनशिप के पहले राउंड में भारत के युवा स्टार आयुष शेट्टी ने चीन के वर्ल्ड चैंपियन शी यू ची को हराकर बड़ा उलटफेर किया। पीवी सिंधु, त्रिषा-गायत्री और पुरुष युगल जोड़ी ने भी शानदार जीत दर्ज की
गॉल टेस्ट के तीसरे दिन भारतीय टीम ने श्रीलंका पर अपना शिकंजा कस लिया है। भारत ने पहली पारी में 462 रन बनाए थे। जिसके जवाब में श्रीलंकाई टीम संघर्ष करती हुई नजर आ रही हैं। इस मुकाबले में भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत से बड़ी पारी की उम्मीद थी। ऋषभ पंत 62 गेंदों में 4 चौके और एक छक्के की मदद से 39 रन बनाने में कामयाब रहे।