सतना में स्वच्छता अभियान तेज। गंदगी फैलाने वालों पर स्पॉट फाइन, दुकानदारों और वार्डों में 12,500 रुपये जुर्माना वसूला।

हाइलाइट्स:
सतना, स्टार समाचार वेब
शहर को स्वच्छ और चमकदार बनाने के लिए नगर निगम ने सख्ती का रास्ता अपनाया है। पहले व्यापक सफाई अभियान चलाया गया, फिर नियम तोड़ने वालों पर मौके पर ही जुर्माना ठोका। संदेश साफ है सफाई में लापरवाही अब महंगी पड़ेगी। नगर निगम ने स्वच्छता व्यवस्था को दुरुस्त करने के उद्देश्य से शहर में विशेष अभियान चलाया। अभियान के पहले चरण में सफाई गैंग लगाकर प्रमुख मार्गों और वार्डों में कचरा हटाया गया, नालियों की सफाई कराई गई और सार्वजनिक स्थानों को व्यवस्थित किया गया। इसके बाद गंदगी फैलाने, सार्वजनिक स्थानों पर कचरा फेंकने और गंदा पानी बहाने वालों के खिलाफ स्पॉट फाइन की कार्रवाई की गई। स्वास्थ्य अधिकारी एपी सिंह बघेल की अगुवाई में की गई।
13 लोगों पर जुर्माना
शहर के मार्तंड कॉम्पलेक्स के आसपास की दुकानों पर जुर्माना की कार्रवाई की गई इसमें ललिता सिंह सत्यम होटल, लालू जायसवाल, कामता प्रसाद सेन-, मोनू मिश्रा, राजेश सेन, राजू गुप्ता, अमरलाल गुप्ता, विकास पयासी और एस मार्ट होटल पर 1000-1000 रुपए एवं लालू पान पैलेस, छवि चौरसिया पर 500-500 रुपए का जुर्माना लगाया गया है। इसी तरह वार्ड क्रमांक 1 में गंदगी पाए जाने पर 1500 का स्पॉट फाइन किया गया। इसी तरह अलग-अलग स्थानों पर की गई कार्रवाई में कुल 12,500 का जुर्माना वसूला गया।
जागरुकता का प्रयास & नगर निगम का कहना है कि यह कार्रवाई केवल दंडात्मक नहीं, बल्कि नागरिकों में स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाने का प्रयास है। स्टेशन रोड पर की गई कार्रवाई के दौरान राजू साकेत, लक्ष्मी तिवारी, सूरजदिन शिव दर्शन, भारत चंद्रसेन कौशल,रामू ,सिपाही बबलू सहित स्वास्थ्य विभाग की टीम मौजूद रही। अधिकारियों ने दुकानदारों और आम नागरिकों को साफ-सफाई बनाए रखने, कचरा निर्धारित स्थानों पर डालने और नालियों में गंदा पानी न बहाने की समझाइश भी दी।
आगे भी होगी कार्रवाई
नगर निगम ने स्पष्ट किया है कि शहर को स्वच्छ, सुंदर और स्वस्थ बनाए रखने के लिए यह अभियान आगे भी जारी रहेगा। नियमों की अनदेखी करने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी, वहीं सहयोग करने वालों को प्रोत्साहित भी किया जाएगा। नागरिकों से अपील है कि वे स्वच्छता नियमों का पालन करें और शहर को शाइनकराने में अपनी जिम्मेदारी निभाएं।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 2-3 अक्टूबर को भोपाल दौरे पर रहेंगे। वे भेल मैदान में गोपालक सम्मेलन, नए आपराधिक कानूनों की प्रदर्शनी और IISER परिसर का शिलान्यास करेंगे।
मध्य प्रदेश भाजपा के नए प्रभारी बिप्लब कुमार देब ने भोपाल में कोर कमेटी और पदाधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने नेताओं के स्वागत में जेसीबी से फूल बरसाने पर रोक लगाने और 3 महीने के भीतर गुटबाजी खत्म करने के निर्देश दिए हैं।
मध्यप्रदेश में शिक्षकों का आंदोलन हुआ उग्र। टीईटी अनिवार्यता, ई-अटेंडेंस और वरिष्ठता जैसी 3 सूत्रीय मांगों को लेकर भोपाल के नीलम पार्क में प्रदर्शन। 2 अक्टूबर को प्रदेशभर में होगा उपवास और सत्याग्रह।
उज्जैन शाही मस्जिद विवाद पर जमीयत उलमा मप्र के अध्यक्ष हाजी मोहम्मद हारून ने कोर्ट में तथ्य छिपाने, सड़क चौड़ीकरण के लिए तीन फीट जमीन के वैकल्पिक उपायों और गिरफ्तारियों पर तीखे सवाल उठाए हैं।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने राज्य के विकास कार्यों, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2027 और 'सेवा संकल्प अभियान' की जानकारी दी।
इंदौर के भागीरथपुरा दूषित पेयजल मामले में आयोग की रिपोर्ट सामने आ गई है। लापरवाही और देरी के कारण 36 से अधिक लोगों की मौत के लिए 8 अधिकारियों को दोषी ठहराया गया है, जबकि जनप्रतिनिधियों को क्लीन चिट मिल गई है।
मध्य प्रदेश में नशे के अवैध कारोबार पर लगाम कसने के लिए मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सख्त निर्देश दिए हैं। स्कूल-कॉलेजों के आसपास निगरानी, हॉट स्पॉट की पहचान और हेल्पलाइन नंबर जैसी अहम जानकारियों के साथ पूरी रिपोर्ट पढ़ें।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले के जगला गांव का दौरा किया। उन्होंने कुपोषण और मलेरिया से जान गंवाने वाले आदिवासी बच्चों के परिवारों से मुलाकात कर उनका हाल जाना।
मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2028 में होने हैं। चुनाव में अभी दो वर्ष से अधिक का समय बाकी है, लेकिन कांग्रेस अभी से तैयारी में जुट गई है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी एक पखवाड़े के भीतर दूसरी बार मध्य प्रदेश आ रहे हैं। वह आज बालाघाट के बैहर विकासखंड के जागला गांव में कुपोषण, मलेरिया और खसरा से प्रभावित बैगा आदिवासी बच्चों के परिजनों से मुलाकात करेंगे।
विश्व प्रसिद्ध बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में नए पर्यटन सत्र का गुरुवार को उत्साहपूर्ण आगाज हुआ। पर्यटन सत्र के पहले दिन ताला, मगधी और खितौली गेट को आकर्षक ढंग से सजाया गया। पार्क प्रबंधन और वन विभाग के अधिकारियों ने पर्यटकों का पारंपरिक अंदाज में स्वागत किया।