SSC CGL टियर-1 (12-26 सितंबर) का रिजल्ट जल्द जारी हो सकता है। उम्मीदवार ssc.gov.in पर पीडीएफ फॉर्मेट में अपना परिणाम और कैटेगरी-वाइज कटऑफ देख सकेंगे। 14582 पदों के लिए सफल उम्मीदवार टियर-2 में शामिल होंगे।

एजुकेशन डेस्क. स्टार समाचार वेब
कर्मचारी चयन आयोग (SSC) द्वारा आयोजित कंबाइंड ग्रेजुएट लेवल (CGL) टियर-1 परीक्षा 2025 का परिणाम जल्द ही जारी होने की उम्मीद है। यह परीक्षा देश भर के विभिन्न केंद्रों पर 12 से 26 सितंबर 2025 के बीच कुल 45 शिफ्टों में आयोजित की गई थी, जिसमें लाखों उम्मीदवार शामिल हुए थे।
तमाम मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, SSC CGL Tier-1 Result 2025 इसी सप्ताह या अगले सप्ताह तक जारी किया जा सकता है। हालांकि, रिजल्ट जारी करने के संबंध में SSC की ओर से कोई आधिकारिक अधिसूचना अभी तक जारी नहीं की गई है। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे नवीनतम अपडेट के लिए आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर समय-समय पर विजिट करते रहें।
SSC CGL टियर-1 का परिणाम पीडीएफ फॉर्मेट में जारी किया जाएगा। उम्मीदवार रिजल्ट के साथ-साथ कैटेगरी-वाइज कटऑफ मार्क्स (SSC CGL 2025 Cutoff) लिस्ट भी देख सकेंगे। रिजल्ट जारी होने के बाद उम्मीदवार इन चरणों का पालन करके अपना परिणाम डाउनलोड कर सकते हैं:
सबसे पहले SSC की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाएं।
वेबसाइट के होमपेज पर दिए गए 'Result' सेक्शन पर क्लिक करें।
अब 'SSC CGL Tier-1 Result 2025' लिंक पर क्लिक करें।
रिजल्ट की पीडीएफ फाइल खुल जाएगी। इसमें अपने रोल नंबर की जांच करें।
इस परीक्षा के माध्यम से SSC द्वारा कुल 14,582 उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। टियर-1 परीक्षा में सफल होने वाले उम्मीदवार ही मुख्य परीक्षा (टियर-2) में शामिल हो सकेंगे। मुख्य परीक्षा कुल 200 अंकों की होगी, जिसमें नकारात्मक अंकन (Negative Marking) भी किया जाएगा।
NTA ने JEE Main 2026 सत्र 2 के एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। 2 से 8 अप्रैल तक होने वाली परीक्षा के लिए हॉल टिकट डाउनलोड करने की स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया और डायरेक्ट लिंक यहाँ प्राप्त करें
मध्य प्रदेश में कक्षा 5वीं और 8वीं के करीब 23 लाख से ज्यादा विद्यार्थियों का रिजल्ट जारी हो गया है। वल्लभ भवन में आयोजित कार्यक्रम में स्कूल शिक्षा मंत्री उदय प्रताप सिंह ने परीक्षा परिणाम घोषित किए। उन्होंने बताया कि प्रदेश में कक्षा 5वीं का कुल परीक्षा परिणाम 95.14 फीसदी और कक्षा 8वीं का 93.83 फीसदी रहा।
मध्यप्रदेश में प्रारंभिक शिक्षा को नई पहचान देने की दिशा में एक ऐतिहासिक पहल की जा रही है। राज्य में पहली बार आंगनवाड़ी केंद्रों में शाला पूर्व शिक्षा प्राप्त कर रहे 5 से 6 आयु वर्ष के बच्चों को विद्यारंभ प्रमाण-पत्र प्रदान कर उन्हें औपचारिक स्कूली शिक्षा की ओर अग्रसर किया जाएगा।
IIT रुड़की ने GATE COAP 2026 का शेड्यूल और नियम जारी कर दिए हैं। 11 मई से शुरू होंगे एमटेक एडमिशन के राउंड। जानें Retain & Wait नियम और महत्वपूर्ण तारीखें
इंजीनियरिंग और टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में करियर बनाने की चाह रखने वाले उम्मीदवारों के लिए आज बड़ा दिन है।
जारी शेड्यूल के अनुसार, प्रवेश प्रक्रिया की शुरुआत मार्च के तीसरे सप्ताह में विज्ञापन जारी होने के साथ होगी। इसके बाद 20 मार्च को सुबह 10 बजे से आनलाइन रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।
केंद्रीय विद्यालयों में अपने बच्चों को एडमिशन दिलवाने की सोच रहे अभिभावक अलर्ट हो जाएं। दरअसल, केंद्रीय विद्यालय संगठन की ओर से आफिशियल वेबसाइट पर दी गई जानकारी है कि 2026-27 सत्र के लिए प्रवेश संबंधी अधिसूचना जल्द ही जारी होने की उम्मीद है।
मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने 650+ नवोदय विद्यालयों में EWS आरक्षण लागू न होने पर केंद्र से जवाब मांगा है। जानें क्या है 103वां संविधान संशोधन और पूरा मामला।
मध्यप्रदेश में 10वीं-12वीं की मुख्य परीक्षा का परिणाम अप्रैल के अंतिम सप्ताह में जारी होने का दावा किया जा रहा है। गौरतलब है कि इस वर्ष बोर्ड की मुख्य परीक्षाएं फरवरी में शुरू होकर 7 मार्च को समाप्त हो गई थीं। परीक्षा जल्दी समाप्त होने के कारण पहले से ही उम्मीद जताई जा रही थी कि परिणाम अप्रैल के अंतिम सप्ताह में घोषित हो सकता है।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

आहत जनता को राहत...निचले स्तर पर आई थोक महंगाई

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह