रूस में नौकरी के बहाने जबरन सेना में भर्ती किए गए 26 भारतीयों के मामले में सुप्रीम कोर्ट सख्त। केंद्र सरकार से एक हफ्ते में मांगा जवाब। जानें कुपियांस्क और सेलिदोवे में फंसे भारतीयों की पूरी कहानी।

नई दिल्ली। स्टार समाचार वेब
रूस में नौकरी के नाम पर धोखाधड़ी का शिकार हुए 26 भारतीय नागरिकों का मामला अब देश की सर्वोच्च अदालत तक पहुंच गया है। इन भारतीयों को कथित तौर पर रूस में बेहतर रोजगार का झांसा देकर ले जाया गया था, लेकिन वहां उन्हें जबरन रूसी सेना में भर्ती कर यूक्रेन के खिलाफ युद्ध के मैदान में झोंक दिया गया। सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले की गंभीरता को देखते हुए केंद्र सरकार को नोटिस जारी कर एक सप्ताह के भीतर विस्तृत जवाब तलब किया है।
शुक्रवार को मुख्य न्यायाधीश (CJI) सूर्यकांत की अध्यक्षता वाली पीठ ने इस याचिका पर सुनवाई की। सुनवाई के दौरान याचिकाकर्ताओं के वकीलों ने बताया कि रूस में फंसे ये नागरिक अपनी इच्छा के विरुद्ध युद्ध लड़ने के लिए मजबूर हैं। उनके द्वारा भेजे गए संदेशों से स्पष्ट है कि वे वहां असुरक्षित हैं और वापस आना चाहते हैं। इस पर सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने सरकार की ओर से पक्ष रखते हुए कहा कि मामले की पूरी जांच की जाएगी।
याचिका में आरोप लगाया गया है कि ये सभी 26 भारतीय वैध वीजा पर पर्यटक या छात्र बनकर रूस गए थे। लेकिन वहां पहुंचते ही एक संगठित नेटवर्क के जरिए उनके पासपोर्ट छीन लिए गए और उनकी आवाजाही पर पाबंदी लगा दी गई। उन्हें डरा-धमका कर रूसी सेना की इकाइयों में शामिल होने के अनुबंधों पर हस्ताक्षर कराए गए। परिवारों का दावा है कि यह एक बड़ा अंतरराष्ट्रीय धोखाधड़ी का मामला है।
परिजनों के अनुसार, सितंबर और अक्टूबर 2025 के दौरान उन्हें अंतिम बार संदेश मिले थे। तब फंसे हुए भारतीयों ने बताया था कि वे कुपियांस्क, सेलिदोवे और माकीवका जैसे भीषण युद्ध वाले इलाकों में तैनात हैं। इसके बाद से कई लोगों का अपने परिवारों से संपर्क पूरी तरह टूट गया है, जिससे उनकी सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंताएं पैदा हो गई हैं।
याचिका में संविधान के अनुच्छेद 32 के तहत यह दलील दी गई है कि विदेश में फंसे अपने नागरिकों की जान बचाना और उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करना भारत सरकार की संवैधानिक जिम्मेदारी है। परिवारों ने विदेश मंत्रालय और मॉस्को स्थित दूतावास से भी गुहार लगाई थी, लेकिन कोई ठोस परिणाम न मिलने के बाद उन्हें अदालत का दरवाजा खटखटाना पड़ा। कोर्ट अब इस बात पर विचार करेगा कि इन नागरिकों की सुरक्षित वापसी के लिए सरकार क्या कदम उठा रही है।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
राष्ट्रीय हरित अधिकरण (NGT) ने कृषि भूमि से अवैध रेत खनन को रोकने के लिए सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को व्यापक नियामक ढांचा तैयार करने का निर्देश दिया है। अब AI और सैटेलाइट से होगी निगरानी।
सुप्रीम कोर्ट ने आसाराम बापू के स्वास्थ्य मामले में AIIMS निदेशक को मेडिकल बोर्ड गठित करने का निर्देश दिया है। जानिए क्या है पूरा मामला और अदालत का ताजा आदेश।
दिल्ली में छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस का लोक कल्याण मार्ग पर प्रदर्शन। पीएम मोदी और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग और आरएमएल अस्पताल में घायल छात्रों से मुलाकात की पूरी कवरेज।
सुप्रीम कोर्ट ने राजा रघुवंशी हत्याकांड की आरोपी सोनम रघुवंशी को सरेंडर करने की सलाह दी है। कोर्ट ने सोनम के वकीलों को दो विकल्प दिए हैं। जानें पूरी खबर विस्तार से।
ल्ली हाईकोर्ट ने सोनम वांगचुक को मेदांता अस्पताल में शिफ्ट करने का आदेश दिया। उधर, जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी का प्रदर्शन और पेपर लीक मामले पर राजनीतिक बयानबाजी तेज।
मंगलवार को संसद भवन के लाइब्रेरी बिल्डिंग स्थित जीएमसी बालयोगी ऑडिटोरियम में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के संसदीय दल की मंगल मिलन बैठक शुरू हो गई है। यह विशेष बैठक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सम्मानित करने और राज्यसभा के नवनिर्वाचित सदस्यों का स्वागत करने के लिए आयोजित की गई है।
सिक्किम में सोमवार को एक टनल पर भूस्खलन होने से उसका प्रवेश द्वार बंद हो गया, जिससे अंदर मौजूद 27 मजदूर फंस गए। इनमें से आठ मजदूरों की मौत हो गई। बाकी 19 मजदूर अब भी फंसे हैं। वहीं कलेक्टर अनुपा तामलिंग ने बताया कि सुरंग में फंसे मजदूरों की संख्या 27 से कम या ज्यादा भी हो सकती है।
सुप्रीम कोर्ट ने CBSE को निर्देश दिया कि APAAR ID के लिए सहमति फॉर्म में अभिभावकों को मना करने या बाहर निकलने का विकल्प स्पष्ट रूप से दिया जाए, साथ ही डेटा सुरक्षा पर भी टिप्पणी की।
अयोध्या राम मंदिर दान में अनियमितताओं के मामले पर सुप्रीम कोर्ट ने सख्त रुख अपनाया। एसआईटी पुनर्गठन और निष्पक्ष जांच के दिए निर्देश। जानें आज की सुनवाई की मुख्य बातें
दिल्ली के जंतर-मंतर पर CJP प्रदर्शनकारियों को हटाने के दौरान पुलिस ने लाठीचार्ज किया। प्रदर्शनकारी संसद तक पहुंच गए, सुरक्षा बढ़ाई गई और आंसू गैस के गोले दागे गए।