सुप्रीम कोर्ट ने राजा रघुवंशी हत्याकांड की आरोपी सोनम रघुवंशी को सरेंडर करने की सलाह दी है। कोर्ट ने सोनम के वकीलों को दो विकल्प दिए हैं। जानें पूरी खबर विस्तार से।

नई दिल्ली। स्टार समाचार वेब
सुप्रीम कोर्ट ने इंदौर के चर्चित राजा रघुवंशी हत्याकांड की आरोपी सोनम रघुवंशी को आत्मसमर्पण (सरेंडर) करने की सलाह दी है। जस्टिस एमएम सुंदरेश और जस्टिस पीबी वराले की पीठ ने साफ किया कि अदालत या तो मेघालय सरकार की अपील पर गुण-दोष के आधार पर फैसला सुनाएगी या फिर सोनम को सरेंडर करने का निर्देश देकर जांच एजेंसियों को पूछताछ का मौका देगी। इस मामले की अगली सुनवाई 23 जुलाई को तय की गई है।
मंगलवार को हुई सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने आरोपी सोनम रघुवंशी के वकील के सामने दो विकल्प रखे। अदालत ने कहा कि यदि वे चाहें तो कोर्ट मेघालय सरकार की अपील पर उनकी दलीलें सुनकर सीधा अंतिम आदेश पारित कर सकता है। दूसरा विकल्प यह सुझाया गया कि सोनम खुद आत्मसमर्पण करे ताकि जांच एजेंसियां उससे आगे की पूछताछ कर सकें, और इसके साथ ही जमानत के बिंदु पर भी विचार किया जा सके।
सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने वारदात के बाद सोनम के आचरण और कानूनी तर्कों पर गंभीर सवाल खड़े किए। अदालत ने पूछा कि गिरफ्तारी के समय कारण न बताए जाने का मुद्दा आरोपी पक्ष द्वारा पहले क्यों नहीं उठाया गया? इस पर सोनम के वकील ने कोर्ट से समय मांगते हुए कहा कि वे इस पर निर्देश लेकर गुरुवार तक अपना जवाब दाखिल करेंगे।
मेघालय सरकार की ओर से पैरवी कर रहे सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने सोनम की जमानत का कड़ा विरोध किया। उन्होंने दलील दी कि चूंकि आरोपी ने पुलिस के सामने खुद स्वेच्छा से आत्मसमर्पण किया था, इसलिए बाद में यह दावा करना कि उसे गिरफ्तारी के कारण नहीं बताए गए थे, कानूनी रूप से सही नहीं है। उन्होंने स्पष्ट किया कि गिरफ्तारी मेमो की कोई भी कमी केवल एक मामूली लिपिकीय त्रुटि (क्लेरिकल मिस्टेक) है और जो व्यक्ति खुद थाने पहुंचकर समर्पण करता है, वह ऐसे तकनीकी आधारों पर राहत का हकदार नहीं होता।
सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने कानून का हवाला देते हुए कहा कि कुछ विशेष परिस्थितियों में गिरफ्तारी के कारण अलग से लिखित रूप में बताना आवश्यक नहीं होता। यदि कोई आरोपी रंगे हाथों पकड़ा जाता है या खुद पुलिस के सामने सरेंडर कर देता है, तो वह बाद में यह दलील नहीं दे सकता कि उसे गिरफ्तारी की वजह नहीं बताई गई थी। अब आगामी सुनवाई में सुप्रीम कोर्ट सोनम रघुवंशी की जमानत याचिका और मेघालय सरकार की अपील पर आगे का रुख तय करेगा।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
मुंबई के BKC स्थित नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर (NMACC) से प्रधानमंत्री कार्यालय का फर्जी अधिकारी बनकर घूमने वाला रोहन पारेख गिरफ्तार। पीएम मोदी के दौरे से पहले हथियार के साथ पकड़ा गया आरोपी।
दिल्ली के सत्य निकेतन में पीजी बिल्डिंग गिरने की दर्दनाक घटना के बाद सुप्रीम कोर्ट ने देश भर में इमारतों की सुरक्षा जांच और सेफ्टी ऑडिट के संकेत दिए हैं। जानें पूरी खबर।
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन BRICS समिट में शामिल होने नई दिल्ली आ रहे हैं। पीएम मोदी के साथ द्विपक्षीय बैठक में व्यापार, रक्षा और Su-57 लड़ाकू विमान जैसे अहम मुद्दों पर होगी चर्चा।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वडोदरा में जेन-जी से संवाद किया। झूठे दावों से बचने की अपील के साथ फ्रेट कॉरिडोर और एआई सुपरपावर पर दिए गए बयानों की पूरी विस्तृत रिपोर्ट पढ़ें।
भारत चुनाव आयोग ने तमिलनाडु, पुडुचेरी, पश्चिम बंगाल और असम की खाली पड़ी सीटों पर उपचुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया है। इसके तहत चार राज्यों में 5 विधानसभा और 1 लोकसभा सीट पर 6 अक्टूबर को मतदान होगा, जबकि 9 अक्टूबर को मतगणना की जाएगी।
हरियाणा के झज्जर जिले में केएमपी एक्सप्रेस-वे पर श्रद्धालुओं से भरी पिकअप एक कैंटर से टकरा गई। हादसे में दो श्रद्धालुओं की मौत हो गई, जबकि 24 से ज्यादा लोग घायल हैं। हादसा मांडोठी गांव के पास हुआ। घायलों में महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं। दरअसल, उत्तर प्रदेश के संभल जिले के चंदौसी से श्रद्धालु पिकअप में राजस्थान के गोगामेड़ी धाम गए थे।
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) द्वारा 2035 तक स्थापित किए जाने वाले स्वदेशी 'भारतीय अंतरिक्ष स्टेशन' (BAS) के पांच-मॉड्यूल कॉन्फ़िगरेशन, 2028 के पहले लॉन्च (BAS-01), माइक्रोग्रेविट रिसर्च और इसके भविष्य के मकसदों की विस्तृत जानकारी।
घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर बुक करने के नियमों में बड़ा बदलाव किया गया है। पेट्रोलियम मंत्रालय ने बुकिंग का अंतर 45 दिन से घटाकर 25 दिन कर दिया है। अब ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों के ग्राहक आसानी से नए नियम के तहत 25 दिन बाद अगला सिलेंडर बुक कर सकेंगे।
ये ड्रोन रुडाला गांव की दिशा से एयरपोर्ट के प्रतिबंधित क्षेत्र के पास पहुंचे थे और कुछ मिनटों तक आसमान में उड़ते रहे।
दक्षिण दिल्ली के सत्य निकेतन में इमारत ढहने से 7 छात्रों की मौत। एलजी की हाई-लेवल मीटिंग के बाद सीएम रेखा गुप्ता के निर्देश पर MCD के 5 अधिकारी सस्पेंड।