सतना में लगातार अग्नि हादसों के बावजूद होटल, अस्पताल और व्यावसायिक संस्थान फायर एनओसी व सुरक्षा मानकों को गंभीरता से नहीं ले रहे। प्रशासन के संसाधन मौजूद हैं, लेकिन लापरवाही बड़े हादसे की आशंका बढ़ा रही।
सतना के एक निजी अस्पताल में आग की घटना ने जिले की पूरी स्वास्थ्य व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। जिला अस्पताल समेत करीब 30 निजी अस्पताल और नर्सिंग होम बिना फायर एनओसी और सुरक्षा इंतजामों के संचालित हो रहे हैं। नोटिसों की अनदेखी, जिम्मेदारों की चुप्पी और मरीजों की जान खतरे में।














