पाकिस्तान की बदहाली और कंगाली अब जग जाहिर हो चुकी है। आलम यह हो गया है कि विमानों इंजीनियरों को वेतन के लाले पड़ गए हैं। इससे नाराज इंजीनियरों ने विमानों का चक्काजाम कर दिया है। इससे मुल्क में हड़कंप मच गया है।
भारत से पंगा लेना पाकिस्तान को महंगा पड़ गया है। इतना महंगा कि दो महीने में ही पाकिस्तान को 14.39 मिलियन डॉलर (करीब 126 करोड़) का नुकसान हो गया है। पहले से ही कर्ज में गले तक डूबे पाकिस्तान की अर्थव्यवस्था के लिए यह गहरी चोट है।














