पाकिस्तान की बदहाली और कंगाली अब जग जाहिर हो चुकी है। आलम यह हो गया है कि विमानों इंजीनियरों को वेतन के लाले पड़ गए हैं। इससे नाराज इंजीनियरों ने विमानों का चक्काजाम कर दिया है। इससे मुल्क में हड़कंप मच गया है।

सोमवार रात से पीआईए की एक भी अंतरराष्ट्रीय फ्लाइट उड़ान नहीं भर पाई है।
नई दिल्ली। स्टार समाचार वेब
पाकिस्तान की बदहाली और कंगाली अब जग जाहिर हो चुकी है। आलम यह हो गया है कि विमानों इंजीनियरों को वेतन के लाले पड़ गए हैं। इससे नाराज इंजीनियरों ने विमानों का चक्काजाम कर दिया है। इससे मुल्क में हड़कंप मच गया है। दरअसल, पाकिस्तान में सरकारी स्वामित्व वाली कंपनी पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइंस यानी पीआईए का परिचालन बुरी तरह प्रभावित हो गया है। कंपनी के इंजीनियर्स ने विमानों को उड़ान के लिए दी जाने वाली योग्यता मंजूरी पर रोक लगा दी है।
एयरपोर्ट पर फंसे यात्री
पीआईए की 12 से अधिक इंटरनेशनल फ्लाइट प्रभावित हुई है। पाकिस्तान के अलग-अलग एयरपोर्ट पर बड़ी संख्या में यात्री फंसे हुए हैं, जिसमें बड़ी संख्या में उमराह के यात्री हैं। पाकिस्तानी समाचार चैनलों के अनुसार, लाहौर से मदीना, इस्लामाबाद और कराची से जेद्दा जाने वाली उड़ानें बाधित रहीं।
8 साल से नहीं बढ़ाया वेतन
सोमवार देर रात से पीआईए की एक भी अंतरराष्ट्रीय फ्लाइट उड़ान नहीं भर पाई है। सोसाइटी आॅफ एयरक्राफ्ट इंजीनियर्स आॅफ पाकिस्तान यानी एसएईपी का कहना है कि बीते 8 साल से उनकी सैलरी में बढ़ोतरी नहीं हुई है। पहले इंजीनियरों ने कई महीने तक काली पट्टी बांधकर काम किया, लेकिन एयरलाइन की तरफ से कोई भी उनसे बात करने को तैयार नहीं हुआ।
इंजीनियरों को कार्रवाई की धमकी
अब पूरी तरह से काम के बहिष्कार के बाद भी पीआईए के रवैये में कोई बदलाव नहीं आया है। पीआईए के सीईओ ने कहा है कि राष्ट्रीय एयरलाइन पर पाकिस्तान आवश्यक सेवा (रखरखाव) अधिनियम, 1952 लागू है, जो हड़ताल या हड़ताल को अवैध बनाता है। उन्होंने इंजीनियरों को कड़ी कानूनी कार्रवाई के लिए तैयार रहने को कहा है।
कोई बातचीत नहीं होगी
उधर एसएईपी का कहना है कि जब तक सीईओ के रवैये में कोई बदलाव नहीं आएगा, कोई बातचीत नहीं होगी। पीआईए के प्रवक्ता का कहना है कि आंदोलन का असली उद्देश्य एयरलाइन के निजीकरण को विफल करना है। बताया जा रहा है कि दूसरी एयरलाइन से इंजनियरिंग सहायता लेकर जल्द ही विमानों को शुरू करने की कोशिश की जा रही है।

अहमदाबाद 2008 सीरियल ब्लास्ट मामले में सुप्रीम कोर्ट ने बड़ा फैसला लेते हुए मौत की सजा पाए दोषी अहमद बाव उर्फ अब्बू अबूबकर बरेलवी की फांसी पर रोक लगा दी है। गुजरात हाईकोर्ट ने इसके पहले इसकी सजा को बरकरार रखा था।
दिल्ली हाई कोर्ट ने माता-पिता और वरिष्ठ नागरिकों के पक्ष में अहम फैसला सुनाते हुए बच्चों को संपत्ति से बेदखल करने के नियम को वैध ठहराया है।
मेरठ के चर्चित सौरभ राजपूत हत्याकांड में कोर्ट ने मुस्कान रस्तोगी और साहिल शुक्ला को दोषी ठहराया है। नीले ड्रम में शव छिपाने के मामले में 14 अक्टूबर को सजा सुनाई जाएगी।
सुप्रीम कोर्ट ने स्पष्ट किया है कि पटाखों पर पूरा बैन नहीं लगेगा और न ही 24 घंटे आतिशबाजी की इजाजत होगी। कोर्ट ने ग्रीन क्रैकर्स के लिए समय तय करने और शर्तों के साथ छूट देने के संकेत दिए हैं।
मोदी कैबिनेट ने रबी फसलों के लिए MSP में बढ़ोतरी, PM DHARA योजना और दिल्ली ट्रैफिक सिस्टम समेत 2.79 लाख करोड़ रुपये के कुल तीन बड़े प्रस्तावों को मंजूरी दी है।
मथुरा कृष्ण जन्मभूमि-शाही ईदगाह मस्जिद विवाद पर सुप्रीम कोर्ट ने बार-बार सुनवाई टलने पर नाराजगी जताई। कोर्ट ने मामले को जिंक्स्ड बताते हुए 6 नवंबर को अगली सुनवाई तय की है।
खड़गे ने कहा कि मोदी- शाह और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने आयोग को कठपुतली बना दिया है। भाजपा चुनाव आयोग के साथ वोट चोरी कर रही है।
गुजरात के आनंद जिले में अहमदाबाद-वडोदरा एक्सप्रेसवे पर बुधवार तड़के एक भीषण सड़क हादसा हो गया। सूरत से राजस्थान जा रही एक लग्जरी बस और ट्रक के बीच जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में 5 यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 5 अन्य यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए।
भारत चुनाव आयोग ने देशभर के मतदाताओं और नए आवेदकों को बड़ी राहत दी है। जिन राज्यों में एसआईआर का काम पूरा हो चुका है, वहां आनलाइन फॉर्म-6 से अतिरिक्त घोषणा-पत्र को हटा दिया गया है। देर रात आयोग के ईसीआईएनईटी पोर्टल पर यह बदलाव लागू कर दिया गया।
जम्मू-कश्मीर के बडगाम जिले में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता हाथ लगी है। यूसमर्ग के कोराग इलाके में मंगलवार देर रात हुई मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा के शीर्ष कमांडर हाशिम मूसा को मार गिराया गया। सुरक्षाबलों ने इस मुठभेड़ को ऑपरेशन कोराग नाम दिया है।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह