दिल्ली में लाल किले के पास आतंकी डॉ. उमर उन नबी द्वारा कार धमाके की साजिश रचने का मामला सामने आया है। NIA ने फरीदाबाद से विस्फोटक ढुलाई में इस्तेमाल EcoSport कार (DL10CK-0458) बरामद की। अल-फलाह यूनिवर्सिटी से जुड़े असिस्टेंट गिरफ्तार, दो अन्य कारें भी जब्त।
दिल्ली ब्लास्ट मामले में जांच एजेंसियों को बड़ी कामयाबी मिली है। फरीदाबाद पुलिस ने मुख्य संदिग्ध उमर मोहम्मद के नाम पर रजिस्टर्ड लाल रंग की फोर्ड इकोस्पोर्ट कार (DL10CK0458) खंदावली गांव से बरामद कर फोरेंसिक जांच के लिए भेज दी है।














