स्विट्जरलैंड के लग्जरी अल्पाइन स्की रिजॉर्ट में नए साल के पहले दिन ही भीषण धमाको हो गया। धमाके में कई लोगों के मारे जाने की आशंका है। स्विस पुलिस ने घटना की जानकारी देते हुए बताया धमाका किस कारण से हुआ है इसकी जानकारी नहीं है। हालांकि, उन्होंने इस घटना में कई लोगों के मारे जाने की बात कही है।
भारत में नए साल 2026 का आगाज हो चुका है। दुनियाभर में भी नए साल का उत्सव जारी है। लोग अलग-अलग तरीकों से नए साल के जश्न का आनंद ले रहे हैं। शहरों में रंग-बिरंगी रोशनी, आतिशबाजी और संगीत के साथ लोग नए साल का जश्न माना रहे हैं। देश के विभिन्न हिस्सों में लोगों ने नए साल का स्वागत किया। कहीं घना कोहरा छाया रहा, तो कहीं सूर्य की पहली किरण का स्वागत किया गया।
अफगानिस्तान में तालिबान लड़ाके पाकिस्तान पर जीत का जश्न मना रहे हैं। अफगानिस्तान में कई जगहों पर पाकिस्तानी सैनिकों की ड्रेस को जीत की निशानी के तौर पर पेश किया गया। सोशल मीडिया पर एक तस्वीर शेयर की गई है, जिसमें तालिबान लड़ाके पाक सैनिकों की पैंट और हथियार बीच चौराहे पर दिखाते नजर आ रहे हैं।
हमास ने सभी 20 इजराइली बंधकों को रिहा कर दिया है। इन्हें 7 और 13 के दो बैच में छोड़ा गया। हमास ने इन्हें रिहा कर रेडक्रॉस को सौंपा। पहले बैच के 7 बंधक इजराइल पहुंच चुके हैं, जबकि दूसरा बैच इजराइली सेना को सौंप दिया गया है। हमास के पास अब कोई भी जिंदा इजराइली बंधक नहीं है।
















