सीधी जिले की छुहिया घाटी में तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित होकर दो हिस्सों में टूट गया। हादसे में चालक गंभीर घायल हुआ, जबकि पुलिस ने क्रेन और जेसीबी की मदद से यातायात जल्द बहाल कराया।
रीवा के समान थाना क्षेत्र में स्कूल जा रहे चौथी कक्षा के छात्र को तेज रफ्तार ट्रक ने कुचल दिया। हादसे में मौके पर ही मासूम की मौत हो गई, चालक फरार है।
सतना-कोठी सड़क मार्ग पर मां शारदा के दर्शन के लिए मैहर पैदल जा रहे श्रद्धालु गुलशन द्विवेदी की तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसे में चार गौवंश भी कुचल गए। मृतक पिछले 10 सालों से नवरात्र पर पैदल मैहर जा रहे थे। पुलिस ने मामला दर्ज कर अज्ञात ट्रक चालक की तलाश शुरू कर दी है।















