मध्य प्रदेश हाईकोर्ट की इंदौर बेंच ने देवास के भीषण पटाखा फैक्ट्री विस्फोट मामले में दो आरोपियों (मुकेश विज और अनिल मालवीय) को जमानत दे दी है। कोर्ट ने स्पष्ट किया कि केवल मालिक या पार्टनर होना आपराधिक जिम्मेदारी तय करने के लिए पर्याप्त नहीं है।
देवास जिले के कमलापुर में प्रधानमंत्री आवास योजना की तीसरी किस्त जारी करने के बदले 5000 रुपये की रिश्वत लेते पंचायत सचिव ओमप्रकाश सारण को लोकायुक्त उज्जैन की टीम ने रंगे हाथों गिरफ्तार किया।














