देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में नए साल का आगाज बारिश के साथ हुआ है। मुंबई में तड़के जमकर बादल बरसे। वहीं राजस्थान के जयपुर-चित्तौड़गढ़ में गुरुवार सुबह तेज बारिश हुई। 8 से ज्यादा जिलों में बारिश की चेतावनी जारी की गई है। हरियाणा के कुछ शहरों में बारिश हुई है। प्रदेश के सभी स्कूलों में आज से विंटर वेकेशन घोषित किए गए। पंजाब के ज्यादातर जिलों में घना कोहरा छाया रहा।
दक्षिण अफ्रीका के जोहान्सबर्ग के पास एक टाउनशिप इलाके में अंधाधुंध फायरिंग हुई है। इस घटना में 11 लोगों की मौत हो गई, जबकि 10 अन्य घायल हो गए। पुलिस के मुताबिक हमलावरों की पहचान और हमले की वजह फिलहाल साफ नहीं हो पाई है।
अमेरिका की ब्राउन यूनिवर्सिटी में हुई अंधाधुंध फायरिंग से छात्रों में दहशत का माहौल है। इस गोलीबारी में दो लोगों की जान चली गई और 8 लोग घायल हैं। घटना के दौरान विश्वविद्यालय में मौजूद एक छात्र ने अपनी मां को मैसेज किया और फायरिंग की जानकारी दी।















